विशेष

युवराज सिंह और हेज़ल किच के मनमुटाव की ख़बरें सामने, क्या दोनो होना चाहते हैं अलग, जानें

हेजल से अलग होना चाहते हैं युवराज: आजकल समाज में तेज़ी से बदलाव हो रहे हैं। भारतीय समाज टिकाऊ रिश्तों के लिए जाना जात है। लेकिन आज़ादी के बाद से यहाँ के लोगों पर पक्षिमीकरण का नशा सा चढ़ गया गई। हर काम में आपको पक्षिमी तौर-तरीक़े देखने को मिल सकते हैं। यहाँ तक की अब लोग रिश्तों को लेकर भी पक्षिमी सोच रखने लगे हैं। अब रिश्ते कितने दिन तक टिकेंगे, कुछ कह नहीं सकते हैं। पहले लोगों के ऊपर सामाजिक दबाव होता था, इसलिए एकबार शादी हो जाने के बाद अलग होने की कोई सम्भावना नहीं होती थी, लेकिन आज ऐसा नहीं है।

कई क्रिकेटरों ने रचाई हैं बॉलीवुड अभिनेत्रियों से शादी:

आज शादी के कुछ सालों बाद ही शादीशुदा जोड़े अलग हो जाते हैं। हालाँकि आज भी गाँवों में इस तरह की घटनाएँ बहुत काम ही होती हैं, लेकिन शहरी समाज में यह ज़्यादातर देखने को मिलता है। बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया के बीच के रिश्ते के बारे में किसी को बताने की ज़रूरत नहीं है। दोनो के बीच नज़दीकियाँ बहुत पहले से हैं। कई क्रिकेटरों ने बॉलीवुड अभिनेत्रियों से शादी रचाई है। इसमें से कई लोग ख़ुश भी हैं तो कई के मनमुटाव की ख़बरें आती रहती हैं।

दोनो के रिश्तों में आ चुकी है खटास:

अगर आपको याद होगा तो भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज़ युवराज सिंह की भी बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के साथ नज़दीकियाँ रहीं थी। हालाँकि अंत में इन्होंने अभिनेत्री हेज़ल किच से कुछ साल पहले शादी रचाई थी। शादी को अभी कुछ साल ही नहीं हुए हैं कि दोनो के बीच दूरियाँ होने की ख़बरें आने लगी हैं। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनो के रिश्ते में खटास आ गयी है और दोनो का रिश्ता मुश्किल में है। कभी अपनी हर दूसरी पोस्ट में अपनी पत्नी को शामिल करने वाले युवराज सिंह ने 28 फ़रवरी के बाद से पत्नी हेज़ल किच के साथ कोई भी फ़ोटो इंस्टाग्राम पर शेयर नहीं की है।

एक साल तक डेट करने के बाद कर ली थी शादी:

जबकि दूसरी तरफ़ हेज़ल के इंस्टाग्राम पोस्ट की बात करें तो उनके पोस्ट से युवराज 1 मार्च के बाद से ग़ायब दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि दोनो के बीच कहीं ना कहीं कोई मनमुटाव चल रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें युवराज सिंह हेज़ल किच से एक पार्टी के दौरान 2011 में मिले थे। लेकिन दोनो के बीच दोस्ती की शुरुआत 2014 में हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और दोनो ने एक-दूसरे को एक साल तक डेट करने के बाद शादी करने का फ़ैसला कर लिया।

सिख धर्म से युवराज और हेज़ल ने की थी शादी:

युवराज सिंह ने हेज़ल किच के साथ 2015 में बाली में सगाई कर ली। उसके बाद नवम्बर 2016 में फ़तेहगढ़ साहिब में दोनो ने शादी कर ली। सिख धर्म से शादी करने के बाद दोनो ने गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग भी की थी। दोनो के रिसेप्शन का कार्यक्रम दिल्ली में हुआ था। युवराज और हेज़ल ने शादी के लिए सागा वेडिंग प्लानर्स को अपॉइंट किया था। शादी की पार्टी और कार्यक्रम द ललित चंडीगढ़, आइटीसी मौर्य, दिल्ली और टेसो वॉटरफ़्रंट, सियोमिल गोवा जैसे होटल में हुआ था। अब दोनो के बीच मनमुटाव चल रहा है। दोनो का रिश्ता कब तक चलेगा कुछ कह नहीं सकते हैं।

Back to top button