राजनीति

वीडियोः लड़के ने मोदी से पूछा उनकी सेहत का राज़, बोले – 20 सालों से रोज़ खा रहा हूँ 1-2 किलो…

लंदन – ये बात तो हम सभी जानते हैं कि पीएम मोदी हमेशा ही अपनी सेहत को लेकर काफी सतर्क रहते हैं। माना जाता है कि वो सुबह उठकर योगा करते हैं और खुद को स्वस्थ्य रखने के लिए कई तरह के काम करते हैं। ऐसे में हर कोई पीएम मोदी की सेहत का राज जानना चाहता है। ऐसे में अगर आप भी पीएम मोदी की सेहत का राज जानना चाहते हैं तो उन्होंने खुद बता दिया है। दरअसल, वे रोज 1-2 किलो गालियां खाते हैं, यही उनकी सेहत का राज है। जी हां, भले ही आपको यह पढ़कर थोड़ा अजीब लगे लेकिन सच्चाई यही है। आइये बताते हैं कैसे?

पीएम मोदी की सेहत का राज क्या है?

पीएम मोदी ने लंदन के टाउनहॉल में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि वो रोज 1-2 किलो गालियां खाते हैं, यही उनकी सेहत का राज है। दरअसल, लंदन के टाउनहॉल इवेंट में एक लड़के ने पीएम मोदी की सेहत का राज पूछा। पीएम मोदी ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, वो पिछले 20 साल से रोज 1-2 किलो गालियां खां रहे हैं। उनके इतना कहते ही दर्शकों जोर जोर से ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगने लगे। ऐसा जवाब सुनकर हर कोई हैरान रह गया।

ये बात तो हम सभी जानते हैं पीएम मोदी अपनी वाकपटुता से लोगों को अपना कायल बना लेते हैं। अपनी इसी खूबी की वजह से वो हर देश में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहते हैं। उन्हें अपनी आलोचना का सकारात्मक इस्तेमाल करना बखूबी आता है जिसका नतीजा हम 2014 के लोकसभा चुनाव में देख चुके हैं। उनकी लोकप्रियता बढ़ने की एक वजह वाकपटूता भी रही है। पीएम के इस जवाब पर लोगों ने जबर्दस्त समर्थन और उत्साह दिखाया। आपको बता दें कि इस कार्यक्रम का संचालन केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के प्रमुख प्रसून जोशी ने किया और पीएम मोदी ने लोगों से बात की।

पाक को फोन कर कहा था लाशें उठवा लो

पीएम मोदी की सेहत का राज के सवाल का जवाब देने के बाद उन्होंने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को जमकर लताड़ा और सर्जिकल स्ट्राइक की पूरी कहानी बताई। उन्होंने कहा कि, सर्जिकल स्ट्राइक के बाद हमने सबसे पहले भारत की मीडिया को नहीं बल्कि पाकिस्तान को बताया। हमने पाकिस्तानी सेना को फोन करके कहा कि हमने सर्जिकल स्ट्राइक की है और लाशें उठा लो। पीएम मोदी ने बताया कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान हमारा फोन तक उठाने से डरा हुआ था।

हमने सबसे पहले उनसे कहा कि वो लाशें उठना ले फिर भारतीय मीडिया को बताया। उन्होंने कहा कि हमें सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देने वाली टीम और सेना पर गर्व है। यह ऑपरेशन जिन परिस्थितियों और सटीकता से पूरा किया गया वह काफी सराहनीय है। उन्होंने कहा कि, हमने जो प्लान बनाया था, वह पूरा हुआ। इस पूरे प्लान में एक भी गलती नहीं हुई थी। पीएम मोदी ने यहां पाक को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि भारत आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा। मोदी आतंक का उसी की भाषा में जवाब देना जानता है।

देखिए वीडियो –

Back to top button