राशिफल

राशिफल : बदल रही है शनि की चाल इन 6 राशि के लोगों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, बहुत भाग्यशाली रहेंगे

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज रविवार 15 अप्रैल का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। Rashifal 15 April 2018.

rashifal 15 april 2018, 15 april horoscope, 15 अप्रैल राशिफल, astrological predictions, daily predictions, Rashifal 15 april 2018, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 15 अप्रैल

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :Rashifal 15 April 2018

आपको अपना अधूरा काम समय पर पूरा करने के बहुत से मौके मिलेंगे। आपकी दूसरी परेशानियां भी तुरंत दूर हो जायेंगी, उनके बारे में चिंता ना करें। भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क बन सकते हैं। काम करना आपके उत्तेजना का प्रमुख स्त्रोत होने के कारण आप शायद ही आपके मन एवं शरीर को आराम देते है। आपको आपके मेहनत का फल जल्द ही मिलेगा। आप जोशपूर्ण एवं उत्साही है और आपकी असामान्य उर्जा की वजह से इस हप्ते बहुत लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :Rashifal 15 April 2018

आज आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। अपने निर्णय लेने में कोई संकोच न करें खुलकर अपनी बात रखें और निर्णय लें। यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति के योग बन रहें हैं। आपको आज दूरस्थ शिक्षा से जुड़े छात्रों को आज कोई बड़ी सफलता मिलेगी। आज आपके अच्छे काम के लिये सम्मान भी मिल सकता है। आप आज किसी भी काम में अति उत्साह से बचें। कोई आपको भड़काने की कोशिश भी कर सकता है। मानसिक अस्थिरता से बचें। डिस्टर्ब हुए बिना समय पर काम निपटाने की कोशिश करें। पार्टनर से चल रहा पुराना विवाद खत्म होगा। आज माता-पिता के आर्शीवाद का फल आपको मिलता नजर आएगा।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :Rashifal 15 April 2018

आज आपके दैनिक कार्यो में कुछ रुकावटें आएंगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। खुद के द्वारा सोचा गया काम अचानक बिगड़ सकता है। वाद विवाद में संयम रखें। शत्रुओं तथा प्रतिस्पर्धियों की वजह से परेशानी होगी। आपकी पारिवरिक स्थिति ठीक रहेगी। वाद-विवाद सुलझ जाएंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अधिक परिश्रम से सामान्य परिणाम मिलेगा। व्यवसाय सामान्य रहेगा। आकस्मिक खर्च की संभावनाएं हैं। उत्साहवर्धक समाचार मिलेंगे बिना मांगे ही मदद मिलेगी कर्ज लेने से बचें आपकी वजह से यदि कोई परेशानी में है तो उसे परेशानी से निकालने का प्रयास करें।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :Rashifal 15 April 2018

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। पत्नी एवं पुत्र की तरफ से लाभदायी समाचार मिलेंगे। मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद मिलेगा। आज आप आत्मविश्वास के दम पर खुद को साबित कर पाएंगे। जरूरत में अपने ही सहयोग करेंगे। अकेलेपन को अपने ऊपर हावी न होने दें, इससे बेहतर होगा कि आप कहीं घूमने के लिए निकल सकते हैं। व्यापार में नए प्रस्ताव समृद्धि के संकेत देंगे। यात्रा प्रवास से बचें। आर्थिक स्थिति में सुधार आना तय है, लेकिन परिवार में किसी बच्चे की सेहत को चिकित्सकीय देखभाल की जरूरत पड़ सकती है। किसी आत्मीय व्यक्ति से भेंट हो सकती है। परिवार के सदस्यों की मदद रहेगी।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :Rashifal 15 April 2018

आज आपको परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में सफलता से खुशी मिल सकती है। अगर आप तुरन्त परिणाम चाहेंगे तो निराशा आपको घेर सकती है। स्वजनों का अपेक्षित सहयोग प्राप्त हो सकता है। मित्रों के साथ घूमने-फिरने, खान-पान एवं मनोरंजन में आनंदपूर्वक दिन बीत जाएगा। भागीदारों के साथ भी आज सम्बंध अच्छे रहेंगे परंतु मध्याह्न के बाद आपको प्रतिकूलता का सामना करना होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। कामकाज में व्यस्तता के चलते रोमांस को दरकिनार होना पड़ेगा।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :Rashifal 15 April 2018

आज आपको मेहनत का पूरा फायदा भी मिलेगा। कोई अच्छी खबर या बड़ी सफलता की खुशी आपको मिल सकती है। अचानक फायदा हो सकता है। आपको जल्दी ही कुछ एक्स्ट्रा आमदनी होने के योग बन रहे हैं। आज किसी निवेश का या बचत योजना की शुरुआत करने का फैसला करते हैं, तो आपके लिए बहुत अच्छी रहेगी। किए गए निवेश से लंबे समय तक फायदा मिलेगा। बातचीत में आप बहुत सफल रहेंगे और कई लोगों से हर तरह के विषयों पर बात हो सकती हैं। बिजनेस अच्छा चलेगा। आपको आसपास के लोगों से सहयोग मिलेगा। पार्टनर आपकी भावना समझेगा।

rashifal 15 april 2018, 15 april horoscope, 15 अप्रैल राशिफल, astrological predictions, daily predictions, Rashifal 15 april 2018, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 15 अप्रैल

