बॉलीवुड

जो अर्जुन कपूर देखना पसंद नहीं करते थे जाह्नवी को अचानक कैसे आ गए क़रीब, अर्जुन ने किया ख़ुलासा

बॉलीवुड की दुनिया में रिश्तों का हर दिन बदलना आम बात है। यहाँ आज किसी का किसी से रिश्ता है तो यह ज़रूरी नहीं है कि कल भी वो रिश्ता क़ायम रहेगा। यहाँ हर पल रिश्ते बदलते रहते हैं। अब अर्जुन कपूर और जाह्नवी के रिश्ते को ही ले लीजिए। बता दें दोनों सौतेले भाई-बहन हैं। लेकिन एक समय ऐसा था कि अर्जुन कपूर जाह्नवी को देखना भी पसंद नहीं करते थे। लेकिन अब दोनों काफ़ी क़रीब आ गए हैं। आख़िर कैसे बदले दोनों के रिश्ते, अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान इसका ख़ुलासा किया।

एकदम से सबकुछ हो गया, समझने का मौक़ा ही नहीं मिला:

आप तो जानते ही होंगे कि कुछ समय पहले बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत हो गयी थी। इसके बाद अचानक से अर्जुन, बोनी-ख़ुशी और जाह्नवी की ताक़त बनकर उभरे। मुश्किल की इस घड़ी में उन्होंने अपने पिता और अपनी बहनों का साथ दिया। DNA को दिए एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने बताया कि, ‘सबकुछ एकदम से हो गया कि कुछ भी समझने का मौक़ा नहीं मिला। ज़िंदगी में इतना कुछ सहा है कि अपने दुश्मन ने लिए भी इसकी कल्पना नहीं कर सकता। मुझे पता है कि आप कैसा महसूस करते हैं जब ज़िंदगी के लिए जूझ रहे होते हैं।’

अर्जुन कपूर ने कहा कि जब श्रीदेवी के निधन की ख़बर मिली तो मैंने पंजाब में था। मैंने मौसी और बहन को तुरंत फ़ोन किया। जो मुझे उस समय लगा मैंने वो तुरंत किया। मेरी माँ मुझसे यही करने की उम्मीद करती। वे चाहती की मैं अपने पापा और परिवार का साथ दूँ। अगर मैं एक अच्छा बेटा और भाई बन सकता हूँ तो फिर क्यों ना बनूँ। मुझे तो कुछ अच्छा ही मिल रहा है। मुझे दो और बहनें मिल रही हैं। अपने पिता की मदद करके मुझे बहुत राहत मिली।

भागदौड़ भरी ज़िंदगी में भूल जाते हैं हम अपने क़रीबियों को:

अर्जुन कपूर ने आगे कहा कि हम लोग एक दूसरे के साथ बहुत सहज हैं। हमारे रिश्ते की अच्छे तरह से शुरुआत हुई है। मुझे डर था कि ज़्यादा बात करने से नज़र लग जाएगी। जाह्नवी और ख़ुशी एकदम स्पष्ट हैं।

आज हम एक-दूसरे के साथ वन-ऑन-वन बातचीत कर सकते हैं। मैं और अंशुला हमेशा उनके साथ हैं। अर्जुन कपूर आगे कहते हैं कि परिवार मेरे पिता की ताक़त है। वो हमेशा हमारे लिए मौजूद रहते हैं, इसलिए हम भी उनके साथ ऐसा ही करते हैं। भागदौड़ भरी इस जिदंगी में कभी-कभी हम अपने क़रीबियों को भूल जाते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें जल्दी की करण जौहर का टॉक शो कॉफ़ी विद करण शुरू होने वाला है। इस बात की चर्चा है कि शो में जाह्नवी अपने भाई अर्जुन कपूर के साथ डेब्यू करेंगी। सूत्रों के अनुसार इस बार जाह्नवी शो में डेब्यू करेंगी। मुश्किल की घड़ी में अर्जुन कपूर ने जाह्नवी को हिम्मत दी। शो के दौरान दोनों एक दूसरे के सीक्रेट से पर्दा उठाएँगे। बता दें इस समय अर्जुन कपूर अपनी आने वाली फ़िल्म नमस्ते इंग्लैंड के प्रमोशन में काफ़ी व्यस्त हैं। इस फ़िल्म में उनके साथ मुख्य भूमिका में परिणिति चोपड़ा भी हैं।

Back to top button
?>