राजनीति

इसे कुत्ता समझने की भूल ना करें आप, इसे देखकर डर गयी है आधी दुनिया, वैज्ञानिक भी हैं हैरान

प्रकृति रचित इस दुनिया में कई ऐसी चीज़ें हैं, जिन्हें देखने के बाद व्यक्ति के होश उड़ सकते हैं। प्रकृति ने इस दुनिया में कई अद्भुत चीज़ें बनाई हैं। कुछ चीज़ों के बारे में तो इंसानों को बहुत पहले से ही पता है, लेकिन कुछ चीज़ों के बारे में अभी तक इंसान बिलकुल नहीं जान पाया है। आपने अपने जीवन में कई तरह के जानवर देखें होंगे, लेकिन यक़ीन मानिए पृथ्वी पर कई ऐसे भी जानवर है, जिनके बारे में आजतक वैज्ञानिकों को भी कुछ नहीं पता चल पाया है।

अक्सर समय-समय पर कुछ ऐसी नयी चीज़ें हमारे सामने आ जाती है, जो हमें हैरत में डाल देती हैं। आजकल एक ऐसी ही चीज़ सामने आयी है, जिसने पूरी दुनिया को हैरत में डाल दिया है। केवल यही नहीं इसे देखने के बाद वैज्ञानिक भी काफ़ी हैरान हैं। उन्हें भी यह समझ में नहीं आ रहा है कि यह चीज़ आख़िर क्या है। यह बात किसी को बताने की ज़रूरत नहीं है कि आजकल सोशल मीडिया का समय चल रहा है। सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के फ़ोटो और वीडियो देखने को मिलते हैं। कुछ वीडियो या फ़ोटो तो ख़ूब वायरल भी हो जाते हैं।

आजकल एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर ख़ूब वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद से आधी दुनिया में डर का माहौल बन गया है। आपको बता दें इंसानों को सदियों से अजीबो-ग़रीब जानवरों, विशालकाय राक्षसों और दानवों की कहानियाँ सुनाकर डराया जाता रहा है। हालाँकि आज के समय में ऐसी चीज़ें अस्तित्व में हैं या नहीं, इसके बारे में किसी को कुछ पता नहीं है। लेकिन समय-समय पर इन जीवों को देखने के दावे किए जाते रहे हैं। आजकल यू-ट्यूब में एक वीडियो आने के बाद फिर से ऐसी बहस शुरू हो गयी है।

यू-ट्यूब के इस वीडियो को देखने के बाद से लोगों ने यह बात शुरू कर दी है कि पृथ्वी पर एक रहस्यमयी जीव मौजूद है, जिसे आज से पहले कभी नहीं देखा गया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें यह मामला हाल ही में अर्जेंटीना में सामने आया है। वहाँ की सड़कों पर एक बहुत ही अजीबो-ग़रीब डरवाने जानवर को देखा गया है। यह अजीबो-ग़रीब जानवर आधा इंसान और आधे जानवर जैसा दिखता है। जानकारी के अनुसार इस अजीबो-ग़रीब रहस्यमयी जीव ने कैमरे पर क़ैद होने से पहले ही दो कुत्तों को अपना शिकार बनाया था। कई लोग इस अजीबो-ग़रीब जानवर को किसी अलग नस्ल का कुत्ता समझ रहे हैं।

आपको बता दें यह अजीबो-ग़रीब जानवर इतना ख़तरनाक है कि इसने एक पिटबुल और एक जर्मन शेफ़र्ड को जान से मार दिया। इस जानवर की गर्दन बहुत लम्बी है और इसका सिर बहुत छोटा है। इस जानवर के पैर भी काफ़ी लम्बे हैं, इसी वजह से इसकी तुलना ऊँट से भी की जा रही है। इस वीडियो को हाल ही में यू-ट्यूब पर अपलोड किया गया है। अब तक इस वीडियो को 30 हज़ार से ज़्यादा लोग देख चुके हैं। एक व्यक्ति ने कमेंट करते हुए दावा किया है कि उसने इसी तरह के एक जीव को 2005 में भी देखा था। एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि फ़िलिपींस में ऐसा कहा जाता है कि आदमी मॉन्स्टर डॉग में बदल जाता है। एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि इस पिशाच जैसे जीव को चुपकाबरा कहा जाता है। लैटिन कहानियों में इस तरह के जीव का वर्णन किया गया है।

Back to top button