राशिफल

राशिफल 25 अप्रैल 2018 : गणेश जी की कृपा से इन 4 राशि वालों का हो सकता है भाग्योदय, पढ़ें राशिफल

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज बुधवार 25 अप्रैल का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। Rashifal 25 April 2018.
rashifal 25 april 2018, 25 april horoscope, 25 अप्रैल राशिफल, astrological predictions, daily predictions, Rashifal 25 april 2018, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 25 अप्रैल

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज दिन भर आप थोड़े सुस्त और अनमने रह सकते हैं, जिससे आपके काम की गुणवत्ता पर भी असर पड़ेगा। धैर्य और होशियारी से काम लें। आर्थिक प्रबंधन में अपने महारथ और सकारात्मक सोच की बदौलत आप आसानी से अपना आर्थिक लक्ष्य पा लेंगे। व्यवसाय और व्यापार के क्षेत्र में लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। वसूली के पैसे आएंगे। परिवार में भी आनंद का वातावरण रहेगा। कार्य क्षेत्र में आर्थिक लाभ होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज आय के मुकाबले खर्च अधिक रहेगा। वाणी पर संयम रखिएगा। किसी के साथ बहस न हो, इसका ध्यान रखिएगा। नई योजनाएं शुरू करने के लिए आज अनुकूल दिन है।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप अपने काम से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं। लेकिन ये भी हो सकता है कि आप ये यात्रा अपने दोस्तों के साथ ही करें। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। दफ़्तर के कामकाज में ज़्यादा व्यस्तता के चलते अपने जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता तनावपूर्ण हो सकता है। आपका प्रिय आज रोमांटिक मूड में होगा। कुछ भी हो आपकी ये यात्रा सफल रहेगी। आज के दिन आप बिना झंझट विश्राम कर सकेंगे। आपकी योग्यता, रचनात्मकता और प्रतिभा के कारण आपको आपके प्रयासों के लिये जल्द ही पुरस्कृत किया जायेगा। अपनी आगे की जिंदगी के लिये मजबूत नींव रखने का यह उचित समय हैं।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप किसी सामाजिक समारोह में भाग ले सकते हैं। आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। शारीरिक सुख मिलेगा। पेशेवर तौर पर अपने अच्छे काम की पहचान आपको मिल सकती है। व्यवसाय में पदोन्नति के योग है। व्यापार में नई संभावनाएं तलाशने को मिलेंगी। इससे आपके नए दोस्त बनेंगे और आप जिंदगी को एक नए नजरिए से देख पाएंगे। बेकार की बातें करने से परहेज करें और अपने रिश्तों को और अधिक मजबूत बनाने की कोशिश करें। आपका जीवनसाथी रोजाना की जरूरतों को पूरा करने से अपने हाथ पीछे खींच सकता है, जिसके चलते आपका मन उदास होने की संभावना है।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप कोई नया काम में बारे में सोच सकते है। परिवार में किसी से अनबन हो सकती है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगा। आर्थिक लाभ के लिए प्रयासरत कार्यों में सफलता मिल सकती है। दूसरों की सफलता देख अपने अंदर हीनता न आने दें, समय का पूर्ण उपयोग करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का मधुर सहयोग मिल सकता है। धनागम के नए स्रोत बनेंगे, अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों को समयानुकूल पूर्ण करने में सक्षम होंगे। आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली है। भाग्यवृद्धि के लिए अवसर सामने आएंगे। आज आप खुद को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर महसूस करेंगे।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज सोच-समझकर कदम बढ़ाने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ यह दिन और दिनों की अपेक्षा बेहतर गुजरेगा। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप से बचें। पुराने मित्रों, रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। निवेश-नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। बाहर जाने का कार्यक्रम बनाएं तो बेहतर रहेगा। गलतफहमियां दूर होंगी। आत्मविश्वास से तथा धैर्यपूर्वक आगे बढ़ें, सफलता अवश्य ही मिलेगी। आज आपको अपनी जिम्मेदारियों को लेकर परेशानी हो सकती है। आज आप खुद को कुछ मनोरंजक गतिविधियों में शामिल करना चाहते हैं लेकिन आपको काम की जिम्मेदारियां रोक रही हैं, आप को दोनों चीजों में संतुलन बनाने की जरूरत है।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

गणेश जी कहते हैं तारे आज आपको असाधारण शक्ति देंगे। महत्वपूर्ण विचार-विमर्श होंगे। आलस्य से बचकर सक्रिय होना आपके लिए लाभप्रद रहेगा। भागीदार आपकी योजनाओं और व्यावसायिक ख्यालों के प्रति उत्साही होंगे। मानसिक दबाव के बावजूद आपकी सेहत अच्छी रहेगी। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहें। जीवनसाथी का एक अनोखा पहलू आपको खुशी देगा। आपका हमदम आपको पूरे दिन याद करता रहेगा। आप काफी नियमित रूप से किसी व्यक्ति से बातचीत करते हैं, तो उसकी ओर अनजाने में आकर्षित हो सकते है। आपको इस व्यक्ति से सावधान रहना होगा, क्योंकि यह आकर्षण आपसे उसके वास्तविक स्वभाव को छुपा सकता है।

rashifal 25 april 2018, 25 april horoscope, 25 अप्रैल राशिफल, astrological predictions, daily predictions, Rashifal 25 april 2018, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 25 अप्रैल

