राशिफल

राशिफल 24 अप्रैल 2018 : आज मंगल के दिन इन 6 राशिवालों का होगा मंगल, पढ़ें राशिफल

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज मंगलवार 24 अप्रैल का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। Rashifal 24 April 2018.

rashifal 22 april 2018, 22 april horoscope, 22 अप्रैल राशिफल, astrological predictions, daily predictions, Rashifal 22 april 2018, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 22 अप्रैल

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :Rashifal 24 April 2018

आज आपके परिवार में सामंजस्य बनेगा। धन का अकस्मात लाभ होगा। धर्म मार्ग का अनुसरण होगा। असजता की वजह से आप वैवाहिक जीवन में खुद को फंसा हुआ अनुभव कर सकते हैं। नई योजनाओं से व्यापार प्रगति की दिशा में अग्रसर होगा। कार्य सफलता मिलने में विलंब होगा। व्यापार के अनुकूल वातावरण बनेगा। दूर-समीप की यात्रा होगी। व्यय बढेगा। अच्छे अवसर हाथ लग सकते हैं। धार्मिक खर्च की रुपरेखा बनेगी। साझीदारी की परियोजनाएँ सकारात्मक परिणाम से ज़्यादा परेशानियाँ देंगी। नए संबंध में भावनाशील रहेंगे। मनोरंजक प्रवृत्ति से मन प्रफुल्लित रहेगा। नौकरों और सहकर्मियों से परेशानी होने की संभावना है।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :Rashifal 24 April 2018

आज समय अनुकूल हैं थोड़ी सी मेहनत से पूरा फल मिलने की संभावना हैं। आज परिजनों का सहयोग मिलेगा। और घर में शांति का माहौल रहेगा। आपके वैवाहिक जीवन के लिए यह कठिन समय है। अगर आप लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे हैं तो वो आज आ सकते हैं। आज दूसरों के मामलों में दखल ना दें। सकारात्मक रहें, परेशानी जल्दी दूर हो जाएगी। तांबे की कोई वस्तु खरीदना लाभदायक रहेगा। अपनी बोली में मधुरता रखें और दिमाग को शांत रखें। आज के दिन आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। सहयोगियों की समस्या को धैर्य से निपटाने का प्रयास करे।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :Rashifal 24 April 2018

आज आप नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। घर व दोस्तों के बीच अपनी स्थिति सुधारने के बारे में सोचें। आज आपका मन कुछ अधिक भावनाशील रहेगा। समस्याओं को दिमाग से बाहर खदेड़ दें। व्यापारी वर्ग पैसो के लेन-देन के प्रति सतर्क रहें और दूर की यात्रा करने से बचें। कोई नया काम या प्रोजेक्ट मिल सकता है। दूसरों से सहयोग मिलेगा। अटके काम आज बन सकते हैं। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी। आज धोखे की प्रबल संभावना है। चिट्ठी-पत्री में सावधानी बरतने की जरूरत है। सामाजिक रूप से ख्याति प्राप्त होने से आज व्यवसायिक, आर्थिक तथा सामाजिक रूप से लाभदायी दिन है।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :Rashifal 24 April 2018

आप को पारिवारिक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। ईश्वर पर पूर्ण विश्वास रखें आपका कार्य अवश्य सफल होगा। पिछले कुछ समय से जिन गलतफहमियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे, आज वह दूर हो सकते हैं। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। और चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। व्यवसाय में उन्नति होगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। किसी विशेष व्यक्ति से सहयोग मिलने की उम्मीद है। किसी मामले को आत्मविश्वास के साथ सुलझाने की आपकी क्षमता आपको कठोर परिस्थिति का सामना शांति के साथ करने हेतू मदद करेगी। दुसरो के प्रति अपनी भावनाओं पर पूरा नियंत्रण रखें।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :Rashifal 24 April 2018

आज अपने जीवन में नकारात्मकता लाने वाले लोगों से दूर रहें। आपको यह जानकर अचरज होगा कि जिसे आप अपना हमराज समझते थे, वही आपके बारे में उलटी-सीढ़ी बातें फैला रहा है। ऐसे लोगों से सावधान रहें। उन्हें अपने दिलो-दिमाग में जगह ना दें। खर्च पर संयम रखने की जरूरत है। नकारात्मक विचार आपकी सफलता में अवरोध पैदा कर सकते है। मुमकिन है कि यह आपके रोमांटिक जीवन का सबसे मुश्किल दौर होगा, जो आपको दिल पूरी तरह से तोड़ सकता है। उन लोगों पर नजर रखें जो आपको गलत राह पर ले जा सकते हैं या फिर ऐसी जानकारी दे सकते हैं जो आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप अपनी जिंदगी में किसी ऐसे व्यक्ति के आने की उम्मीद कर सकते हैं, जो अच्छे के लिए आपके जीवन में बहुत कुछ बदल देगा। दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ खुशी के पल बिताएँ। आज प्यार-मोहब्बत की नजरिए से आपका बेहतरीन दिन है। आज आप जुबान पर काबू रखें वरना अपने प्रियजनों को ठेस पहुंचा बैठेंगे। प्यार के मामले में सामाजिक बंधन तोड़ने से बचें। जटिल कार्यों का निष्पादन होगा और लाभदायक उपक्रमों का संचालन भी होगा। आज के दिन आप को सतर्क रहने की आवश्यकता है धन की हानि हो सकती है। किसी महत्वाकांक्षी योजना की शुरूआत होगी।

rashifal 21 april 2018, 21 april horoscope, 21 अप्रैल राशिफल, astrological predictions, daily predictions, Rashifal 21 april 2018, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 21 अप्रैल

