
प्रपोजल को टालने के लिए ज़्यादातर इन बहानों का सहारा लेती है लड़कियां
हर इंसान की बहुत सारी ख्वाहिशें होती है और ये ख्वाइश एक बचपन से ही होनी शुरू हो जाया करती है, मगर जैसे जैसे हम बड़े होते जाते हैं हमारी ख्वाइशें भी बदलने लगती है। अब देखा जाए तो हर इंसान चाहे कितना भी सफल हो जाए मगर उसकी एक ख्वाहिश होती है की उसके पास उसके साथ एक सुंदर सी उसकी साथी हो, गर्लफ्रेंड हो जो उसे खूब सारा प्यार करे हर कदम पर उसका साथ से उसका सुख दुख सब कुछ बांटे। हर किसी को किसी अपने की तलाश रहती हैं, ऐसे में हर लड़का या लड़की चाहती हैं कि उसे भी कोई प्यार करने वाला हो या फिर उसे भी कोई प्रपोज करे। मगर आपको बता दें कि ज़्यादातर ऐसा होता है की लड़के ही लड़कियों को प्रपोज करते हैं।
असल में अक्सर ही ऐसा देखा जाता है की लड़कियां अपने प्यार का इजहार करने से थोड़ा कतराती हैं क्योंकि कई बार उन्हें समाज का डर रहता हैं कि यदि वो किसी लड़के को अपनी भावनाएं व्यक्त करेंगी तो लोग क्या सोचेंगे और उसके बारे में ना जाने क्या कहेंगे। हालांकि आपको बता दें की लड़कियों का प्रपोज ना करने की सिर्फ यही वजह नहीं है बल्कि कुछ और भी वजहें है। ऐसा भी देखा गया है की जब भी कभी कोई लड़की किसी लड़के को प्रपोज कर भी देती हैं तो लड़के अक्सर उस लड़की का फायदा उठाने की कोशिश करते हैं और इसी वजह के चलते आमतौर पर लड़कियां किसी लड़के को प्रपोज नहीं करती हैं। वैसे आपको बताते चलें की जब भी कभी कोई लड़की किसी लड़के को प्रपोज कर भी देती हैं तो लोग उसे बहुत गलत समझते हैं।
हालांकि इस मामले में लड़के काफी आगे होते हैं, किसी भी खूबसूरत लड़की को देखा नहीं कि बस झट से प्रपोज़ल उसके सामने रख देते हैं। मगर सभी लड़के ये सब नहीं करते ऐसा करने में वे थोड़ा हिचकिचाते और डरते हैं, मगर कुछ लड़के बड़े ही फ्रैंक होते हैं और वो किसी भी लड़की को प्रपोज करने में जरा सा भी नहीं डरते हैं और कई बार इस तरह के लड़के अपनी इसी आदत की वजह से लड़कियों के लिए समस्या का कारण बन जाते हैं। ऐसे में जब कोई लड़का किसी लड़की को प्रपोज करता हैं तो उस स्थिति संभालना लड़कियों के लिए थोड़ा मुश्किल होता हैं इसलिए वो कुछ ना कुछ बहाना बना कर इस स्थिति को संभाल लेती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही परिस्थितियों के बारें में बताने जा रहे है जब कोई लड़की अचानक से आई ऐसी किसी भी स्थिति को टालने या लड़को के प्रपोज़ल से बचने के लिए किस तरह के बहानो का सहारा लेती हैं।
तुम्हें तो मैं अपने भाई जैसा समझती हूँ
यदि कोई लड़का किसी लड़की को पसंद नहीं होता हैं और वहीं लड़का उस लड़की को प्रपोज कर देता हैं तो लड़कियों के लिए उस लड़के को भाई बनाने के अलावा और कोई रास्ता नहीं होता हैं, इसलिए वो उससे कहती हैं कि तुम मेरे भाई जैसे हो और मैंने तुम्हें कभी उस नजर से देखा ही नहीं हैं| इतना सुनते ही लड़का वह से चला जाता हैं।
मैं ऑलरेडी किसी और के साथ कमिटेड हूँ
लड़को से पीछा छुड़ाने के लिए किसी प्रपोज करने वाले लड़के से यह कहना की मैं किसी और के साथ इंगेज हूँ, बस ये बात सुनते ही लड़का अपने आप ही उस लड़की के बारे में सोचना बंद कर देता हैं।
मैं इस तरह की लड़की नहीं हूँ
यदि प्रपोज करने वाला लड़का लड़की को पसंद ना हो तो वो सीधे कह देती हैं कि मैं उस तरह कि लड़की नहीं हूँ| जैसा तुम सोच रहे हो और लड़कियों की यहीं बात लड़को को परेशानी में डाल देती हैं।
पहले मेरा करियर
हर लड़की का मानना होता हैं कि यदि वह प्यार के चक्कर में पड़ेगी तो उनका करियर नहीं ब पाएगा और उनका सपना भी पूरा नहीं हो पाएगा। इसलिए वो अक्सर प्रपोज करने वाले लड़के से कहती हैं कि अभी उनका पूरा ध्यान करियर बनाने में हैं, यह बात कह कर वो लड़को से पीछा छुड़ा लेती हैं।