बॉलीवुड

फिल्मों से दूर हो चुके फरदीन खान आब दिखने लगे हैं ऐसे कि शायद ही आप पहचान पायें

फरदीन खान: रंग-रूप, शक्ल-सूरत कोई भी चीज स्थायी नहीं है। ईद दुनिया में जो भी आया है, उसे एक ना एक दिन बूढा होना ही है। बॉलीवुड के दुनिया की बात करें तो यहाँ तो वही लोग चलते हैं जो बेहतर एक्टिंग कर सकते हैं और अपने आपको मेंटेन करके रखते हैं। ग्लैमर की इस दुनिया में तभी तक लोगों की पूछ है जब तक उनका ग्लैमर बरक़रार है। एक बार ग्लैमर गया तो कैरियर भी ख़त्म। बॉलीवुड में कई लोग आये और गए। जिनके कुछ समय पहले तक करोड़ों चाहने वाले हुआ करते थे, आज लोग धीरे-धीरे उन्हें भूलने लगे हैं।

हर साल देखने को मिलते हैं कई नए चेहरे:

एक समय था जब बॉलीवुड में फरदीन खान को बेहतर अभिनेता और उनकी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। अपने स्टाइलिश लूक की वजह से यह लड़कियों के दिलों पर राज करते थे। अब फरदीन खान 43 साल के हो चुके हैं। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता फिरोज खान के बेटे फरदीन खान का जन्म 8 मार्च 1974 को हुआ था। हर साल बॉलीवुड में कई नए चेहरे देखने को मिलते हैं। इनमें से कुछ बॉलीवुड में लम्बा सफ़र तय करते हैं, जबकि कुछ का सफ़र शुरू होने से पहले ही ख़त्म हो जाता है।

बहुत मुश्किल से पहचान पाएंगे फरदीन खान को:

बॉलीवुड के स्टार किड में से कुछ ही सफलता की सीढियाँ चढ़ने में कामयाब हुए हैं। इनमें से ज्यादातर नाकामयाब एक्टरों का लोगों ने खूब मजाक भी उड़ाया है। फरदीन खान भी उन्ही में से एक हैं, जिनका खूब मजाक उड़ चूका है। आपको बता दें फरदीन खान का फ़िल्मी कैरियर अपने पिता की तरह सफल नहीं रह पाया। बॉलीवुड में शानदार शुरुआत के बाद यह बॉलीवुड अभिनेता आजकल ऐसा दिखने लगा है कि बहुत मुश्किल से ही आप इन्हें पहचान पाएंगे। फरदीन खान आजकल बहुत ज्यादा मोटे हो गए हैं और इनके चेहरे का चार्म भी ख़त्म हो गया है।

कभी अपने स्टाइलिश लूक के लिए फेमस थे फरदीन:

मोटापे की वजह से ही आये दिन सोशल मीडिया पर फरदीन खान का मजाक उदय जाता है। लोग फरदीन खान के शुरुआती समय को भूल गए हैं जब हर लड़की के कमरे में इनकी फोटो हुआ करती थी। उस समय सभी लड़कियों का पसंदीदा एक्टर फरदीन खान ही हुआ करते थे। हालाँकि आज लड़कियां भी इन्हें भूल चुकी हैं। इसमें लड़कियों का कोई दोष नहीं है, आप भी फरदीन खान को इस हालत में देखेंगे तो पहचान नहीं पाएंगे। इन्हें देखकर अब लगता ही नहीं है कि ये वही फरदीन खान हैं, जो कभी अपने स्लिम और स्टाइलिश लूक के लिए फेमस थे।

फिल्मों से दूर होने के बाद नहीं रखते हैं बॉडी का ख़याल:

आज फरदीन खान बहुत ज्यादा मोटे हो गए हैं आर इनका वजन भी बहुत बढ़ गया है। इनका चेहरा इतना ज्यादा फूल गया है कि पहली बार देखने पर समझ में ही नहीं आता है कि यह फरदीन खान हैं। इन्हें देखकर ऐसा लगता है कि जब से इन्होने फिल्मों से दूरी बनायीं है अपने शरीर का ख़याल रखना भी छोड़ दिया है। फरदीन खान को आखिरी बार फिल्मों में आज से लगभग 8 साल पहले देखा गया था। इसके बाद से वह बॉलीवुड से दूर ही हैं।

Back to top button