बॉलीवुड

दीपिका और रणवीर के खास दोस्त ने बताया इस एक वजह से दोनों का हो सकता है ब्रेकअप

दीपिका रणवीर का हो सकता है ब्रेकअप: अक्सर ही हम आपको बॉलीवुड की दुनिया और इससे जुड़े लोगों के बारे में बताते रहते हैं। पहले भी कई बार बता चुके हैं कि बॉलीवुड की दुनिया आम दुनिया की तरह ही दिखती है, लेकिन यह दुनिया आम दुनिया से कई मायनों में अलग है। यहाँ के लोगों की लाइफस्टाइल और सोच बिलकुल अलग है। बॉलीवुड के बारे में अगर सबसे ज्यादा किसी चीज के बारे में बात की जाती है तो यह यहाँ के रिश्तों के बारे में। बॉलीवुड के रिश्तों का कोई भरोसा नहीं होता है।

आये दिन बदलते रहते हैं पार्टनर:

अक्सर देखा गया है कि बॉलीवुड में वो जोड़ियाँ भी अलग हो गयी, जिनके अलग होने की किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। यहाँ तक कि 10-12 साल तक शादी के बंधन में रहने के बाद भी यहाँ जोड़ियाँ अलग हो जाती हैं। बॉलीवुड में कई ऐसी जोड़ियाँ भी हैं, जिनके रिश्तों के बारे में उदहारण दिए जाते हैं। और कई ऐसे लोग भी हैं, जिनके बारे में लोग कहते हैं कि इनकी तरह रिश्ता नहीं बनाना है। कुछ स्टार्स तो आये दिन अपने पार्टनर बदलते रहते हैं। आज इनके साथ तो कल उनके साथ।

मीडिया में छाई रहती है दोनों के अफेयर की चर्चा:

आजकल बॉलीवुड की एक जोड़ी के बारे में सबसे ज्यादा चर्चा की जा रही है। अक्सर दोनों को साथ-साथ देखा जाता है। यही नहीं इस जोड़ी ने कई फिल्मों में काम भी किया है, और लगभग हर फिल्म सफलता के नए रिकॉर्ड बनाती है। जी हाँ आप सही समझे हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की। दोनों के अफेयर की चर्चा आये दिन मीडिया की सुर्खियाँ बनती हैं। हाल ही में इन दोनों के बार में एक चौकाने वाली बात सामने आई है। ज्यादा दूरी होने की वजह से दीपिका और रणवीर का ब्रेकअप हो सकता है।

बॉलीवुड की यह जोड़ी हो सकती है लम्बी दूरी की वजह से अलग:

जी हाँ यह सुनकर भले ही आपको हैरानी हो लेकिन यह सही है। यह कहना किसी और का नहीं बल्कि दीपिका और रणवीर के खास दोस्त करण जौहर का है। हाल ही में करण जौहर एक रेडियो प्रोग्राम में शामिल हुए थे। इस शो के सेगमेंट रिवर्स रैपिड फायर के दौरान उन्होंने दीपिका और रणवीर को लेकर यह बात कही। दरअसल करण जौहर से यह पूछा गया था कि बॉलीवुड की कौन सी ऐसी जोड़ी है जो लम्बी दूरी की वजह से अलग हो सकती है?। इसके जवाब में करण जौहर ने दीपिका और रणवीर सिंह का नाम लिया।

इसी साल कर सकते हैं दीपिका-रणवीर शादी:

दीपिका-रणवीर कर ली शादी

जवाब देते हुए करण जौहर ने कहा कि ऐसा लगता है कि दोनों को एक दुसरे की जरुरत हर समय रहती है। कुछ समय पहले तक यह खबर थी कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इसी साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। ऐसे में करण जौहर का यह बयान वाकई हैरान करने वाला है। हालाँकि उनके स्पोकपर्सन ने इस खबर को गलत बताया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें रिलेशनशिप में रहते हुए दीपक और रणवीर सिंह को 5 साल का समय बीत चूका है। दोनों की नजदीकियां उस समय बढ़ी थी जब दोनों संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला (2013) की शूटिंग कर रहे थे।

Back to top button