बॉलीवुड

कंगना रनौत ने किया बेहद चौकाने वाला खुलासा, कहा– मेरे कई मर्दों से अफेयर हुए और हर बार मुझे…

मुम्बई – बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। वो कभी भी कहीं भी सच बोलने से नहीं डरती। शायद यही वजह है कि वो कई मौकों पर बॉलीवुड में बिल्कुल अकेली रह चुकी हैं। कंगना आज बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक बड़ी एक्ट्रेस हैं। लेकिन, कंगना हमेशा ही अपनी निजी जिंदगी की वजह से विवादों में रही हैं। कुछ महिनों पहले कंगना ऋतिक रोशन को लेकर विवादों में थी। दोनों के बीच काफी बातें सामने आई। हाल ही में वो एक बार फिर से विवादों में आ गई है।

अफेयर्स पर कंगना रनौत ने खुल कर बात की

हाल ही में कंगना ने एक इंटरव्यू के दौरान कुछ ऐसा कहा जिसकी वजह से वो काफी सुर्खियों में है। एक इंटरव्यू के दौरान कंगना ने खुलासा किया है कि उनकी जिंदगी में बहुत से लड़के आए जिनसे उन्हें प्यार हुआ। लेकिन, साथ ही साथ कंगना ने ये भी कहा कि अभी तक उन्हें उनका ड्रीम मैन नहीं मिला है। कंगना के मुताबिक, 16 से 31 साल की उम्र में मेरे कई अफेयर्स रहे हैं। लेकिन, हर बार उन्हें लड़कों ने ही छोड़ा। कंगना के मुताबिक, वो अपने निजी जीवन में बार प्यार में कई बार धोखा खा चुकी हैं।

अफेयर्स पर कंगना रनौत ने खुल कर बात की है और अपने दिल की बात दुनिया के सामने रखी है। कंगना अपने इसी अंदाज के लिए जानी जाती हैं। कंगना ने एक कार्यक्रम के दौरान बात अपने अफेयर्स पर बेबाकी से बात की। कंगना ने  बताया कि उनके कई अफेयर रहें हैं। 16 साल से लेकर 30 साल तक की उम्र में उन्हें कई बार प्यार हुआ। लेकिन हर बार उन्हें धोखा ही मिला। कंगना के मुताबिक, उनके कई सारे अफेयर रहे हैं। लेकिन, हर बार उन्हें ही छोड़ा गया है।  उन्होंने कभी किसी के साथ ब्रेकअप नहीं किया।

करण जौहर से लेकर ऋतिक रोशन तक विवाद

कंगना कुछ दिनों पहले बॉलीवुड के प्रोड्यूसर करण जौहर को लेकर काफी सुर्खियों में रहीं। उन्होंने करण पर वंशवाद करने का आरोप लगाया ता। करण जौहर और कंगना रनौत के बीच वंशवाद को लेकर विवाद हुआ। दरअसल, कंगना ने एक कार्यक्रम में कहा था, ‘जब मैंने बॉलीवुड के वंशवाद की बात की थी, तब मुझे पता नहीं था कि यह इतना चर्चा का विषय बन जाएगी। इससे पहले वो ऋतिक रोशन को लेकर भी काफी विवादों मे रही थी। बात केस करने तक पहुंच गई थी। कंगना का कॉन्ट्रोवर्सीज से पुराना नाता रहा है। जल्द ही वो अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मेंटल है क्या’ की शूटिंग शुरू कर देंगी।

अभी वो अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मणिकर्णिका’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में कंगना लक्ष्मीबाई के किरदार में नजर आने वाली हैं। कंगना की फिल्म ‘मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी’ को लेकर कहा जा रहा है कि यह एक अच्छी फिल्म होगी। लोगों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। आपको बता दें कि कंगना असल जिंदगी में भी काफी बेबाक हैं। इसका उदाहरण एक प्रोग्राम के दौरान देखने को मिल जब कंगना ने कहा कि वह पीएम नरेंद्र मोदी की फैन हैं। उन्होंने कहा कि, ‘हमारे पास जो पीएम है वो एक चायवाला है। यह उसकी जीत नहीं बल्कि लोकतंत्र की जीत है।’

Back to top button