Spiritual

अगर आपकी हथेली में है ये निशान, तो किस्मत का मिलेगा भरपूर साथ, खुल जाएंगे सफलता के द्वार

व्यक्ति की हथेली पर मौजूद रेखाओं के माध्यम से हम उसके आने वाले समय के बारे में पता लगा सकते हैं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति की हथेली पर मौजूद रेखाएं उसका आने वाला भविष्य बताती है हथेली पर बनी रेखाओं से व्यक्ति का स्वभाव के और उसके भाग्य के बारे में पता चलता है सभी व्यक्तियों की हथेली पर जीवन रेखा, दिल की रेखा और दिमाग की रेखा बनती है और इन्हीं के साथ कुछ खास अक्षर और कुछ निशान भी बनते हैं जो शुभ और अशुभ होते हैं शास्त्रों में भविष्य बताने के लिए हाथ की रेखाओं का महत्वपूर्ण योगदान होता है इन हाथ की रेखाओं पर कई निशान और आकृतियां मौजूद होती है आज हम आपको इस लेख के माध्यम से हथेली पर मौजूद ऐसे कुछ निशानों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं अगर आपकी हथेली पर इन निशानों में से एक भी निशान मौजूद है तो आप बहुत भाग्यशाली साबित होंगे।

आइए जानते हैं हथेली पर कौन से निशान बनाते हैं भाग्यशाली

हथेली पर मछली का निशान

अगर किसी व्यक्ति की कलाई पर ठीक ऊपर कुछ एक दूसरे को काटते हुए मछली जैसी आकृति बन रही है तो वह व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली होता है हस्त रेखा विज्ञान में इसे मछली का निशान कहा जाता है ऐसे व्यक्तियों को समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होती है इसके साथ-साथ वह अपने जीवन में धन भी अधिक अर्जित करता है अगर यह निशान आपकी शादी की रेखा की तरफ होती है तो इसका मतलब होता है कि आपको उम्मीद से ज्यादा अच्छा जीवनसाथी प्राप्त होगा।

हथेली पर त्रिशूल का निशान

अगर व्यक्ति की हथेली पर त्रिशूल का निशान बनता है तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है यह निशान जिस व्यक्ति की हथेली पर होता है वह अपने जीवन में हर तरह की सुख सुविधाओं का आनंद लेता है और उसका भाग्य भी बहुत अच्छा होता है।

हथेली पर रथ का निशान

अगर हथेली पर रथ का निशान बना हुआ नजर आता है तो ऐसा व्यक्ति बहुत ही नसीब वाला होता है वैसे देखा जाए तो रथ का निशान बहुत ही कम व्यक्तियों की हथेली पर देखने को मिलता है जिन व्यक्तियों की हथेली पर रथ का निशान मौजूद होता है उनको राजयोग प्राप्त होता है यानी वह अपना जीवन बहुत ही ऐशो-आराम से व्यतीत करते हैं वह जीवन में सभी सुख भोगते हैं।

हथेली पर स्वास्तिक का निशान

जिन व्यक्तियों की हथेली पर स्वास्तिक का निशान बना हुआ होता है यह निशान बहुत ही शुभ माना गया है हिंदू धर्म में स्वास्तिक का निशान सुख समृद्धि का प्रतीक माना जाता है अगर इस तरह का निशान किसी व्यक्ति की हथेली पर बनता है तो वह व्यक्ति अपने जीवन में हमेशा खुश रहता है उसको किसी भी प्रकार के दुख का सामना नहीं करना पड़ता है।

हथेली पर झंडे का निशान

अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर झंडे का निशान होता है तो ऐसा व्यक्ति बहुत ही मेहनती होता है वह अपने जीवन में कभी भी हार नहीं मानता है वह अपने जीवन में हमेशा जीत हासिल करता है।

उपरोक्त जिन निशानों के बारे में हमने आपको जानकारी दी है अगर इन निशानों में से एक भी निशान आपकी हथेली पर मौजूद है तो आप बहुत ही किस्मत वाले हैं आपको अपने जीवन में सभी सुख सुविधाओं की प्राप्ति होगी और आप अपना जीवन बहुत ही सुखी पूर्वक व्यतीत करेंगे।

Back to top button