विशेष

इसे माना जाता है दुनिया की सबसे काली चीज़, इसे देखकर शर्म से पानी-पानी हो जाता है अँधेरा

इस दुनिया में कई अद्भुत घटनाएँ समय-समय पर होती रहती हैं। आए दिन ऐसी घटनाओं के बारे में जानने का मौक़ा मिलता है, जिसके ऊपर कई बार यक़ीन ही नहीं होता है। प्रकृति रचित इस दुनिया में कई अद्भुत और रहस्यमयी चीज़ें पायी जाती हैं। इन चीज़ों में से कुछ इतनी ज़्यादा अद्भुत होती हैं, जिन्हें देखकर कोई भी हैरान हो जाता है। आज हम आपको दुनिया की एक ऐसी ही अजीबो-ग़रीब और अद्भुत चीज़ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में यक़ीनन आप पहले से नहीं जानते होंगे।

काले रंग के बारे में किसी को बताने की ज़रूरत नहीं है। इसके बारे में हर कोई जानता है। काला रंग कुछ लोगों को बहुत ही ज़्यादा पसंद होता है। काले रंग को समाज में मनहूसियत का दर्जा दिया गया है। यही वजह है कि किसी भी शुभ या धार्मिक काम के दौरान काले रंग का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। पूजा-पाठ के दौरान काले रंग के परिधान के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया है। ईसाई शोक सभा के दौरान पुरुष और महिलाएँ दोनो काले रंग के वस्त्र पहनती हैं।

कई बार आपने देखा होगा कि लोग किसी का विरोध करने के लिए भी काले रंग का प्रयोग करते हैं। काले रंग के कई शेड्स होते हैं, जैसे लाइट ब्लैक, डार्क ब्लैक, शाइनिंग ब्लैक, मैट ब्लैक, जेट ब्लैक, आदि। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे काली चीज़ क्या है, जिसको देखने के बाद अँधेरा भी शर्म से पानी-पानी हो जाता है। आज हाम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हम जिस दुनिया की सबसे काली चीज़ की बात कर रहे हैं, उसका नाम वेंटाब्लैक है। इसे दुनिया में सबसे ज़्यादा काले रंग का ख़िताब मिला हुआ है।

इसका रंग इतना ज़्यादा गहरा होता है कि अगर इसे किसी ऊबड़-खाबड़ जगह पर भी पोत दिया जाए तो पल भर में उसका नक़्शा ही बदल जाता है। इसे पोतने के बाद ऊबड़-खाबड़ चीज़ भी एकदम सपाट दिखने लगती है। आपको बता दें दुनिया का सबसे काला पदार्थ माना जाने वाला वेंटाब्लैक 99.96 प्रतिशत प्रकाश सोख लेता है। इसे आप भूकर भी पेंट समझने की ग़लती ना करें। यह अद्भुत पदार्थ कार्बन के नैनोट्यूब्स से बनाया गया है। वेंटाब्लैक ने नैनोट्यूब की मोटाई 20 नैनोमीटर के समान है। याहि यह अद्भुत पदार्थ एक बाल से भी ज़्यादा पतला है।

वेंटाब्लैक की लम्बाई 14 से 50 माइक्रांस यानी 1 वर्ग सेंटीमीटर जैसी छोटी जगह पर लगभग 1 अरब नैनोट्यूब्स समाज सकते हैं। इसे ब्रिटेन की नैनोटेक कम्पनी सरे नैनोसिस्टम्स ने 2014 में बनाया था। इसे दुनिया में अब तक सबसे काला पदार्थ माना जा रहा है। यह इतना ज़्यादा काला है कि यह तेज़ रौशनी में भी अँधेरा फैला सकता है। यक़ीनन आपने इससे पहले इतना काला पदार्थ कभी नहीं देखा होगा।

Back to top button