
फिल्मों में आने से पहले बॉलीवुड हसीनाओं को देखकर पहचान भी ना पाते आप
न्यूज़ट्रेंड एंटरटेनमेंट डेस्क: खूबसूरती भगवान का दिया गया ऐसा तोहफा है जो किसी किसी को ही मिलता है। और जिसे मिलता है वो बहुत ही खुशकिस्मत होता है, और अब जब खूबसूरती की बात हो रही है तो भला बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को कैसे भूला जा सकता है, बॉलीवुड ऐक्ट्रेसेस की खूबसूरती ने ना जानें कितने दिलों को अपना दीवाना बना रखा है। और इनकी खूबसूरती के दिवाने सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि इंडिया के बाहर भी हैं, जी हां हम प्रियंका और निक जोनास की बात कर रहे हैं इस देसी गर्ल की खूबसूरती का विदेशी मुंडे पर ऐसा जादू छाया की अब वो दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं ऐक्ट्रेसेस को इतनी खूबसूरत दिखने के और बनने के लिए काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ती हैं। जिनकी खूबसूरती के लोग इतने कायल हैं एक समय था जब उनकों अपने लुक्स पर लोगों के ताने सुनने पड़ते थे। लेकिन उसके बाद उन्होंने खुद को इस तरह से ट्रांसफार्म किया की सबकी आंखे खुली की खुली रह गईं।
1.दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की खूबसूरती के क्या ही कहने हैं उनकी खूबसूरती के रणवीर सिंह ऐसे दिवाने हुए कि वो दीपिका से नजरे ही नहीं हटा पाते हैं। बता दें कि दीपिका की खूबसूरती के जलवे सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी देखने को मिलते हैं और उनके हुस्न के जादू से सबको मदहोश भी कर रखा है। बता दें कि वैसे तो दीपिका हमेशा से ही खूबसूरत थी लेकिन बॉलीवुड में आने के बाद दीपिका के लुक्स में भी काफी बदलाव आया है।
2.शिल्पा शेट्टी
बॉलीवुड में इन दिनों अपनी फिटनेस और स्टाइल को लेकर जानी जाने वाली शिल्पा शेट्टी ने जब फिल्म बाजीगर में काम करने के बाद अपनी नाक की सर्जरी करवाई थी। जिसके बाद शिल्पा का लुक कुछ इस तरह बदला कि सर्जरी के साथ उनकी किस्मत भी चमक गई। 1994 में शिल्पा ने फिल्म ‘आग’ में लीड रोल में देखा गया और उस फिल्म के बाद शिल्पा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपने करियर में आगे बढ़ती गई।
3.सोनम कपूर
बॉलीवुड में मोस्ट स्टाइलिश और फैशन सेंशेसन सोनम कपूर भी पहले इतनी गार्जियस नहीं थी जितनी अब हो गई हैं। बॉलीवुड में फिल्म सांवरिया से डेब्यू करने वाली सोनम को इस फिल्म से कोई खास पहचान नहीं मिली लेकिन इसके बाद उनको फैशन डीवा का टैग जरूर मिल गया। लेकिन क्या आपको पता है कि फिल्मों में आने के लिए सोनम ने काफी कड़ी मेहनत करी थी, सोनम ने बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले खुध को इतना फिट किया कि उनको देखकर आप ये अंदाजा भी नहीं लगा सकते की कभी इनका वजन 90 किलो था। आज वो एक दम फिट और एक्टिव हैं और आज लोगों को फिट और स्लिम रहने के टिप्स देती हैं।
4.आलिया भट्ट
बता दें कि सिर्फ सोनाक्षी ही नहीं बल्कि इन दिनों बॉलीवुड की क्यूटी पाई आलिया भट्ट भी पहले काफी मोटी हुआ करती थी , करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर से एंट्री करने वाली आलिया को बहुत ही कम समय में बॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली। बता दें कि आलिया ने अपनी बेहतरीन अदाकारी के बल पर बिना किसी की मदद लिए बॉलीवुड में अपने बलबूते पर एक मुकाम हासिल किया है।
5.करीना कपूर
करीना कपूर बॉलीवुड की हॉट मम्मा और सेक्सी वुमन की आप पहले की तस्वीरें देखेंगे तो शायद उनको पहचान भी ना पाएं। लेकिन बॉलीवुड में एंट्री के बाद करीना ने खुद का मेकओवर ऐसे किया कि आज वो कई दिलों पर राज करती हैं। लेकिन एक समय ऐसा था जब सब करीना के फैशन सेंस और ड्रेसिंग सेंस का मजाक उड़ाते थे।