Breaking news

एक ही दिन में भारत की रोईंग मेंस टीम ने गोल्ड सहित जीते तीन मेडल, रचा इतिहास

एशियाई खेल अपने चरम पर चल रहे हैं, भारत लगातार अपना शानदार प्रदर्शन कर रहा है। खेल के छठवें दिन भारत ने रोईंग में तीन मेडल जीत लिए हैं। जानकारी के अनुसार भारत की रोईंग पुरुष टीम को एशियन गेम्स में पहला गोल्ड मेडल मिला है। क्वाडूपुल स्कल्स प्रतियोगिता में भारत के सवर्ण सिंह, दत्तू भोकानल, ओमप्रकाश और सुखमीत सिंह ने 6 मिनट 17 सेकेंड का समय लेते हुए इस खेल में पहला स्थान हासिल किया है। इससे पहले दिन की शुरुआत में ही भारत को रोईंग में दो कांस्य पद्म भी मिले।

भारत के हो गए हैं कुल 21 मेडल:

पुरुष लाइटवेट सिंगल्स में दुष्यंत ने 7 मिनट 18 सेकेंड के समय के साथ पदक पक्का किया है। आपको बता दें इसके टायरंट बाद ही लाइटवेट डबल्स स्कल्स में रोहित कुमार और भगवान सिंह ने मिलकर कांस्य पदक जीता है। दोनो ने इस प्रतियोगिता को पूरा करने के लिए 7 मिनट 4 सेकेंड का समय लिया था। इसी के साथ ही भारत 5 गोल्ड मेडल पर अपना क़ब्ज़ा जमा चुका है। भारत के कुल मेडलों की संख्या अब 21 हो गयी है। अभी भी एशियाई खेलों में पहले स्थान पर चीन बना हुआ है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें चीन के पास अब तक 58 गोल्ड मेडल, 40 रजत और 21 कांस्य पदक हैं। मिली जानकारी के अनुसार दुष्यंत के लिए एशियाई खेलों में यह दूसरा कांस्य पदक है। इससे पहले उन्होंने 2014 के इंचियान में भी कांस्य पदक जीता था। 300 मीटर एयर रायफल शूटिंग में भारत के अमित कुमार और हरज़िंदर सिंह मेडल हासिल करते-करते रह गए। दूसरी तरफ़ तैराकी के हीट राउंड में छठवाँ स्थान हासिल करके भारत के संदीप सेजवाल फ़ाइनल में पहुँच गए हैं। आज एशियाई खेलों में कुल 43वाँ गोल्ड मेडल दाँव पर लगा हुआ है।

दीपा कर्माकर आज उतरेंगी बीम बैलेंस के लिए:

10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग के मामले में भारत के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स में देश की दोनो पदक विजेता हिना सिद्धू और मनु भाकर ने फ़ाइनल राउंड में अपनी जगह बना ली है। इसके साथ ही भारत को उम्मीद बन गयी है। एशियाई खेलों में अब तक कुछ ख़ास प्रदर्शन ना करने वाली एथलीट दीपा कर्माकर भी आज बीम बैलेंस इवेंट में हिस्सा लेंगी। भारत को दीपा कर्माकर से भी मेडल की उम्मीद बंधी हुई है। हालाँकि भारत की यह उम्मीद पूरी होती है या नहीं आज पता चल जाएगा। बैडमिंटन में किदांबी श्रीकांत राउंड ऑफ़ 32 में हॉंगकॉंग के वांग विंग से भिड़ेंगे।

भारत की हॉकी टीम से है काफ़ी उम्मीदें:

भारतीय हॉकी टीम की बात करे तो वह जीत के इरादे से शाम 6 बजकर 30 मिनट पर जापान के ख़िलाफ़ उतरेगी। अभी तक भारतीय हॉकी टीम ने पूल ए के पहले दो मैचों में इंडोनेशिया को 17-0 और हॉंगकॉंग को 26-0 से हराया है। इससे भी उम्मीद की जा रही है कि भारतीय हॉकी टीम अपने नाम गोल्ड मेडल ज़रूर करेगी। मुक्केबाज़ी मुक़ाबले में 60 किलोग्राम भार वर्ग में शिव थापा और 69 किलोग्राम भार वर्ग में मनोज कुमार राउंड ऑफ़ 16 में पहुँचने के लिए भिड़ेंगे। अब देखना यह है कि एशियाई खेलों में भारत अपना जलवा क़ायम रख पाता है या नहीं।

Back to top button