
सावन मास में भूलकर भी ना करें यह गलतियां, वरना भोलेनाथ को मनाना हो जायेगा मुश्किल
सावन मास बहुत ही पवित्र माना गया है सावन का पूरा महीना भोलेनाथ को समर्पित है जैसा कि आप लोग जानते ही हैं कि 28 जुलाई से सावन का पवित्र महीना आरंभ हो चुका है सावन का महीना हिंदू धर्म के लिए काफी महत्वपूर्ण माना गया है खासतौर पर सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ की महिमा और इनको मनाने के लिए विशेष पूजा अर्चना की जाती है सावन का महीना शिव भक्तों के लिए तो महत्वपूर्ण है ही इसके साथ ही लड़कियों के लिए भी बहुत ही खास होता है अगर किसी लड़की को अच्छा वर चाहिए तो वह भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करती है और शिवजी का व्रत रखती है जो महिलाएं शादीशुदा होती हैं वह अपने पति की लंबी उम्र और उसके अच्छे स्वास्थ्य के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना करती है परंतु सावन के इस पवित्र महीने में आप की एक छोटी सी गलती भगवान भोलेनाथ को नाराज कर सकती है इसीलिए हम सभी लोगों को सावन के महीने में संभल कर रहना चाहिए।
सावन के पवित्र महीने से जुड़ी हुई ऐसी बहुत सी बातें हैं जिसको ध्यान में रखकर आप भोलेनाथ की कृपा प्राप्त कर सकते हैं आज हम आपको इस लेख के माध्यम से इन्हीं खास बातों के बारे में जानकारी देने वाले हैं।
आइए जानते हैं सावन महीने से जुड़ी खास बातें
- सावन के पवित्र महीने में आप किसी भी प्रकार का मांसाहारी भोजन यानि मांस मछली और शराब का सेवन ना करें आप इन सभी को दूर रखें।
- सावन के महीने में कोई भी शुभ कार्य या विवाह नहीं करना चाहिए।
- जो महिलाएं सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ का व्रत रखती हैं उनको हरी सब्जियों के सेवन से दूर रहना चाहिए।
- वैसे आप सभी लोग तो जानते ही हैं कि भगवान भोलेनाथ का दूध से अभिषेक करना बहुत ही शुभ माना गया है यही कारण है कि सावन के पवित्र महीने में दूध का सेवन नहीं करना चाहिए इससे भोलेनाथ नाराज होते हैं।
- आपको इस बात का खास ध्यान रखना होगा कि सूर्य उदय के पश्चात बिल्कुल भी ना सोए यह शुभ नहीं माना गया है।
- सावन के पवित्र महीने में आप बैगन का सेवन ना करें।
- अगर सावन के महीने में आपके घर कोई सांड आ जाता है तो उसको अपने घर से ना भगाएं उसको कुछ खाने के लिए साफ भोजन दीजिए क्योंकि भगवान भोलेनाथ की सवारी नंदी है इसलिए अगर आप सांड को कुछ खाने के लिए देते हैं तो इससे आपको शुभ फल मिलेगा।
- सावन के पवित्र महीने में आप शिव के भक्तों का अपमान मत कीजिए अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको भगवान भोलेनाथ के प्रकोप का सामना करना पड़ेगा।
- सावन के पवित्र महीने में आपको मीठे बोल बोलने चाहिए और घर में शांति और खुशहाली का माहौल बनाए रखना चाहिए रोजाना भगवान शिव और पार्वती की पूजा करना चाहिए अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके घर परिवार में सुख शांति बनी रहती है।
यदि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी तो आप नीचे दिए हुए कमेंट बॉक्स में हमको कमेंट कर सकते हैं और इस पोस्ट को अपने मित्रों के बीच शेयर भी कर सकते हैं हम आगे भी इसी प्रकार से जानने योग्य जानकारियां लेख के माध्यम से लाते रहेंगे धन्यवाद।