
ऐसा काम करने वालों से दूर हो जाती हैं मां लक्ष्मी, नहीं मिलता है धन
हर किसी की इच्छा होती है कि उसके घर में कभी धन संपदा की कमी ना हो। हर कोई चाहता है कि मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहे। मां लक्ष्मी भी भक्तों की भक्ति से प्रसन्न हो जाती हैं और उन पर धन वर्षा कर देती है। इसी वजह से लोग दिन रात मां लक्ष्मी की पूजा में लगे रहे हैं, लेकिन मां लक्ष्मी गलत काम होने पर जल्द ही क्रोधित भी हो जाती है और रुठकर घर से चली जाती हैं।
अगर लक्ष्मी मां रुठ गईं तो घर परिवार की सुख संपदा सब नष्ट हो जाती है। आपको बताते हैं कौन से वह काम है जो किसी भी स्त्री या पुरुष को नहीं करने चाहिए। इन कामों में सावधानी बरतते हुए आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं।
गंदे कपड़े पहनना
मां लक्ष्मी क साफ सफाई बहुत प्रिय है। शाम या सुबह के वक्त रौशनी से पहले लोग घर की सफाई कर लेते हैं ताकी मां लक्ष्मी आ सकें। सिर्फ घर ही नहीं मां लक्ष्मी उसी व्यक्ति के घर में आती हैं जो खुद भी सफाई से रहता है। गरुण पुराण में भी इस बात का उल्लेख है कि गंदे वस्त्र पहनने वालों के पास मां लक्ष्मी नहीं टिकती।
इसे सिर्फ इस दृष्टि से ही ना देखें। अगर आप समाज में रहते हैं तो सफाई का ध्यान रखना जरुरी है। अगर आप गंदे कपड़े पहन कर रहेंगे तो लोग आपसे बात करना पसंद नहीं करेंगे। साथ ही आपके साथ घूमना फिरना या बैठकर बातें करना भी कोई पसंद नहीं करेगा। अगर आम इंसान आपसे इतनी दूरियां बना सकता है तो मां लक्ष्मी भी आपसे दूर हो सकती हैं।
दांत साफ रखना
शरीर की सफाई के साथ साथ दांत की सफाई रखना भी बहुत जरुरी है। जिन लोगों के गंदे दांत होते हैं या वह अपने दांत का ख्याल नहीं रखते हैं। ऐसे लोगों के पास मां लक्ष्मी नहीं टिकती हैं। अगर आप बहुत आलसी स्वभाव के हैं तो भी लक्ष्मी मां आपके पास नहीं आएंगीं।
स्वास्थ्य के लिहाज से ऐसा होता है कि गंदे दात रखने वाले कुछ भी खाते हैं तो वह गंदगी भी उनके पेट में चली जाती है औऱ शरीर दूषित हो जाता है। इससे लक्ष्मी मां ऐसे लोगों का त्याग कर देती हैं।
ज्यादा खाने वाले
यह जानकर आपको चौंक सकते हैं,लेकिन ज्यादा खाने वालों के पास भी लक्ष्मी मां नहीं टिकती हैं।जो लोग जरुरत से ज्यादा भोजन करते हैं वह आलसी किस्म के होते हैं। उन्हें दिनभर बस भोजन का ध्यान रखते हैं औऱ अपने काम में मेहनत नहीं दिखाते। ऐसे लोगों को लक्ष्मी मां छोड़कर चली जाती हैं। खाने को बर्बाद करने वालों के पास से भी लक्ष्मी मां नाराज होकर चली जाती हैं। लक्ष्मी मां ऐसे लोगो के पास रहती हैं जो काबिल होते हैं और धन कमाने के लिए मेहनत करते हैं।
खराब बोलने वाले
लक्ष्मी मां उन लोगों के पास एक पल भी नहीं टिकतीं जो बूरा बोलते हैं। हमेशा दूसरों की बूराई करने वाले, दूसरे के लिए अपशब्द कहने वालों के पास लक्ष्मी मां नहीं रुकती। लक्ष्मी मां उन लोगों के पास रुकती हैं जो दूसरों से मीठा बोलते हैं। जो लोग दूसरों से अच्छा व्यवहार बनाए रखते हैं। ऐसे लोगो के पास लक्ष्मी मां वास करती हैं।
यह भी पढ़े