दिलचस्प

अनुष्का के बिना एक पल नहीं रह पाते विराट कोहली, वीडियो में कैद हुई विराट कोहली की बेकरारी

भारतीय कप्तान विराट कोहली और अनुष्का की जिंदगी शादी के बाद बेहद बदल गई हैं। दोनों में एक दूसरे के प्रति प्यार और ज्यादा बढ़ चुका है। दोनों ही एक दूसरे का पहले से ज्यादा ख्याल रखते हैं। जब अनुष्का शूटिंग में होती हैं, तो विराट पहुंच जाते हैं, और जब विराट का कोई मैच होता हैं। तो अनुष्का उनका उत्साह बढ़ाने के लिए मैदान में पहुंच जाती हैं। बीते दिनों भी अनुष्का विराट के लिए मैच देखने पहुंची थीं। पूरे वक्त वो मैदान में थी। जब मैच खत्म हो गया तो दोनों एक दूसरे से मिलने के लिए बेताब हो गए। उनकी ये बेताबी कैमरे में कैद हो गई। जो इनदिनों सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है।

अनुष्का की हरकत से शर्माए विराट

मौका आईपीएल में विराट कोहली की टीम और प्रीति जिंटा की टीम किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मैच का था। जहां बैंगलुरु की टीम ने किंग्स इलेवन की टीम को हरा दिया था। मैच के दौरान अनुष्का विराट की विपक्षी टीम की मालकिन प्रीति के साथ मैच देखती नजर आईं। अनुष्का विराट की टीम को चियर कर रही थीं। अनुष्का का आना विराट के लिए लकी रहा। नाजुक मैच में बैंगलोर ने जीत हासिल की।

मैच में जब विराट ने  18वें ओवर में एंड्रयू टाई का कैच पकड़ा तो अनुष्का का चेहरा खिल गया। अनुष्का खड़े होकर ताली बजानें लगीं और फ्लाइंग किस भी दिया। विराट ने भी अनुष्का की तरफ देखा और कुछ शर्माते हुए नजरें नीची कर लीं। दोनों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं।

देखें वीडियो-

मैच जीतने के बाद खत्म होने के बाद विराट अनुष्का से मिलना चाहते थे। विराट पवेलियन पहुंचे और अनुष्का को ढूंढ़ने लगे। अनुष्का जब नहीं मिली तो उन्होने तुरंत फोन उठाया और मैदान में अनुष्का को तलाशने लगे। स्टेडियम पर शोर होने की वजह से अनुष्का को विराट की आवाज सुनाई नहीं दे रही थी। इसके बाद विराट ने उन्हें इशारा किया कि वो पीछे के साइड से आकर उनके मिल सकती है.अनुष्का बगल के ही स्पेशल बॉक्स में थीं। दोनों ने एक दूसरे को देखा। लेकिन मिल नहीं पाए क्योंकि एक पतली सी दीवार दोनों के बीच थी। इस मूमेंट को वहां मौजूद दोनों के एक फैन ने कैमरे में कैद कर लिया।

मैच देखने पहुंची अनुष्का ब्लैक सैंडो और जींस पहने थीं। अनुष्का मैच के दौरान काफी एक्साइटिड नजर आ रही थीं। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अनुष्का के आने से विराट भी बेहद खुश थे। इस बात को लेकर लोगों ने दोनों की कमेस्ट्री को जमकर सराहा भी गया।

आईपीएल के 11वें संस्करण में विराट की टीम ने पहली जीत दर्ज की थी। पंजाब ने बेंगलुरु के सामने 156 रनों का दिया था। जिसे आरसीबी ने तीन गेंद शेष रहते हुए, छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। फिलहाल अनुष्का वरूण धवन के साथ ‘सुई धागा’ फिल्म की शूटिंग कर रही है। उससे जब भी वक्त मिलता है, वो पति विराट से मिलने पहुंच जाती हैं।

Back to top button