
वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर महिलाएँ करती हैं यह काम तो घर में आती है दरिद्रता !
वास्तुशास्त्र एक ऐसी विद्या है जिसके आधार पर यह बताया जाता है कि घर में सुख- शांति रहेगी या नहीं। किसी भी घर की दशा- दिशा देखकर इस बात का अनुमान लगाया जा सकता है। आप तो जानते ही हैं कि एक महिला किसी भी घर के लिए कितनी महत्वपूर्ण होती है। वह किसी भी घर को तोड़ सकती है और चाहे तो उसे स्वर्ग जितना सुन्दर भी बना सकती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी चीजें हैं, जो एक महिला को कभी भी नहीं करनी चाहिए, ऐसा करने से घर में दरिद्रता और दुःख आता है। आइये जानते हैं वो कौन सी चीजें हैं जो, एक महिला को कभी नहीं करनी चाहिए।
इन चीजों के करने से घर में आती है दरिद्रता:
*- अगर एक महिला घर की सफाई खुद ही करती है तो उसे यह काम सूरज उगने से पहले ही कर लेना चाहिए। अगर वह सूरज उगने के बाद घर की सफाई करती है तो इससे घर में गरीबी आती है।
*- महिला को सफाई के तुरंत बाद ही नाहा लेना चाहिए, देर से नहाने वाली महिलाओं के घर में तनाव और गरीबी आती है।
*- ऐसा कहा जाता है कि घर के सदस्यों के लिए खाना बनाना, भगवान के लिए खाना बनाने जैसा होता है, इसलिए महिला को नहाने के बाद ही रसोई घर में खाना बनाने के लिए जाना चाहिए।*- यह भी कहा जाता है कि एक महिला को कुछ भी खाने से पहले उसे भगवान को चढ़ा देना चाहिए, उसके बाद ही स्वयं खाना चाहिए। बिना लक्ष्मी माँ को चढ़ाए जो महिला पहले खुद खा लेती है, उसपर माँ लक्ष्मी क्रोधित हो जाती हैं।
*- वास्तु के अनुसार सूर्योदय के बाद कंघी करने की आदत बुरी होती है, शाम के समय कंघी करने वाली औरतों से माँ लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।
*- किसी भी घर में जहाँ महिला बिना वजह हमेशा नाराज और चिड़चिड़े स्वाभाव के साथ रहती है तो घर का माहौल बुरा रहता है। इसलिए महिला को बिना किसी वजह के गुस्सा करने से बचना चाहिए।
ये काम घर में कभी नहीं करने चाहिए:
*- कभी भी घर के दक्षिणी-पक्षिमी कोने में स्विमिंग पूल या पानी की टंकी नहीं बनवाना चाहिए, इससे घर में तनाव का माहौल बना रहता है और दरिद्रता आती है।
*- वास्तु के अनुसार जहाँ पर आपने कैश का लॉकर रखा हुआ है उसके ठीक सामने अगर शीशा हो तो और शुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से आपका धन दुगना हो जाता है।
*- घर के हर हिस्से को साफ़-सुथरा रखना चाहिए, यह विशेषतौर पर याद रखे कि घर के उत्तर-पूर्व कोने को अव्यवस्था मुक्त, अर्थात खुला रखें रखें। इस बात का भी ध्यान रखें कि घर के इस हिस्से में किसी भी तरह की सीढ़ी बनाने से बचना चाहिए।
*- यह भी देख लें कि आपके घर के सामने कोई बहुत ऊँची ईमारत तो नहीं है, यह घर की सुख और समृद्धि के प्रवाह में बाधा बनती है।
*- घर में हमेशा उसी जगह पर पैसे वाला लॉकर रखना चाहिए जिसका मुँह उत्तर की ओर खुलता हो, और लॉकर के साथ कुबेर की फोटो जरुर रखनी चाहिए। इससे घर में समृद्धि आती है। इस बात का भी खासतौर पर ध्यान रखें कि पैसे वाला लॉकर ज्यादा रौशनी वाली जगह पर ना हो या वहाँ जयादा उजाले वाली लाइट ना लगी हो। ऐसा करने से घर का सारा धन बाहर चला जाता है।
*- बात जब दीवार की आये तो घर की दीवार एकदम सीधी होनी चाहिए, इसमें किसी भी तरह के प्रयोग से बचना चाहिए। अगर घर की दीवार मुड़ी हुई होती है तो घर के धन आगमन के रास्ते में बाधा उत्पन्न होती है।
*- हमेशा घर को अन्य घरों यार सामने की सड़क के लेवल पर ही बनाना चाहिए यह वास्तु के हिसाब से अच्छा माना जाता है, अपना घर किसी भी कीमत पर इससे निचे नहीं बनवाना चाहिए।
*- बात जब घर के जगह की हो तो हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि घर के दक्षिणी-पक्षिमी कोने की छत उत्तरी-पूर्वी कोने की छत से ऊँची होनी चाहिए। अपना घर इसी आधार पर बनवाना चाहिए। इस बात का भी खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए कि घर के दक्षिण और पक्षिम की दीवार हमेशा उत्तर और पूर्व की दीवार से मोटी होनी चाहिए।
*- घर में हमेशा कुछ पौधे रखने चाहिए खासतौर पर घर के दक्षिणी-पक्षिमी भाग में मनी प्लांट जरुर रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में आर्थिक स्रोत बरकरार रहता है और घर की गरीबी दूर होती है।
*- हमेशा घर के मध्य का हिस्सा अवरोध मुक्त रखना चाहिए, घर के बीच वाले हिस्से में कुछ भी नहीं बनवाना चाहिए। हो सके तो आप यहाँ पर मंदिर बनवा सकते हैं।
*- घर के प्रवेश वाले हिस्से को आप जितना खुबसूरत बना सकते हैं बनाना चाहिए, यहाँ पर कुछ अच्छी चीजें लगानी चाहिए। आप घर के प्रवेश पर स्वस्तिक का चिन्ह भी लगा सकते हैं। इससे घर में समृद्धि आती है।