विशेष

अचानक जब सैलानियों की जीप में कूदकर आ गया चीता, देखकर रुक गयी सबकी सांसे और….

प्रकृति रचित इस दुनिया में कई ऐसी चीजें हैं, जिन्हें देखने के बाद एक बार सबको हैरानी होती है। प्रकृति ने जल, जंगल, पहाड़ सब कुछ बनाया है, इसके साथ ही इन सबका संतुलन बनाए रखने के लिए तरह-तरह के जीव-जंतु भी बनाए हैं। प्रकृति द्वारा बनाए जाये इन जीव-जंतुओं में से कुछ बहुत ही प्यारे हैं तो वहीँ कुछ बहुत ही ज्यादा खतरनाक भी हैं। कुछ खतरनाक जीवों को देखने के बाद सबकी सांसे रुक जाती हैं। जंगल में रहने वाले ज्यादातर खतरनाक जिव माँसाहारी हैं।

ये जीव अन्य जंगली जीवों का शिकार करके अपना पेट भरते हैं। ऐसे ही चक्र चलता है। जो जीव मजबूत होता है, वह अपने से कमजोर जीव का शिकार करके अपना पेट भरता है। जंगल में वैसे तो कई खतरनाक जीव पाए जाते हैं, लेकिन कुछ अपने शिकार को झपटने और शिकार करने के तरीके के लिए प्रसिद्द हैं। इन्ही में से एक है, चीता। चीता बहुत ही फुर्तीला जानवर होता है। यह अपने शिकार को पल भर में ही झपट लेता है और चीड़-फाड़ देता है। यह अपनी तेज रफ़्तार और पैनी नजर के कारण भी जाना जाता है।

अब ज़रा सोचिये अगर ये खतरनाक जानवर कभी आपके सामने आ जाये तो आपकी हालत कैसी हो जाएगी। बिलकुल ऐसी ही हालत इन सैलानियों की हुई थी। हाल ही में तंजानिया के गोल कोप्स सेरेन्गेटी नेशनल पार्क में जानवरों की फोटो लेने आये सैलानियों की सांसे उस समय रुक गयी जब एक चीता कूदकर उनकी जीप में चढ़ गया। जब चीता जीप में घुसा उस समय सबकी नजरें बाहर घूम रहे चीते के ऊपर थी। कब चीता जीप के अन्दर घुस गया, किसी को पता भी नहीं चला। ये पूरी घटना फ़ोन के सेल्फी कैमरे में कैद हो गयी।

जैसे ही चीता जीप में घुसा टूरिस्ट गाइड के साथ ही सभी सैलानियों की हालत एकदम खराब हो गयी। अब ऐसी स्थिति में किसी भी हालत पतली हो सकती है। लेकिन गाइड की सुझबुझ से बड़ी घटना होने से बच गयी। गाइड ने कहा कि आप लोग बिलकुल धीरे-धीरे से सांस लीजिये, जिससे चीते को आपसे कोई खतरा महसूस नहीं होगा और वह हमला नहीं करेगा। लगभग 10 सेकेंड बाद ही चीता सैलानियों को बिना कोई नुकसान पहुंचाए ही जीप से बाहर भाग गया। चीते के जीप से बाहर जाते ही सभी सैलानियों ने राहत की सांस ली।

आपकी जानकारी के लिए बता दें जिस जीप से सैलानी पार्क का सफ़र कर रहे थे, वह पूरी तरह से ओपन थी। जीप के आगे बैठे ब्रिटोन हेस के लिए यह पल बहुत ही खौफनाक था। हेस ने बताया कि उन्हें जीवन में इतना डर पहले कभी नहीं लगा था। चीता उनसे सिर्फ एक फीट की दूरी पर पिछली सीट पर था। हेस ने इस पल को अपने सेल्फी कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। ब्रिटोन हेस ने जान बचाने के लिए टूरिस्ट गाइड का शुक्रिया अदा किया। जब चीता जीप से बाहर निकल गया तो सभी सैलानियों ने हँसना शुरू कर दिया।

Back to top button