विशेष

सियाचीन में 6 दिनों के बाद 25 फीट बर्फ के नीचे दबे सैनिक को बचाया गया, वीडियो देखें!

भारतीय सेना पूरी दुनियाँ में सबसे ऊँचाई पर रहकर अपने सीमा की रक्षा करती है। सियाचिन के दुर्गम इलाके के बारे में देश के सभी लोग जानते हैं। सियाचीन पूरी दुनियाँ में सबसे ऊँचाई पर बना हुआ मिलेट्री बेस है। वहाँ पर आम आदमी का रहना लगभग मुश्किल है, क्योंकि वहाँ का तापमान माइनस में कई डिग्री निचे होता है। ऐसे में भारतीय सेना ऐसी जगह पर रहकर बहुत बहादुरी का काम करती है। रात- दिन वहाँ के कठिन माहौल में रहकर देश की सेवा करने वाले सैनिकों को कभी- कभी बहुत ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सियाचिन में हमेशा बर्फ टूट कर धंस जाती है ऐसे में कई बार सेना के जवान भी उस बर्फ के नीचे दब जाते हैं।

पिछले दिनों कई सैनिक इसी तरह के एक हादसे में मारे गए थे। अभी पता चला है कि एक सैनिक 6 दिन से 25 फीट बर्फ के नीचे दबा हुआ था। सैनिकों ने बचाव अभियान के तहत उस सैनिक को बचा लिया है।

सैनिक बर्फ में 25 फीट बर्फ के नीचे धंस गया

सियाचिन के दुर्गम क्षेत्र में एक घटना घटी जिसके बाद सैनिक बर्फ में 25 फीट तक धंस गया। सैनिकों के बहुत खोजने के बाद पता चला कि सैनिक कहाँ दबा हुआ है। सभी ने मिलकर खुदाई शुरू की और उस सैनिक को बचा लिया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से सभी सैनिक बचाव अभियान में लगे हुए हैं। जब बर्फ में दबा हुआ सैनिक मिलता है तब एक सिपाही जोर से चिल्लाकर कहता है कि जाओ जल्दी से सीओ को बता दो बंदा मिल गया है, चिंता की कोई बात नहीं है। उसकी आवाज से साफ़ पता चलता है कि कितनी मेहनत के बाद सैनिक को खोजा गया है और मिल जाने के बाद कितनी ख़ुशी है। वीडियो में आप भी देखें सैनिकों के साहस भरे बचाव अभियान को, और सैनिक के साहस को कि 6 दिनों तक 25 फीट बर्फ के नीचे भी जिन्दा रहा।

वीडियो देखें:

https://youtu.be/5pJWO_TyEnA

 

Back to top button