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :Rashifal 24 April 2018

आज आपको परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। अगर कोई संपत्ति खरीदने की सोच रहे हैं तो दिन अच्छा है। नौकरी व व्यवसाय में सहयोग से सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य रहेगा। निवेश के लिए सही समय है। आपसी संबंधों के कारण समझौता करना होगा। कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं। निराशा की समाप्ति होगी पर अभी समय है। आर्थिक मामले सुलझेंगे। आपके जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी मित्र का सहयोग प्राप्त हो सकता है। पुराने रिश्तों को फिर से तरोताजा करने के लिए अच्छा दिन है।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :Rashifal 24 April 2018

आज आपके लिए आय के नए स्त्रोत बनेंगे। आपकी व्यवसायिक स्थिति में सुधार होगा। आप एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केन्द्र होंगे। आज कोई नया व्यवसाय शुरू करने का विचार आपके मन में आ रहा है इसके लिए आज का दिन शुभ है। आज व्यवसाय का कोई बड़ा मौका आपको मिलने वाला है। व्यवसाय में कोई साझेदार बनाते हैं तो वे भी आपके फायदे के साबित होंगे। आज आपकी सकारात्मक सोच भी बहुत मददगार साबित होगी। छोटी परेशानियां आपको घेरे रहेंगी। इस बात का विशेष ध्यान रखें की आपके फैसले से ऐसी किसी व्यक्ति को दुःख न हो जो आप पर भावनात्मक रूप से निर्भर है।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपका परिवार आपके लिए सहायता का स्त्रोत होगा। वो आपकी हर प्रकार से मदद करने को तैयार रहेंगे। आज आपको शुभ समाचार मिलेगा। स्वयंप्रयासों से राज्यपक्ष से अर्थ प्राप्ति संभव है। व्यवसाय में लाभ होने के आसार है। आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफ़ी सराहना मिलेगी। गणेश जी कहते हैं आज आपके परिवार की जरूरतें पूरी होगी। पूर्व में की गई मेहनत का फल मिल सकता है। आज आपकी मानसिक ऊर्जा चरम सीमा पर रहेगी। आपको मुश्किलें भी अवसर के रूप में दिखेंगी। मुश्किलों से लड़ने का आपका ये स्वभाव आपको जिंदगी में बहुत आगे ले जाएगा।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज अपनी मानसिक शांति भंग न होने दें। अपने साथी और दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत करें। आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं इससे बचने के लिए कहीं बाहर जाएं और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। अपनो से ही पीडा मिल सकती है। विरोधी परास्त होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार व सम्मान के योग है। स्वास्थ्य व प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहने की जरुरत है। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायी होगी। ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों की तरफ से प्रोत्साहन मिलने पर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। नई परियोजना का प्रारंभ करने के लिए आज दिन शुभ है।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपका मन मित्रों व स्नेहीजनों के साथ खान-पान, सैर-सपाटे एवं प्रेम सम्बंधों की वजह से प्रफुल्लित रहेगा। यात्रा-पर्यटन के योग हैं। परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद कर पाएंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बहुत रोमांचक काम कर सकते हैं। व्यापार में वृद्धि होकर आर्थिक क्षेत्र में सुधार की संभावना है। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आज आप किसी कानूनी झगड़े में फंस सकते हैं, सावधान रहें। झगड़े को आराम से बिना किसी वकील की मदद के सुलझाने की कोशिश करें। आप पर आर्थिक दबाव चाहे जैसा हो आप अपनी क्षमता से उन दबावों को झेल जाएंगे।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज कोई भी लेन-देन सावधानी से करें। एकतरफा प्यार आपको निराश कर सकता है। नई योजनाएँ आकर्षक होंगी और अच्छी आमदनी का जरिया साबित होंगी। यात्राओं से तुरंत लाभ तो नहीं होगा, लेकिन इसके चलते अच्छे भविष्य की नींव रखी जाएगी। आज यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है। रुके हुए काम भी समय से पूरे हो जाएंगे। छोटी परेशानियां आपको घेरे रहेंगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। दोस्तों के साथ कुछ दिलचस्प और रोमांचक समय बिताने के लिए अच्छा समय है। अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button