राशिफल

राशिफल 13 अप्रैल 2018: इन 4 राशिवालों की आज होगी बल्ले बल्ले, होंगे बेहद भाग्यशाली, पढ़ें राशिफल

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज शुक्रवार 13 अप्रैल का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। Rashifal 13 April 2018.

13 april horoscope, 13 अप्रैल राशिफल, astrological predictions, daily predictions, rashifal 13 april 2018, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 13 अप्रैल

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :rashifal 13 april 2018

आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा। कोई भी फैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से गौर फरमाएँ। आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केंद्र होंगे। दोस्त और जीवनासाथी आराम तथा खुशी देंगे। आज आपकी कड़ी मेहनत कार्यक्षेत्र में जरूर रंग दिखाएगी। आज के दिन यात्रा, मनोरंजन और लोगों से मिलना-जुलना होगा। अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके दिन को खुशनुमा बना देगा। अनुमान नुकसानदेह साबित हो सकता है। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :rashifal 13 april 2018

आज आपको प्रभावशाली लोगों से संपर्क का लाभ मिलेगा। सहज व्यवहार विरोधियों को भी मित्र बना सकता है। आय से अधिक खर्च परेशानी में डाल सकता है। घरेलू ताम-झाम में शाम तक व्यस्त रहेंगे। घरेलू रख-रखाव में दिन बीतेगा। मेहमान व्यस्तता बढ़ाएंगे। आज कोई नई राह पकड़ लें, तो आपका करियर भी आगे बढ़ सकता है। यदि आप अपने काम में मन लगाएं और कुछ देर खामोश रहें, तो आपके लिए लोगों का नजरिया बदल सकता है। व्यक्तिगत कार्य अधूरे रहेंगे। निकट संबंधी के घर की यात्रा होगी। आज अगर आप व्यापार में निवश कर रहे है तो वह आपके लिए शुभ होगा। आपको किसी से धन मिलने के आसार है।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :rashifal 13 april 2018

आज आपके हुए कार्य बन सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार भी संभव है। निजी संबंध सहायक रह सकते हैं। दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। एजुकेशन में सार्थक परिणाम मिल सकते हैं। स्थितियां और घटनाएं इस प्रकार बदलेंगे कि आपको पहले से सोच समझकर लिया गया एक फैसला बदलना पड़ सकता है। आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपके दोस्तों और परिवारजनों के साथ रिश्ते में सुधर आएगा। नकारात्मक विचार आपको परेशान कर सकते हैं। जमीन, जायदाद के कार्यों में सावधानी रखिएगा। कार्य में सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलने से आपके मन में प्रसन्नता छाई रहेगी।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :rashifal 13 april 2018

आज काम के सिलसिले में आपकी किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। आज आप नए कार्य प्रारंभ कर सकते हैं जिसमें अपनों का साथ आपका मनोबल और अधिक बढ़ाएगा | आज पूंजी निवेश के लिए दिन अच्छा है परंतु आज किसी को उधार ना दें। आज के दिन आपको किसी खास व्यक्ति से कुछ मिल सकता है। सामूहिक कार्यों में सब की सलाह से आगे बढ़ना लाभदायक रहेगा। धैर्य से काम लें। मित्र आपके पक्ष में खड़े रहकर आपकी मदद करते नजर आएंगे। मित्रों का साथ हर मुश्किल में हिम्मत देगा। तरोताजा होने के लिए अच्छी तरह से आराम करें।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :rashifal 13 april 2018

आज काम और घर पर दबाव आपको थोड़ा गुस्सैल बना सकता है। आप जिस कैरियर के बारे में सोच रहे हैं, उसके बारे में अपने दोस्तों की सलाह लेने में जरा भी ना हिचकिचाएं। वो अपने दिल से आपका हित चाहते हैं और आपको अच्छी सलाह देंगे। आप इस बात को लेकर अपने दोस्त से सलाह जरूर करें। इससे अंत में आपको ही लाभ होगा। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखिए। दूसरों से व्यर्थ में न उलझें। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन पैसे का लगातार पानी की तरह बहते जाना आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा कर सकता है। शाम को साथियों का साथ मज़ेदार रहेगा।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :rashifal 13 april 2018

आज आपको कार्य क्षेत्र में नये आयाम मिलने वाले है। साथ ही साथ आज आपको आपका कोई पुराना मित्र या फिर रिश्तेदार मिल सकता है। आज पहले से कुछ ज्यादा अच्छा महसूस करेगे। आज पैसो के प्रति अधिक दिलचस्पी रखेगे। साथ ही साथ अपने कार्यो पर अकदम खरे उतरेगे। अगर आप ने किसी प्रोजेक्ट में काफी समय से पैसा लगाया है वो आज आपका पुरा होने वाला है। पारिवारिक जीवन को लेकर आपके मन में असंतोष की भावना रह सकती है। अकेलेपन को अपने ऊपर हावी न होने दें, इससे बेहतर होगा कि आप कहीं घूमने के लिए निकल सकते हैं।

