बॉलीवुड

फिल्म की शूटिंग के दौरान बॉलीवुड ये एक्ट्रेस हो गयी थी अमिताभ बच्चन से प्रेग्नेंट, नाम जानकर…

मुंबई: बॉलीवुड की दुनिया के बारे में हम आपको अक्सर ही कुछ ना कुछ नयी बातें बताते रहते हैं। बॉलीवुड की दुनिया को ऐसे ही ग्लैमर की दुनिया नहीं कहा जाता है। जो भी इसके ग्लैमर में फंस जाता है, खुद को इससे दूर नहीं रख पाता है। बॉलीवुड में हर साल कई फ़िल्में बनती हैं, इनमें से कुछ हिट होती हैं तो कुछ फ्लॉप होती हैं। लेकिन कुछ फ़िल्में ऐसी भी होती हैं, जो सुपरहिट भी होती हैं और इतिहास भी रच देती हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं।

बॉलीवुड की फिल्म शोले के बारे में किसी को कुछ बताने की जरुरत नहीं है। शोले फिल्म बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। शोले फिल्म ने इतिहास रच दिया था। शोले फिल्म के हर किरदार चाहे वह गब्बर हो या जय-वीरू, वसंती या फिर ठाकुर, सभी ने लोगों के दिलों में अपने लिए जगह बना ली। इस फिल्म के कई डायलाग आज भी लोगों की जुबान पर रहते हैं। फिल्म में गब्बर द्वारा बोला गया हर डायलाग काफी फेमस हुआ था।

आपको जानकर हैरानी होगी कि शोले जब बनी थी तो उस समय ज्यादा चल नहीं पाई थी। इससे इसके निर्माता को काफी दुःख हुआ था, लेकिन कुछ दिनों के बाद जब इस फिल्म ने चलना शुरू किया, उसके बाद इतिहास ही रच दिया। आज के समय में शोले की तरह फिल्म बन पाना मुश्किल है। शोले फिल्म के शूटिंग के दौरान कई घटनाएँ हुई थीं। आज हम उन्ही में से एक ऐसा किस्सा बताने जा रहे हैं, जिसे जानने के बाद आपके होश उड़ जायेंगे। शोले फिल्म में अमिताभ बच्चन ने जय का किरदार निभाया था। उनके किरदार ने लोगों दिलों में घर कर लिया था।

लेकिन कम लोग ही जानते हैं कि शोले फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन की वजह से एक एक्ट्रेस प्रेगनेंट हो गयी थी। जी हाँ अप तो जानते ही हैं कि फ़िल्मी गलियारों में अमिताभ बच्चन और रेखा के प्यार के किस्से काफी मशहूर थे।

लेकिन किसी वजह से दोनों की शादी नहीं हो पायी थी। आप अपने दिमाग के घोड़ों को ज्यादा मत दौड़ाइए, रेखा वह अभिनेत्री नहीं है। इसके बाद अमिताभ बच्चन जया बच्चन के नजदीक आ गए। दोनों में प्यार हुआ फिर दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया।

जया बच्चन के अन्दर हर वो खूबी थी, जिसकी अमिताभ बच्चन को तलाश थी। दोनों ने शादी कर ली। शोले फिल्म में जया बच्चन भी थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की शादी हो चुकी थी और जया बच्चन प्रेगनेंट भी थीं। शोले की शूटिंग के दौरान जया बच्चन श्वेता की माँ बनने वाली थीं। प्रेगनेंट होने के बाद भी उन्होंने शोले फिल्म की शूटिंग पूरी की। जया बच्चन से जुड़े इस राज के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म शहंशाह की कहानी भी जया बच्चन ने ही लिखी थी। क्यों हो गए ना आप हैरान।

Back to top button