बॉलीवुड

पति संग मायके में ही रह रही हैं दीपिका पादुकोण, तो क्या घर जमाई बने रणवीर सिंह

रणवीर और दीपिका ने इटली की खूबसूरत वादियों में 14 नवंबर और 15 नवंबर को शादी की, जिसके बाद दोनों भारत लौंट आएं हैं। भारत लौंटने पर 21 नवंबर को रणवीर और दीपिका ने बैंगलोर में रिसेप्शन पार्टी दी, जोकि काफी ग्रैंड पार्टी थी। रणवीर और दीपिका की शादी की पार्टी अभी खत्म नहीं हुई है, बल्कि यह तो शुरूआत है। इन सबके बीच रणवीर और दीपिका के तमाम फैंस की नजर उनके ऊपर टिकी हुई है कि आखिर दोनों की शादी की पार्टी को लेकर क्या ताजा अपडेट है, लेकिन हम यहां शादी के जश्न की बात नहीं कर रहे हैं, बल्कि घर के अंदर की गरमागरम खबर लेकर आए हैं। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

शादी के बाद रणवीर और दीपिका भारत आएं तो उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस उतावले हो गये। इतना ही नहीं, फैंस की बेसब्री को देखते हुए दोनों एयरपोर्ट के अंदर फिर से जाना पड़ा था। हम आपको रणवीर और दीपिका की शादी के जश्न औऱ उससे जुड़ी खबर नहीं बता रहे हैं, बल्कि दोनों कहां रहेंगे इसके बारे में बताने जा रहे हैं। यूं तो मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दोनों ने अपने लिए शानदार घर खरीदा है, लेकिन वह अभी तैयार नहीं हुआ है, ऐसे में रणवीर और दीपिका कहां रहेंगे या फिलहाल कहां रह रहे हैं, यह बड़ा सवाल है।

घर जमाई बने रणवीर सिंह

रणवीर और दीपिका ने साथ रहने के लिए एक बड़ा बंगला ज़रूर खरीदा है, लेकिन अभी उसका काम पूरा नहीं हुआ है, जिसकी वजह से अब रणवीर को कुछ दिन दीपिका के घर में रहना पड़ रहा है। जी हां, जब तक रणवीर और दीपिका का बंगला पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाता है, तब रणवीर सिंह दीपिका के घर यानि अपने ससुराल में रहेंगे, जिसकी वजह से उन्हें घर जमाई भी कहा जा रहा है। इतना ही नहीं, जब बंगले के रिनोवेशन का काम पूरा हो जाएगा तो दोनों अपने नये घर में धूमधाम से प्रवेश करेंगे।

बताते चलें कि रणवीर और दीपिका लंबे समय से अपने लिए घर देख रहे थे, लेकिन उनकी तलाश अभी हाल ही में पूरी हुई है, जिसकी वजह से रिनोवेशन के काम में देरी हो रही है। रणवीर और दीपिका जल्दी ही उस बंगले में शिफ्ट होना चाहते हैं, क्योंकि वह बंगला दोनों के सपनो का है। रणवीर, दीपिका की खुशी के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं, ऐसे में अब दीपिका के कहने पर रणवीर सिंह कुछ दिन तक उनके घर पर ही रहेंगे।

रणवीर और दीपिका के बंगले की कीमत है इतनी

रणवीर और दीपिका ने जो मुंबई में बंगला खरीदा है, वह बहुत ही ज्यादा आलीशान है। जी हां, बंगले की कीमत 50 करोड़ है, जोकि अपने आप में ही एक बड़ी रकम है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस बंगले के लिए रणवीर और दीपिका ने आधा आधा पैसा दिया है, ताकि इस वे एक दूसरे पर बोझ न बन सके। यूं तो मुंबई में रणवीर सिंह का भी अपार्टमेंट है, लेकिन फिलहाल दोनों दीपिका के घर पर रहेंगे।

Back to top button
?>