
PHOTOS: शादी के बाद मुंबई लौटे दीपवीर, मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र ने दीपिका की..
न्यूज़ट्रेंड एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड शादी फाइनली हो गई और फाइनली दीपिका और रणवीर शादी के बंधन में बंध के सात जन्मों के लिए एक हो गए हैं। बता दें कि दीपिका और रणवीर ने इटली के लेक कोमो में शादी की थी और अब दोनों इंडिया वापस आ गए हैं।
शादी के बाद दोनों मुंबई पहुंचे हैं और दीपिका का रणवीर के घर में गृह प्रवेश भी हो गया है। बता दें कि शादी के बाद दोनों पहली बार मीडिया के सामने आए। आज सुबह 8. 30 बजे इस जोड़ी को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जहां इस जोड़ी का बेहद खूबसूरत अंदाज देखने को मिला। दीपिका-रणवीर को देखने के लिए एयरपोर्ट पर फैंस की भीड़ इकट्ठा थी। देखें वीडियो-
रणवीर और दीपिका साथ में बहुत ही क्यूट लगते हैं, रणवीर का दीपिका के लिए केयर एक बार फिर से एयरपोर्ट पर नजर आया जब भीड़ में रणवीर दीपिका को कवर करते और भीड़ से बचाते नजर आएं।
दीपिका ने क्रीम कलर का सूट पहना हुआ है और पूरी तरह से सुहागिनों की तरह श्रंगार कर रखा है। मांग में सिंदूर, हाथों में चूड़ा और लाल रंग के डुपट्टे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं रणवीर सिंह ने भी क्रीम कलर के आउटफिट के ऊपर रेड कलर की जैकेट पहन रखी है। वैसे तो यह दोनों हमेशा से ही साथ में दिखने में अच्छे लगते हैं लेकिन शादी के दोनों को एक साथ देखकर उनसें नजरे ही नहीं हठ रही हैं।
बता दें रणवीर और दीपिका ने 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमों में शादी की थी, दोनों की शादी दो दिन तक चल थी जिसमें दोनों रीति-रिवाजों से शादी हुई थी। 14 नवंबर को साउथ रीति-रिवाज से शादी की रस्में पूरी की गई। जिसमें दीपिका गोल्डन कलर के लिवाज में नजर आई और रणवीर ने सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा पहन रखा था।
15 नवंबर की सिंधी रिति-रिवाज से शादी हुई और इस दिन दोनों ने ही लाल रंग का जोड़ा पहन रखा था। दोनों अपनी शादी के दोनों ही दिन काफी खूबसूरत लग रहे थे। दीपिका और रणवीर ने अपनी शादी में फोटोस लेना बैन कर रखा था जिसके चलते उनकी शादी की तस्वीर लीक नहीं हो पाई और शादी के बाद खुद दीपिका ने सोशल मीडिया मे अपनी शादी की तस्वीरों को शेयर किया। देखें तस्वीरें-
बता दें कि रणवीर और दीपिका 21 तारीख को बंगलौर में अपनी शादी का रिसेप्शन देंगे और 28 नवंबर को मुंबई में ग्रैंड हयात में शादी का रिसेप्शन रखा गया है। जहां बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शिरकत लेंगी। अब इंतजार है तो बस उनके रिसेप्शन का अब उनके फैंस देखना चाहते हैं कि वो दोनों अपने रिसेप्शन पर कैसे लगते हैं।