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :Rashifal 15 April 2018

आज जरूरत पड़ने पर आपको मदद जरूर मिलेगी। किसी दूर के रिश्तेदार से अचानक मिली खबर आपका दिन बना सकती है। आज आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कोई सत्ताधारी मुसीबत के समय आपकी मदद को आगे आएगा। इस सहायता का उपयोग करने में बिल्कुल भी ना हिचकिचाएं। आज आप किसी मुसीबत का हल करने में पूरी तरह से सफल रहेंगे। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। नया वातावरण और नए मित्र आपके लिए एक नया अनुभव होगा। भागदौड़ और परिश्रम के बाद वंचित लाभ होगा।कार्यक्षेत्र में प्रक्रियाओं में व्यस्त रहेगी।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :Rashifal 15 April 2018

आपके प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेंगे। आज निवेश शुभ रहेगा। घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। आपकी ओर से की गयी लापरावाही महंगी साबित हो सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाने हेतु आप प्रयासरत रहेंगे। मन में शांति होगी। आपके आसपास के कुछ लोग तनाव से बाहर आने में आपकी मदद कर सकते हैं। इस समय आपको कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। दाम्पत्य जीवन सामान्यत ठीक रहेगा। नवीन रोजगार प्राप्ति में सहायता मिलेगी। आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। आपका धनार्जन होगा। घर के रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है। झुंझलाहट से बचने के लिए शांतचित्त रहें।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :Rashifal 15 April 2018

आज बातचीत और लेंन-देंन के लिए समय अच्छा हैं। उधार दिया धन वसूल होगा। नौकरी में पद, प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। आज हर कोई आपकी तरफ आकर्षित होगा। सब आपकी समझ और शिष्टता से प्रभावित होंगे। खूब प्रशंसा मिलेगी। ऐसे दोस्तों के साथ बाहर जाएं जो आपके हालात और जरूरतों को समझते हैं। आज आप नवीन कार्य आरंभ कर सकते हैं। पूरी मेहनत से कार्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी। वहीं अनावश्यक कार्यों पर खर्च बढ़ने की संभावना है। किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी, आज आप उत्साह व ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। असावधानी से पैसे संबंधी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :Rashifal 15 April 2018

आज आपके कार्य निर्धारित रूप से योजना के अनुसार पूर्ण होंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। आज किसी भी काम की शुरुआत माता-पिता की राय के बिना ना करें। शेयर में आर्थिक लाभ होगा। आज के दिन आप अपनी सभी बड़ी समस्याओं को हल करने की शुरुआत करेंगे। यह समय बीमारियों या फिर ऐसे मुद्दे को सिर्फ ऊपर से हल करने का नहीं है। आपको इन सभी परेशानियों को जड़ से हटाने का प्रयास करना होगा। पैसों के लेन-देन में सर्तकता बरतें, कहीं भी पैसा निवेश करने से पहले कई बार सोचें। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए आज का दिन अनुकूल है।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :Rashifal 15 April 2018

आज के दिन आलस्य, थकान, अशक्ति रहने के कारण अस्वस्थ महसूस करेंगे। मानसिक तनाव हो सकता है। व्यवसायिक क्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। उच्च अधिकारी को आप के कार्य से संतोष नहीं होगा। व्यावसायिक गतिविधियों में आपकी व्यस्तता रंग लायेगी। सोंच-समझकर लिये गये निर्णय आपके आत्म-विश्वास में वृद्धि करेंगे। बहुत ज़्यादा काम करने से बचें, क्योंकि यह सिर्फ आपको तनाव और थकान ही देगा। आज आपको निर्णय सोच समझ कर लेना होगा। क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। इसके लिए भी आपको बाद में पछताना पड़ सकता है।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप दूसरों से बात करते वक्त संतुलित विचार रखें। आपका स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा। अपनी अच्छी सेहत के लिये आपको दिनचर्या में थोड़ा बदलाव लाने की जरूरत है। आप आज शारीरिक रूप से स्वस्थता का अनुभव कर सकते है। आप उन लोगों की तरफ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे। आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। छोटी-मोटी बातों से परेशान बिल्कुल ना हो। परेशानी पर ज्यादा ध्यान ना दें और अपने जीवन की खुशियों का आनंद उठाएं। अपनी भावनाओं को प्रकट करने में ज्यादा देर ना लगाएं, इससे आप अपने रिश्ते में फिर से मजबूती ला पाएंगे।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button