बॉलीवुड

कभी करीना का साइज़ हो गया था जीरो, इस वजह से कई बार शूटिंग के दौरान हो चुकी हैं बेहोश, जानें

करीना कपूर जीरो साइज़ फिगर: बॉलीवुड की दुनिया में अक्सर कुछ ऐसा होता है, जिसकी लोगों ने कभी कल्पना नहीं की होती है। कई बार बॉलीवुड में होने वाली बातें फैन्स को काफी हैरान करती हैं। कुछ फैन्स निराश भी हो जाते हैं। बॉलीवुड के स्टार्स का जीवन आम लोगों की तुलना में बिलकुल अलग होता है। जैसा आम लोग करते हैं, यहाँ के स्टार्स नहीं करते हैं। आम लोग जिस चीज को स्वास्थ्य के लिए अच्छा मानते हैं कई बॉलीवुड स्टार्स उसे अपने स्वास्थ्य के लिए बुरा मानते हैं।

करीना फोटो में लग रही हैं कुपोषण का शिकार:

बॉलीवुड में समय-समय पार्क चीजें बदलती रहती हैं। एक समय था जब बॉलीवुड में साइज़ जीरो का चलन था। इस वजह से कई अभिनेत्रियों के ऊपर साइज़ जीरो का भूत सवार हुआ था। इसी में से एक थी बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर। दो दिनों पहले की बात है, करीना ने अपने इन्स्टाग्राम पेज पर एक फोटो अपलोड की। इस फोटो की वजह से करीना के फैन्स काफी निराश हुए हैं। कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल भी करना शुरू कर दिया है। दरअसल इस फोटो में करीना कपूर इतनी दुबली नजर आ रही हैं, जैसे की वह कुपोषण की शिकार हों।

आज से 10 साल पहले अपनाया था जीरो साइज़ फिगर:

करीना को ट्रोल करते हुए कुछ लोगों ने कहा कि कुछ तो खा लिया करो और कुछ ने उन्हें कुपोषण का शिकार भी कह डाला। आपको बता दें करीना के फिगर को लेकर उनके फैन्स का ऐसा रिएक्शन पहली बार नहीं है। इससे पहले भी करीना को अपने फिगर की वजह से यह सब झेलना पड़ चूका है। अगर आपको याद होगा तो आज से लगभग 10 साल पहले करीना ने फिल्म टशन के लिए जीरो साइज़ फिगर किया था। उस समय भी करीना को लोगों की आलोचनों का शिकार होना पड़ा था। आपको बता दें यशराज बैनर तले बनी फिल्म टशन 2008 में आई थी।

बहुत जल्दी ही ख़त्म हो गया जीरो साइज़ फिगर का ट्रेंड:

फिल्म के लिए करीना ने अपना साइज़ जीरो कर लिया था। उस समय भी करीना के फैन्स ने उनकी जमकर आलोचना की थी। केवल यही नहीं उस समय मीडिया में जीरो साइज़ को लेकर एक बहस भी शुरू हो गयी थी। कुछ लोगों के अनुसार जीरो साइज़ करने के लिए एक्ट्रेस अपने ऊपर बहुत ज्यादा जुल्म करती हैं। वहीँ कुछ लोग ऐसे भी थे जो करीना की खूब तारीफ भी कर रहे थे कि किस तरह से उन्होंने अपनी बॉडी को मेंटेन किया है। उस समय करीना कपूर ने जीरो साइज़ फिगर की शुरुआत की थी। हालाँकि जल्दी ही जीरो साइज़ का ट्रेंड ख़त्म हो गया।

कमबख्त इश्क के सेट पर करीना हो जाती थीं बेहोश:

जानकारी के अनुसार टशन फिल्म की शूटिंग के बाद कमबख्त इश्क की शूटिंग शुरू हो गयी थी। उस समय शूटिंग के दौरान करीना सेट पर ही बेहोश हो जाया करती थीं। उसके बाद से ही उन्होंने जीरो साइज़ फिगर से तौबा कर लिया। एक बार जब करीना से उनके जीरो साइज़ फिगर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह बहुत पुरानी बात है। उस समय उनकी उम्र 27 साल थी। उस समय जीरो साइज़ का चलन था। उस समय इसे शानदार लुक माना जाता था। लेकिन अब बात फिट रहने की है।

Back to top button