अध्यात्म

प्रत्येक व्यक्ति को हरदिन करने चाहिए ये 5 काम, ऐसा करने से पूरे दिन मिलती है प्रसन्नता

हर दिन करें ये 5 काम: जीवन में अगर सबसे ज्यादा जरुरी चीज कोई है तो वह है खुश रहना। व्यक्ति को खुश रहने के लिए किसी चीज की जरुरत नहीं होती है। ख़ुशी अन्दर से आती है। अगर व्यक्ति अपने जीवन में अच्छे कर्म करता है तो उसे उसकी ख़ुशी होती है। बुरा कर्म करने वाले कभी भी खुश नहीं रह सकते हैं। हालाँकि ऐसे लोग हर समय खुश रहने का दिखावा जरुर करते हैं। जीवन में सच्ची ख़ुशी पानें के लिए आपको अच्छे कर्म करने की जरुरत होती है, जो अच्छे कर्म करता है, वह स्वयं खुश रहता है।

मिलती है व्यक्ति को हर काम में सफलता:

हिन्दू धर्मशास्त्रों के अनुसार व्यक्ति को अपने जीवन में हर रोज कुछ काम करने चाहिए। इससे ईश्वर का आशीर्वाद तो मिलता ही है, साथ ही व्यक्ति को ख़ुशी भी मिलती है। वह पुरे दिन प्रसन्न रहता है। गरुड़ पुराण के अनुसार हर व्यक्ति के दैनिक जीवन में ये 5 चीजें शामिल होनी चाहिए। जो लोग ये 5 काम नहीं करते हैं, उनका दिन अधूरा माना जाता है। हर रोज नियमित रूप से ये काम करने वाले लोगों का दिन शुभ होता है और उन्हें उस दिन किये जाने वाले सभी कामों में सफलता मिलती है।

श्लोक:

स्नानं दानं होमं स्वाध्यायो देवतार्तनम्।
यस्मिन् दिने न सेव्यन्ते स वृथा दिवसो नृणाम्।।

जरुर करने चाहिए ये 5 काम:

*-स्नान:

स्नान हर व्यक्ति के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। प्रतिदिन स्नान करने से ना केवल व्यक्ति का तन साफ़ होता है, बल्कि इससे व्यक्ति का मन भी पवित्र हो जाता है। इसलिए कहा जाता है कि दिन की शुरुआत स्नान के साथ ही करनी चाहिए। जो व्यक्ति हर दिन की शुरुआत स्नान करके करता है, उसका पूरा दिन उर्जा से भरा रहता है और उसे सभी कामों में सफलता भी मिलती है।

*- दान:

हिन्दू धर्म में दान को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। दान देने वाले को किसी भी चीज की कमी नहीं होती है। शास्त्रों में यह कहा गया है कि हर व्यक्ति को अपनी स्थिति के हिसाब से कुछ ना कुछ दान करना ही चाहिए। ऐसा करने वाले व्यक्ति के जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है और उसका परिवार भी सुखी रहता है।

*- हवन करना या दीपक जलाना:

जीवन में शांति और सुख पानें के लिए हर व्यक्ति को प्रतिदिन हवन करना चाहिए। अगर हर रोज हवन करना संभव ना हो तो कम से कम हर रोज तुलसी के सामने दीपक जलाया जा सकता है।

*- जप:

सुबह-सुबह हर व्यक्ति को मन्त्रों के साथ जप करना चाहिए। हर रोज किसी एक मंत्र का जाप जरुर करना चाहिए। इससे मन को बहुत शांति मिलती है। ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति पूरी श्रद्धा और विश्वास से जप करता है, वह कभी भी असफल नहीं होता है।

*- देवपूजन:

प्रत्येक दिन स्नान करने के बाद देवी-देवताओं की आराधना करनी चाहिए। भगवान् की पूजा के बाद उन्हें भोग लगायें। ऐसा करने से व्यक्ति के ऊपर भगवान की कृपा बनी रहती है और परिवार के ऊपर आने वाली परेशानिया हमेशा के लिए दूर हो जाती हैं।

Back to top button