विशेष

घर में सगाई की चल रही थी पार्टी और इधर दूल्हा गाँव की लड़की के साथ कर रहा था….

फिरोजाबाद: हमारे समाज में पहले की अपेक्षा काफी बदलाव हुए हैं। हर दिन हमारे समाज की नयी-नयी बातें सामने अ रही हैं। पहले के समय में रिश्तों को काफी महत्व दिया जाता था, जबकि आज के समय में रिश्तों का महत्व धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। आज भाई ही भाई का गला काटने के लिए तैयार है और पति अपनी पत्नी को धोखा देने से पहले एक बार भी नहीं सोचता है। ऐसे में समाज किस दिशा में जा रहा है, यह कहना काफी मुश्किल है।

आये दिन समाज की कमियों के बारे में पता चलता है। अगर हम प्रेम की बात करें तो इसके बारे में कहा जाता है कि जब किसी व्यक्ति को प्रेम होता है तो यह उसके जीवन का सबसे ख़ुशी वाला पल होता है। लेकिन कई बार ये प्रेम लोगों के सामने बड़ी मुसीबत भी खड़ी कर देता है और कई बार यही पवित्र प्रेम लोगों को अपराधी भी बना देता है। प्रेम के वशीभूत होकर कई लोगों ने ऐसे-ऐसे काम किये हैं, जिनके बारे में एक साधारण व्यक्ति सोच भी नहीं सकता है।

आये दिन ख़बरों में यह देखने को मिलता है कि अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए अमुक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का गला काट दिया। या फिर इसी तरह की अन्य ख़बरें होती हैं। लेकिन आज हम आपको जिस मामले में बारे में बताने जा रहे हैं, वह इससे बिलकुल अलग है। दरअसल फिरोजाबाद में दूल्हा अपनी सगाई के दिन ही अपनी प्रेमिका के साथ फरार हो गया। केवल यही नहीं वह अपने साथ दुल्हन के लिए बनवाए गए गहने भी लेकर भाग गया। सगाई करने आये लोगों को बाद में खाली हाथ ही लौटना पड़ा।

जानकारी के अनुसार यह मामला तीन दिन पुराना है। फिरोजाबाद के गाँव उसायनी निवासी एक युवक की गुरुवार के दिन शादी होनी थी। इसके लिए शुक्रवार को उसका लगन-टिका करने के लिए लड़की के घर से कुछ लोग आये हुए थे। घर में सगाई की सभी तैयारियां हो गयी थीं। घर के लोग लड़की पक्ष के लोगों का स्वागत कर रहे थे। पार्टी शुरू हो गयी थी। अचानक दूल्हा सेविंग की बात कहकर घर से बाहर निकल आया। लड़का अपने साथ गाँव की एक लड़की को लेकर फरार हो गया। जब काफी समय बाद लड़का वापस नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू की गयी।

बाद में जब युवक के घरवालों ने घर में देखा तो दुल्हन के लिए बनवाए हुए गहने भी गायब थे। कुछ ही देर बाद गाँव की एक युवती के भी घर से लापता होने की ख़बरें मिलने लगी। जब काफी समय बाद लड़के का कुछ पता नहीं चला तो लगन करने आये लकड़ी पक्ष के लोग खाली हाथ ही वापस लौट गए। गाँव के लोगों ने बताया कि युवक गाँव की ही एक लड़की के साथ भाग गया है। उसके भाई की इसी महीने शादी होने वाली थी। हालाँकि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गयी है।

Back to top button