Interesting

एक बार फिर देखा गया अजीबो- गरीब प्राणी, वीडियो वायरल!

यह दुनियाँ रहस्यों से भारी हुई है। आये दिन किसी ना किसी नए रहस्य का खुलासा होता ही रहता है। लोगों की उत्सुकता ना जाने क्या- क्या करवाती है। हमेशा से इंसान कुछ नया जानने के लिए उत्सुक रहा है। लोगों के मन में एक सवाल सदैव रहता है कि क्या इस दुनियाँ के अलावा भी कोई और दुनियाँ है और अगर है तो क्या वहाँ पर लोग रहते हैं। कुछ समय पहले तक लोगों का मानना था कि पुराने समय में हिम मानव रहा करते थे। कई बार तो लोगों ने ये दावा भी किया कि उन्हेंने हिम मानव को देखा है। हालांकि अभी तक इसका कोई ठोस सबूत नहीं मिल पाया है कि सच में हिम मानव जैसी कोई चीज भी है।

एलियन जैसी चीज मौजूद है पृथ्वी पर?

विज्ञान की प्रगति के साथ ही लोगों की उत्सुकता में भी वृद्धि हुई है। लोग अब जानना चाहते हैं कि क्या कोई एलियन जैसी चीज भी इस पृथ्वी पर मौजूद है? कुछ समय पहले इसके बारे में भी लोगों ने कहा कि उन्होंने देखा है। लेकिन अभी हाल ही में एक ऐसी घटना घटी है जो लोगों के शक को दूर करती दिख रही है। इससे उनके सवालों के जवाब शायद मिल जाएँ कि एलियन जैसी चीज मौजूद है पृथ्वी पर।

वीडियो के सोशल मीडिया पर आते ही बखेड़ा खड़ा हो गया

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले पुर्तगाल में एक अजीबो- गरीब ढंग के प्राणी को देखा गया है। एक कैमरे की सहायता से उसकी हरकत को दूर से ही कैद किया गया है। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर आते ही बखेड़ा खड़ा हो गया। कुछ लोग इस वीडियो को फर्जी कह रहे हैं तो वहीँ कुछ ऐसे भी लोग हैं जो इसे सही मान रहे हैं। लोगों ने इसका नाम बिग फूट मैन रखा हुआ हैं। उनका मानना है कि यह बिग फूट मैन है या उसके ही परिवार का कोई सदस्य है जो उनसे बिछड़ गया है। आखिर सच्चाई क्या है? इसका तो पता नहीं चल पाया है, लेकिन आप स्वयं ही देखिये और निर्णय कीजिये कि यह आखिर है क्या?

वीडियो देखें:

https://youtu.be/yQ-iNem_0qg

Back to top button