दिलचस्प

ऐसी सांसद जिसकी बोल्ड अदा और ख़ूबसूरती देखकर पागल हो जाते हैं लोग, तस्वीरें हो रही हैं वायरल

मुंबई: सोशल मीडिया के इस समय में आए दिन कोई ना कोई वीडियो आय फ़ोटो वायरल होता रहता है। इनमें से ज़्यादातर फ़ोटो बॉलीवुड की ख़ूबसूरत अभिनेत्रियों की होती हैं। यह बात किसी से छुपी हुई नहीं है कि बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक ख़ूबसूरत अभिनेत्रियाँ हैं। उनको देखने के बाद ज़्यादातर लोग यही सोचते हैं कि जो भी ख़ूबसूरत लड़की होती है, वह अपना कैरियर बॉलीवुड में ही बनाने की कोशिश करती है। लेकिन यह पूरी तरह से सच नहीं है। आज हम आपको एक ऐसी ख़ूबसूरत अभिनेत्री के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने अपना कैरियर राजनीति में बनाया है।

जी हाँ आज हम आपको जिस अभिनेत्री के बारे में बताने जा रहे हैं, वह लोकसभा में क़दम रखने वाली पहली कन्नड़ अभिनेत्री हैं। आज हम आपको दक्षिण भारत की ख़ूबसूरत अभिनेत्री राम्या के बारे में बताने जा रहे हैं। आपको बता दें राम्या का जन्म 29 दिसम्बर 1982 में बेंगलुरु में हुआ था। राम्या का असली नाम दिव्या स्पंदना है। दिव्या ने 2003 में ‘अभी’ से अपने फ़िल्मी पारी की शुरुआत की थी। फ़िल्मों के लिए इन्होंने अपना नाम दिव्या से बदलकर राम्या रख लिया था। इन्होंने कन्नड़ फ़िल्मों के अलावा कुछ तमिल और तेलुगु फ़िल्मों में भी काम किया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें राम्या की ख़ूबसूरती ऐसी है कि इनके लिए लाखों लोग पागल हैं। कई हिट फ़िल्मों में काम करने के बाद राम्या को कन्नड़ सिनेमा की गोल्डन गर्ल के नाम से जाना जाता है। राम्या अपने व्यवहार की वजह से कई बार विवादों में घिर चुकी हैं। 2003 में ही राम्या की दूसरी फ़िल्म एक्सक्यूज मी आयी थी,

जिसे दर्शकों ने ख़ूब पसंद किया था। राम्या अपने निजी जीवन को लेकर काफ़ी सख़्त हैं। एक बार इन्होंने दो फ़ोटोग्राफ़र्स और दो पत्रकारों के ख़िलाफ़ शिकायत भी दर्ज करवाई थी, क्योंकि उन्होंने इनकी फ़ोटो छापने से पहले इनसे इजाज़त नहीं ली थी।

सोशल मीडिया पर इन दिनों राम्या की हॉट तस्वीरें तेज़ी से वायरल हो रही हैं। राम्या की ख़ूबसूरती देखकर हर कोई इनका दीवाना बन जा रहा है। आपको बता दें अब राम्या ने फ़िल्मों में काम करना बंद कर दिया है, क्योंकि अब ये राजनीति में आ चुकी हैं। 2013 में राम्या को नेशनल कांग्रेस की एक सांसद के रूप में चुना गया था। आपको जानकार हैरानी होगी कि राम्या की माता रंजीता कर्नाटक में कांग्रेस की सीनियर सदस्य हैं। राम्या के पिता एक बिज़नेसमैन हैं। राम्या ने 2011 में भारतीय यूथ कांग्रेस जॉइन किया था।

राम्या ने मांड्या लोकसभा सीट पर 2013 में हुए उपचुनाव को जीतकर संसद पहुँची थीं। इसके बाद राम्या कर्नाटक में उपचुनाव जीतकर सांसद बनी थी, लेकिन ये 2014 में हार गयी थीं। इन्होंने कांग्रेस पार्टी की सोशल मीडिया को सम्भालने का काम बख़ूबी किया। इन्होंने ही राहुल गांधी के सोशल मीडिया अकाउंट्स को धार दिया है। इन्हें पिछले साल कांग्रेस का सोशल मीडिया हेड बनाया गया था। फ़िल्मी दुनिया से राजनीति में क़दम रखने वाली राम्या को कांग्रेस ने दीपेंदर सिंह हुड्डा को हटाकर सोशल मीडिया की कमान सौंपी थी।

Back to top button