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज छोटी सी परेशानी से तनाव न लें। कारोबार के हालात सामान्य रहेंगे। थोड़ा तनाव तो आपको कार्य करने के लिये प्रेरित करता है। यह उन्नति के लिए भी महत्व रखता है। भाई-बंधुओं से जमीन-जायदाद को लेकर विवाद हो सकता है। आज दूसरों के मामलों में दखल ना दें, खासकर अपने पार्टनर के फैसलों में। साथी की अगर कोई बात अच्छी न लग रही हो तो उसे प्यार से समझाएं। आज के कार्य अधूरे रह सकते हैं। रचनात्मकता एवं कल्पनाशक्ती आपकी अच्छी आदते हैं इसे बढ़ावा देना तथा इसके लिये जरुरत अनुसार सहयोग लेने की सलाह आपको दी जाती हैं। याद रखें इससे आपके जीवन शैली में भी सुधार आयेगा।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपको एक अप्रत्याशित स्रोत से धन लाभ होने की संभावना है। मानसिक शांति के लिए आपकी खाली बैठने की आदत खतरनाक साबित हो सकती है। खर्चों में इजाफा होगा, लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोत्तरी इसको संतुलित कर देगी। अपनी रचनाधर्मिता को नया आयाम देने के लिए अच्छा दिन है। दूसरों के मामलों में दखल देने से आज बचें। आज दोपहर से कार्य में प्रगति होगी। धन का लाभ मिलेगा। पूर्व में किया हुआ प्रयास सार्थक होगा। मनोबल में वृद्धि होगी। वाद-विवाद करने से बचें। किसी छोटी सी बात पर भी आप उदास हो जायेंगे या पुराने बेहतर समय को याद करने लगेंगे।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप क्रोध के अतिरेक से बचें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। खुद को किसी रचनात्मक काम में लगाएँ। कार्य को लेकर विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है। सेहत जीवनसाथी को चिंतित करेगी। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। शाम को गुड न्यूज मिल सकती हैं। पारिवारिक टैंशन खत्म होगी। आज थोड़ा थकान का अनुभव भी हो सकता है। कैरियर संबंधित मसले सुलझेंगे। आपके लिए आज का दिन ठीक ठाक रहेगा। बातचीत में संतुलित रखें। अपने दोस्तों और परिवार के सहयोग के चलते आप नए आत्मविश्वास और रोमांच से भरपूर रहेंगे।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको कोई सकारात्मक समाचार मिल सकता है। अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये तैयार रहें। आपको किसी प्रकार के बदलाव करने पड़ सकते है लेकिन ये बदलाव आपके लिये सही निर्णय साबित होगा। वित्तीय कार्य निपटाना और नए निवेश से आपको लाभ हो सकता है। आजीविका के क्षेत्र में परिवर्तन भी देखने को मिलेगा। राजकीय कार्यों में लाभ होगा। व्यवहार-कुशलता से समस्या का समाधान होगा। वाहन संभलकर चलाएं। अधूरे कार्य कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें। कार्य स्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप भविष्य को देखते हुए कुछ ऐसे काम करें जिससे आपको समय पर आर्थिक सहायता मिल सके। वैसे तो, ऐसा समय अभी नजदीक नहीं है फिर भी थोड़ा-थोड़ा करने से आगे चलकर सुरक्षा निश्चित होगी। किसी परिचित से मिलने के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। आज के दिन आपकी मानसिक स्थिति दुविधापूर्ण रहेगी। जिससे महत्वपूर्ण निर्णय न लेने की सलाह है। नए कार्य का प्रारंभ न करें। कर्ज से छुटकारा मिलने की संभावनाएं हैं और नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है। निवेश करने से पहले सोच समझ ले नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। कोई चल या अचल संपत्ति का पारिवारिक विवाद की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप नई योजना बना सकते हैं। धन की प्राप्ति के रास्ते निकलेंगे। परिवार में समस्याओं का समाधान होगा। कॅरियर में बेहतर प्रस्ताव मिलेंगे। नौकरी संबंधी समस्या का हल हो सकता है। अपने सहकर्मियों से विवाद की स्थिति बनेगी। आपके अपने आपका विरोध कर सकते हैं। झूठे आरोप से बचें। आप आज सकारात्मक उर्जा से भरे हुए हैं। हालाँकि आपका उद्देश्य अच्छा है परन्तु आपकी बातों का हर स्थान पर स्वागत नही होगा। आपको अपनी प्रवृति का उपयोग अपने आप को खुशी देने के लिए भी करना चाहिए और आज आप अपने ऊपर अच्छी खासी रकम खर्च कर सकते हैं।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button