Bollywood

जब पर्दे पर बनी अटपटी जोड़ियां दर्शकों को नहीं आई रास

न्यूजट्रेंड बॉलीवुड डेस्कः  बॉलीवुड में फिल्में चलने के पीछे कई कारण होते हैं। एक तो दमदार कहानी , दूसरा दमदार डॉयरेक्टर और तीसरी दमदार जोड़ी। ये जो तीसरी कड़ी है ये भी फिल्मों के चलने ना चलने पर बहुत निर्भर करती है। कई बार फिल्में अगर हिट हो भी जाती है तो उस जोड़ी को ज्यादा पसंद नहीं किया जाता। हर एक्टर अपने आप में खास है, लेकिन वो सामने वाले के साथ फिल्म में उत नी ही जंचे ये जरुरी नहीं है। जैसे पर्दे पर लोगों को शाहरुख-काजोल, सलमान-ऐश, ऋतिक-करीना की जोड़ी पसंद आई वैसै ही कुछ ऐसी जोड़ियां भी बनी जिनका कोई मेल ही नहीं दिखा। आपको बताते हैं पर्दे की ऐसी ही अटपटी जोड़ियों के बारें में।

करीना-इमरान खान

करीना को तो किसी पहचान की जरुरत ही नही है। उनका स्टाइल, अंदाज लोगों को अपनी तरफ अट्रेक्ट करता है वहीं इमरान खान भी जाने तु या जाने ना और आई हेट लव स्टोरी के बाद से दर्शकों को पसंद आने लगे ते, लेकिन जब इनकी जोड़ी बनी तो वो दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आई। दोनों ने फिल्म एक मैं एक तु और गोरी तेरे प्यार में साथ काम किया, लेकिन दर्शकों को ना तो फिल्म पसंद आई और ना ही ये जोड़ी।

दीपिका-शाहिद

विवादित फिल्मों में से एक रही फिल्म पद्मावत में शाहिद और दीपिका ने पति-पत्नी का रोल निभाया था, लेकिन दर्शकों को जितना ज्यादा ये फिल्म पसंद आई उतनी ही बेकार ये जोड़ी लगी। एक राजा और रानी के प्यार वाली कमैस्ट्री दीपिका और शाहिदमें कहीं नहीं दिखी। फिल्म की सारी सुर्खियां सबसे ज्यादा खिलजी बने रणवीर ले गए।

आमिर खान-साक्षी तंवर-

दंगल फिल्म सुपरहिट रही और जवान लड़किय़ों के बुजुर्ग पिता के किरदार में आमिर ने एक बार फिर सबको चौंका दिया। इस फिल्म में उनके साथ थीं छोटे पर्दे की पार्वती यानी साक्षी। लोगों को फिल्म तो बहुत पसंद आई, लेकिन आमिर और साक्षी की जोड़ी कुछ खास नहीं लगी

राम कपूर-सनी लियोन-

छोटे पर्दे पर राम कपूर का जलवा बरकरार है। अपने हर सीरीयल में उन्होंने दर्शकों पर गजब की छोप छोड़ी है। अपना ज्यादा वजन होने के बाद भी दर्शक उन्हें देखना पसंद करते हैं, लेकिन फिल्म कुछ कुछ लोचा है में उनके अपोजिट कास्ट हुई सनी लियोन की जोड़ी दर्शकों को समझ नहीं आई।

सलमान खान-सोनम कपूर

बॉलीवुड के एलिजबल हैंडसम बैचलर सलमान खान की जोड़ी लगभग हर हिरोइन के साथ जंचती है। उनकी जोड़ी ऐश्वर्या, करिश्मा, प्रीटि, प्रियंका, सुष्मिता सबके साथ जंची, लेकिन सोनम कपूर के साथ फिल्म प्रेम रतन धन पायो में सलमान कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। दर्शकों को फिल्म तो बहुत पसंद आई, लेकिन सोनम और सलमान की जोड़ी- ना बाबा ना।

अजय देवगन-ऐश्वर्या-

अजय देवगन और ऐश्वर्या दोनों ही बॉलीवुड के दिग्गज सितारे हैं। इन्होंने तीन फिल्में साथ की जिसमें हम दिल दे चुके सनम, रेनकोट, हम किसी से कम नहीं की में काम किया। ये फिल्में सुपरहिट रहीं,, लेकिन अजय और ऐश्वर्या की जोड़ी दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आई। ऐश की जोड़ी सबसे ज्यादा सलमान के साथ पसंद की गई। वहीं अजय के लिए तो बस फिल्म दमदार होनी चाहिए।

Back to top button