दिलचस्प

ऐसे ही नहीं कहा जाता इन्हें ‘मौत की सड़कें’, इनपर चलने वाला जाता है अपनी जान हथेली पर लेकर

यह दुनिया विविधताओं से भरी हुई है। इस दुनिया में कई अद्भुत चीजें मौजूद हैं, जिन्हें देखने के बाद आसानी से अपनी आँखों पर यकीन नहीं होता है। यहाँ एवरेस्ट जैसा ऊँचा पहाड़ मौजूद है तो वहीँ मरियाना ट्रेंच जैसी गहरी समुद्री खाई भी है। इसके अलावा इस दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जिन्हें सिर्फ देखकर ही लोगों की साँसे जम जाती है। घने जंगल, गहरी खाई, ऊँचे पहाड़, खतरनाक जीव इस दुनिया में बहुत ज्यादा मौजूद हैं। इन्हें देखकर कमजोर दिल वाले लोगों की हालत ख़राब हो जाती है।

यात्राएं करना हर व्यक्ति को पसंद होता है। कुछ लोगों की आदत होती है कि वह हर समय यात्रायें ही करते रहते हैं। कुछ लोग अपना पूरा जीवन यात्रा करते हुए ही बिताना चाहते हैं और यात्रा के दौरान ही मर भी जाते हैं। यात्रा के दौरान अगर अच्छी सड़क हो तो यात्रा का मजा दोगुना हो जाता है। लेकिन हर जगह अच्छी सड़कें ही हों यह जरुरी नहीं है। कुछ ऐसी जगहें हैं, जहाँ की सड़कें देखने के बाद लोगों की सांसें जम जाती हैं। आज हम आपको दुनिया की कुछ ऐसी खतरनाक सड़कों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहाँ चलने वाले अपनी जान हर समय हथेली पर रखकर चलते हैं।

ये हैं दुनिया की सबसे खतरनाक सड़कें:

*- यक़ीनन इस सड़क पर चलने के लिए आपको सर पर हेडलाइट लगाकर चलना पड़ेगा। जी हाँ इस खतरनाक सड़क पर हर समय कुहरा छाया रहता है। आगे का कुछ भी दिखाई नहीं देता है। ऐसे में जरा सी भी चूक होने पर आप कब सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिर जायेंगे कुछ पता भी नहीं चलेगा। इन सड़कों पर जो भी लोग चलते हैं, वो हर समय अपने जान की बाजी लगाते हैं।


*- दक्षिण अमेरिका में नार्थ युगांस की सड़कों को भी दुनिया की सबसे खतरनाक सड़कों में गिना जाता है। यहाँ चलने वाला अपनी जान सच में हथेली पर रखकर चलता है। यहाँ कब आपकी जान जोखिम में पड़ जाये कुछ कहा नहीं जा सकता है। नजर हटते ही यहाँ कभी भी दुर्घटना हो सकती है। इन सड़कों को यहाँ पर रोड ऑफ़ डेथ के नाम से जाना जाता है।


*- इन सड़कों के किनारे सैकड़ों फीट गहरी खाई हैं। यहाँ पर चलना हर किसी के बस की बात भी नहीं है। इन सड़कों पर चलने का जोखिम वही लोग उठाते हैं, जिन्हें अपनी ड्राईवरी कला पर पूरा यकीन होता है। यहाँ लापरवाही का मतलब सिर्फ मौत है। नजर हटी दुर्घटना घटी यहाँ के लिए बिलकुल सही कहावत है।


*- यहाँ पर पहाड़ों को काटकर इस तरह से सड़क बनायी गयी है कि देखकर ही आपकी हालत ख़राब हो जाएगी, इसपर चलने के बारे में तो आप सोच भी नहीं सकते हैं। इन पहाड़ों के किनारे पर गाड़ी चलाना अपनी मौत को बुलावा देने जैसा है।

*- ये पूरा का पूरा रास्ता 15000 फीट की ऊंचाई पर बना हुआ है। यहाँ आये दिन भारी वाहनों के भयानक एक्सीडेंट होते रहते हैं। इसलिए जरा इन रास्तों पर चलने से पहले अपना जीवन बीमा जरुर करवा लें।

Back to top button