अध्यात्मविशेष

धनतेरस विशेष : किस राशि के लोग क्या खरीदें, बढ़ जाएगा 13 गुना धन

हमारे हिन्दू समाज में दिवाली के त्योहार का बहुत ही ज्यादा महत्व है, आपको बता दें की दिवाली की शुरुवात धनतेरस के दिन से हो जाती है। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें की धनतेरस या धन त्रयोदशी या धन्वन्तरी त्रयोदशी ये तीनों एक ही तिथि के तीन नाम हैं। बताया जाता है की धनतेरस के दिन हर कोई माँ लक्ष्मी गणेश और धन के देवता कुबेर की पुजा करता है और यह भी बता दें की इस दिन कई तरह की ख़रीदारी की जाती है जिसमे विशेष रूप से मान्यता है की की कोई ना कोई बर्तन जरूर खरीदना चाहिए। हालांकि इसके अलावा हर कोई अपनी अपनी जरूरत के अनुसार अलग अलग तरह की वस्तुएँ खरीदता है।

ऐसे में यदि आप अपनी राशि के अनुसार कुछ विशेष वस्तुओं की खरीदारी करते हैं तो ऐसा करने से आपके जमा धन में कमोवेश 13 गुना तक की वृद्धि होती है।

किस राशि के लिए कौन सी वस्तु खरीदना है मंगलकारी

  • धनु राशि : इस राशि के जातकों को पीली धातु में या मूंगे का सामान लेंना काफी ज्यादा मंगलकारी रहेगा।
  • मकर राशि : मकर राशि वाले जातक अपने जीवनसाथी के लिए हीरे या चांदी का कोई सामान खरीद सकते हैं। इसके अलावा ये  बेडरूम के लिए सफेद धातु में मेज इत्यादि की ख़रीदारी भी कर सकते हैं।
  • कुंभ राशि : बता दें की कुम्भ राशि वाले जातक धनतेरस के दिन अपने घर के मंदिर के लिए सफेद धातु या चांदी का दीप दान लें, इससे उनके संचित धन में वृद्धि होगी।
  • मीन राशि : इस राशि वाले लोग धनतेरस के दिन अपने लिए पीला पुखराज ले सकते हैं। सफेद धातु या चांदी का पिरामिड और गणेश, सरस्‍वती की प्रतिमा और तांबे का कलश खरीदना भी इनके लिए काफी शुभ रहेगा।

  • मेष राशि : मेष राशि वाले लोग धनतेरस के दिन पीतल के बर्तन खरीदें, ऐसा करने से उनके अच्छे दिन जल्दी ही आ जाएंगे।
  • सिंह राशि : बता दें की सिंह राशि वाले जातको लो धनतेरस के दिन अपने घर के मंदिर के लिए धन की देवी माँ लक्ष्मी और विष्णु जी की मूर्ति सोने या पीले धातु के रूप में खरीदें यह काफी ज्यादा मंगलकारी रहेगा।
  • कन्या राशि : कन्या राशि के जातकों के लिए इस दिन अपने घर के मंदिर के लिए चांदी के लक्ष्मी-गणेश, पारद अथवा सोने के श्रीयंत्र खरीदना काफी ज्यादा हितकारी माना जाता है। इस दिन ये अपने जीवनसाथी के लिए चांदी के आभूषण की ख़रीदारी भी कर सकते हैं।
  • तुला राशि : घर के मंदिर के लिए चांदी का श्रीयंत्र और दक्षिणवर्ती शंख लें, तथा अपने जीवनसाथी के लिए मूंगे की माला अथवा कंगन खरीदते हैं तो यह काफी ज्यादा शुभ माना जाता है।

  • वृश्चिक राशि : बताते चले की वृश्चिक राशि के जातक धनतेरस के दिन तांबे के कलश या फिर पीली धातु का दीपदान की ख़रीदारी कर सकते हैं, इसके अलावा ये तांबे का कलश भी खरीद सकते हैं।
  • वृष राशि: वृष राशि के लोगों के लिए चांदी का कलश खरीदना शुभ फलदायी रहेगा तथा ये अपने जीवनसाथी के लिए सोने की चूड़ी अथवा अंगूठी ले सकते हैं यह भी काफी ज्यादा मंगलकारी माना जाता है।
  • मिथुन राशि : मिथुन राशि के जातक इस धनतेरस पर सफेद धातु का श्री यंत्र या गणेश ले सकते हैं धनतेरस के दिन इस वस्तु की ख़रीदारी काफी ज्यादा मंगलकारी माना जाता है।
  • कर्क राशि : पार्टनर के लिए मोती या हीरे की अंगूठी खरीद सकते हैं, इसके अलावा इनके लिए इस दिन पारद का शिवलिंग खरीदना भी काफी ज्यादा उत्तम बताया गया है।

यह भी पढ़ें :

Back to top button
?>