Viral

शादी के 8 महीने बाद प्रेग्नेंट हुई पत्नी से फ़ौजी पति ने की ऐसी हरकत, फ़ोन पर कहा-‘ पापा प्लीज..’

न्यू दिल्ली: दहेज एक ऐसी कुप्रथा जो कि समाज के लिए एक अभिशाप के समान है। बावजूद इसके आज से नहीं बल्कि काफी लंबे वक्त से लोग इस प्रथा को जिंदा रखे हुए हैं। भारतीय कानून की बात करें तो भारतीय कानून के मुताबिक दहेज लेना और दहेज देना अपराध है। बावजूद इसके लोग दहेज लेना और दहेज देना गलत नहीं समझते। जिसकी वजह से आज कई परिवार पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है। इसके साथ ही साथ कई लड़कियों की जिंदगी दहेज की वजह से ही तबाह हो चुकी है। आज दहेज से जुड़ा एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला लोगों के सामने आया है। दहेज से जुड़ी इस घटना के बारे में सुनने के बाद आपका भी खून खौल उठेगा। तो चलिए जानते हैं इस घटना के बारे में आपको विस्तार से-

आपको बता दें कि दहेज से जुड़ा यह मामला गुरदासपुर का है। जहां आज से लगभग 8 महीने पहले शादी करके एक महिला अपने ससुराल आई थी। ससुराल आने के कुछ दिनों बाद तक तो सब कुछ सही रहा परंतु कुछ दिनों बाद ससुराल वालों ने उस लड़की के ऊपर दहेज को लेकर दबाव बनाने शुरू कर दिए। गांव के सरपंच हरप्रीत सिंह के मुताबिक उनके चाचा हरजीत सिंह की बेटी मनजीत कौर की शादी 22 अक्टूबर 2017 को सिमरन के साथ हुई थी। शादी के वक्त मनजीत के पिता ने अपनी हैसियत के मुताबिक लड़के वालों को दहेज दे दिया था। दहेज लेने के बाद लड़के वाले उस वक्त शादी करने को लेकर राजी हो गए। शादी के लिए राजी हो जाने के बाद उन दोनों की शादी बड़े ही धूमधाम के साथ संपन्न हुई।

शादी के संपन्न होने के साथ ही उनके ससुराल वालों ने मनजीत को एक बार फिर से दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। ऐसा बताया जाता है कि दहेज की वजह से ही मनजीत के साथ आए दिन उनके ससुरालवाले मारपीट किया करते थे। मनजीत के पिता हरप्रीत की माने तो शादी के बाद मनजीत के ससुराल वाले कई बार हरप्रीत को कॉल करके अपनी बेटी को या तो वापस ले जाने की बात कहा करते थे या फिर दहेज के रूप में पैसे और उनकी मांग को पूरा करने को। आपको यह बात जानकर बेहड हैरानी होगी कि जिसके साथ मनजीत की शादी हुई थी वह लड़का सेना में कार्यरत है। सेना में होने के बावजूद उस लड़के ने अपनी पत्नी और उनके पिता को दहेज देने के लिए मजबूर किया।

पड़ोसियों के मुताबिक ऐसा बताया जा रहा है कि मनजीत का पति दो दिन पहले ही अपने घर आया था। घर आने के बाद वह अपनी पत्नी के साथ लड़ाई झगड़े करने के बाद एक बार फिर से वापस अपनी ड्यूटी पर चला गया। परंतु उसके अगले दिन उनकी बेटी ने उन्हें फोन करके कहा कि उनके ससुराल वाले उनके साथ मारपीट कर रहे हैं। अगर उन्हें बहुत जल्द कोई मदद नहीं मिली तो वह उन्हें जान से मार डालेंगे। बेटी की बातों को सुनने के बाद उनके पिता आनन-फानन में अपनी बेटी के ससुराल पहुँचे। ससुराल पहुंचने के बाद वहां का मंजर देखकर मनजीत के पिता के होश उड़ गए। मनजीत के पिता के मुताबिक उनकी बेटी की लाश उनके ससुराल वालों के घर की लॉबी में पड़ी हुई थी। अपनी बेटी की लाश को लॉबी में पड़ा देख उन्होंने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मनजीत की लाश को अपने कब्जे में लेने के बाद उसके ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। ऐसा बताया जा रहा है कि मामले में दर्ज होने के बाद से ही उनके ससुराल वाले घर से फरार है।

Back to top button