दिलचस्प

रोजाना इस्तेमाल होने वाली इन 10 चीजों की भी होती है एक्सपायरी डेट, जरूर जान लें वरना…

बाजार से कोई भी वस्तु खरीदने से पहले उसके बनने की डेट और उसकी एक्सपायरी डेट देखना कितना जरूरी होता है यह बात तो आप सभी जानते ही हैं। किसी भी उत्पाद की एक्सपायरी डेट बहुत मायने रखती है जिससे हम पता लगा सकते हैं कि हमें कब उसका प्रयोग बंद कर देना चाहिए। जो लोग वस्तुओं की एक्सपायरी डेट देखें बिना ही प्रयोग करते रहते हैं उनको बहुत बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। लेकिन आजकल लोग बहुत जागरूक हो गए हैं और किसी भी चीज को खरीदते समय उसकी एक्सपायरी डेट जांचना नहीं भूलते, लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिनका प्रयोग हम अपनी डेली लाइफ में करते हैं बावजूद इसके हमें उनकी एक्सपायरी डेट पता नहीं होती। आज हम आपको कुछ ऐसी ही जरूरत की चीजों की एक्सपायरी डेट के बारे में बता रहे हैं जिनसे बहुत से लोग अनजान हैं।

1. टूथब्रश

सबसे पहले बात करते हैं टूथब्रश की जिसका प्रयोग हम सब रोजाना करते हैं लेकिन बहुत से लोग ऐसे हैं जिनको ये नहीं पता की टूथब्रश का प्रयोग कितने दिन करना चाहिए। बता दें कि टूथब्रश की उम्र 3 महीने तक ही होती है। तीन महीने के बाद नया टूथब्रश खरीद लेना चाहिए।

2. हेयर ब्रश

हेयर ब्रश भी हर रोज इस्तेमाल की जाने वाली चीज है, इसलिए ये बात तो स्पष्ट है कि डेली प्रयोग होने की वजह से हेयर ब्रश बहुत जल्दी ही गंदे भी हो जाते हैं। ऐसे में इन्हें हर वीक अच्छी तरह जरूर धो लेना चाहिए और जब एक साल हो जाए तो इनका प्रयोग करना बंद कर देना चाहिए।

3. ब्रा

महिलाओं के अंतर्वस्त्रों में ब्रा का महत्त्वपूर्ण स्थान है। ज्यादा दिन तक इस्तेमाल करने से ब्रा का आकार बदल जाता हैं यह लूज होने लगती है इसलिए इसको जल्द ही बदल लेना चाहिए, ब्रा 1 या 2 साल तक ही चल सकती हैं।

4. तौलिया

हर रोज स्नान के बाद शरीर पोंछने के काम आने वाले तौलिये का प्रयोग भी एक निश्चित अवधि के बाद बंद कर देना चाहिए। तौलिया में बहुत से जर्म्स भरे होते हैं इसलिए समय समय पर धोना चाहिए और 1-3 साल से ज्यादा तो इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

5. पैसिफायर

रोते हुए बच्चे को चुप कराने के लिए पैसिफायर का प्रयोग किया जाता है। इन्हें समय-समय पर हल्के गर्म पानी से धोना आवश्यक होता हैं। मगर इसमें छेद हो जाने पर इसका प्रयोग बंद करके नया ले लेना चाहिए। वैसे भी पैसिफायर का 2 महीने से ज्यादा इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

6. स्पंज

आजकल हर कोई किचन में बर्तन धोने के लिए स्पंज का इस्तेमाल करता है लेकिन क्या आपको पता है किसी भी डिश स्पंज को 2 हफ्ते से ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। डिश स्पंज में मौजूद बैक्टीरिया से टाइफाइड, फूड पाजनिंग और पेट में इंफेक्शन जैसी बीमारियां हो सकती है।

7. स्लिपर्स

अब आप सोच रहे होंगे कि भला स्लिपर्स की भी कोई एक्सपायरी डेट होती है क्या? जवाब है हां, बता दें कि स्लिपर्स बहुत जल्दी फंगल इन्फेक्शन फैलाती हैं। इसलिए इनकों 6 महीनों में जरूर बदल लेना चाहिए।

8. पावर सॉकेट

वैसे तो पावर सॉकेट के बॉक्स पर कोई एक्सपायरी डेट नहीं लिखी होती लेकिन इनके ज्यादा समय के प्रयोग के बाद यह सही तरीके से काम नहीं करते हैं और आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं इसलिए इन्हें 4-5 सालों में बदल लेना चाहिए।

9. रनिंग शूज

जो लोग ज्यादा रनिंग करते हैं उनको लंबे समय तक एक जोड़ी जूतों का प्रयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि ज्यादा प्रयोग से ये कुशनिंग खोने लगते हैं जिससे आपके तलवों पर जोर पड़ता है और इस वजह से आपके पैरों में भी दर्द हो सकता है इसलिए इन्हें 1 साल के प्रयोग के बाद बदल लेना चाहिए।

10. तकिए

तकिया चाहे कितना भी पुराना क्यों ना हो जाए कुछ लोग उसे छोड़ने का नाम नहीं लेते। लेकिन ऐसा करना आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। दरअसल तकिए का ज्यादा इस्तेमाल होने से उसकी शेप में बदलाव आ जाता है जो गर्दन दर्द का कारण बनता हैं इसलिए भलाई इसी में है कि तकियों को भी 2 से 3 साल में जरूर बदल लें।

Back to top button