13 april horoscope, 13 अप्रैल राशिफल, astrological predictions, daily predictions, rashifal 13 april 2018, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 13 अप्रैल

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप अपनी इच्छा शक्ति के बल पर आप बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना करने से पीछे नहीं हटेंगे। धन हानि हो सकती है इसलिए सोच समझकर धन का प्रयोग करें। मित्रों-स्नेहीजनों से सौगात मिलने से आनंद होगा। गृहस्थजीवन आनंदपूर्ण रहेगा। इच्छानुसार परिणाम प्राप्त करने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। आज के दिन आप कार्यक्षेत्र में आलोचनाओं का शिकार हो सकते हैं। आज ऐसी कई सारी चीजें होंगी जिनकी तरफ तुरंत गौर करने की आवश्यकता है। सहयोगी नाराज हो सकते हैं। स्वास्थ्य के विषय में ध्यान रखें। पूंजी निवेश अनुचित स्थान पर न हो इसका ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र और व्यवसाय में विशेष लाभ की संभावना है।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपके लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से बहुत शुभ है। आज आपकों व्यवसाय में लाभ होंने के संयोग हैं। अगर आप अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे, तो कुछ ऐसे लोग नाराज हो सकते हैं जो आपके साथ रहते हैं। आप पर उच्च अधिकारीगण की कृपादृष्टि होगी और आपके वर्चस्व में वृद्धि होगी। काम पर जाने से पहले मन पक्का कर लें। लाभदायक दिन है, इसलिए कोशिश करें और आगे बढें। अच्छे मौके आपका इंतजार कर रहे हैं। आपकी थकी और उदास जिंदगी आपके जीवन-साथी को तनाव दे सकती है। आज आपको ढेरों दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे। आपके कठिन परिश्रम को पुरस्कार मिलेगा।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :rashifal 13 april 2018

यह दिन आपको और आपके परिवार को खुशी और सुकून देगा। कुदरत ने आपको आत्मविश्वास और तेज दिमाग से नवाजा है। इसलिए इनका भरपूर इस्तेमाल कीजिए। आसपास के लोगों के साथ मिलकर काम करने का दिन है। घर से जुड़ी योजनाओं पर विचार करने की जरूरत है। वकील के पास जाकर कानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है। आज का दिन निवेश करने के लिए अच्छा नहीं है, बिजनेस में कुछ नुकसान हो सकता है, पर इस नुकसान को होशियारी से टाला जा सकता है। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। आपके लिये बेहतर होगा कि नित्य योगाभ्यास करें।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :rashifal 13 april 2018

आज का दिन आपके लिए आर्थिक रूप से अच्छा है। पैसे रुपये को लेकर कोई ठोस योजना बनाइए ताकि आज या भविष्य में आने वाले किसी मुश्किल हालात से आप आसानी से उबर सकें। निवेश करने के मामले में समझदारी से काम लीजिए। आज आपको कार्य-सफलता और यश-कीर्ति मिलेंगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आपके संबंधों में निकटता आंएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मौज-मस्ती के लिए घूमना संतोषजनक रहेगा। अधिक विचार आप के मन को विचलित कर देंगे। मध्याहन के बाद मित्रों के साथ भेंट होगी और किसी मनोहर स्थल पर पर्यटन जाने की संभावना भी है।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :rashifal 13 april 2018

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। कारोबार में धनलाभ का योग बन रहा है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आपके कामों को असफल करने के शत्रु पक्ष के प्रयास असफल रहेंगे। परिवारजनों के साथ तकरार होने की संभावना है। आप आसानी से अपने काम पूरे कर लेंगे। इस राशि के लोग आज किसी नये बिजनेस में निवेश करेंगे तो लाभ अवश्य होगा। कार्यक्षेत्र में आप ज्यादा परेशान हो सकते हैं। आज फालतू यात्रा भी हो सकती हैं। खर्चा बढ़ सकता है। आपके तेवर जरूरत से ज्यादा कड़े रहेंगे। किसी बात पर मायूस भी हो सकते हैं। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद या बौद्धिक चर्चा से दूर रहिएगा।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :rashifal 13 april 2018

आज आपके कार्यस्थल पर कामकाज को लेकर खींचतान सकती है। नए लोगों के साथ काम करना आसान होगा। नए सौदों में सावधानी बरते। धैर्य से काम लें। अटके हुए मामले और घने होंगे व खर्चे आपके दिमाग पर छा जाएंगे। अच्छी तरह सोचें कि आप क्या करना चाहते हैं और अपने विचारों को स्पष्ट रखें। किसी नये मित्र के मिलने से प्रसन्नता होगी। आज आपको अपनी जिम्मेदारियों को लेकर परेशानी हो सकती है। आज आप खुद को कुछ मनोरंजक गतिविधियों में शामिल करना चाहते हैं लेकिन आपको काम की जिम्मेदारियां रोक रही हैं आप को दोनो चीजों में संतुलन बनाने की जरूरत है।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button