Trending

शुक्राचार्य के अनुसार भूलकर भी अपनी ये 9 बातें किसी और को नहीं बतानी चाहिए, वर्ना….

भारत की जमीन ज्ञानियों से भरी हुई थी। प्राचीनकाल में ऐसे-ऐसे महान विद्वान हुआ करते थे, जिन्होंने अपने ज्ञान के प्रकाश के पूरी पृथ्वी को रौशन कर दिया था। व विद्वान आज हमारे बीच भले ही नहीं हैं लेकिन उनका दिया हुआ ज्ञान और उनकी बातें आज भी लोगों का कल्याण कर रही हैं। इन्ही में से एक महान विद्वान थे शुक्राचार्य। शुक्राचार्य एक महान विद्वान होने के साथ ही एक अच्छे नीतिकार भी थे। शुक्राचार्य की नीतियाँ आज के समय भी काफी महत्वपूर्ण हैं।

हमेशा छुपाकर रखें ये बातें:

शुक्राचार्य ने ऐसी 9 बातों के बारे में बताया जिसे हमेशा दूसरों से छुपाकर रखन चाहिए। उनका ऐसा मानना था कि अगर आपकी ये बातें किसी और को पता चल जाएँगी तो इससे आपका नुकसान ही होगा।

श्लोक:

आयुर्वित्तं गृहच्छिद्रं मंत्रमैथुनभेषजम्।
दानमानापमानं च नवैतानि सुगोपयेतू।।

*- शारीरिक सम्बन्ध:

इन मामलो में मर्दो से ज्यादे दम रखती है महिलाएं, हेल्थ रिर्सच से हुआ खुलासा

ये किसी भी पति-पत्नी की बहुत ही गुप्त बातें होती हैं। इन बातों को जितना गुप्त रखा जाता है, उतना ही अच्छा होता है। जब ये बातें किसी और को पता चल जाती हैं तो वह व्यक्ति के लिए परेशानी और शर्म की वजह बनती है।

*- आयु:

ऐसा कहा जाता है कि व्यक्ति को अपनी आयु के बारे में हर किसी को नहीं बताना चाहिए। इसे भी गुप्त रखना चाहिए। अन्यथा कई बार आपकी आयु की जानकारी होने पर आपका शत्रु इसका आपके खिलाफ इस्तेमाल भी कर सकता है।

*- घर की बातें:

हमारे बीच काफी ऐसे लोग भी हैं जो अपने घार की गुप्त बातों को अपने दोस्तों या अन्य लोगों से शेयर कर देते हैं। बाद में उन्ही लोगों को पछताना भी पड़ता है। इससे घर के सदस्यों में आपसी मनमुटाव उर अविश्वास की भावना बढती है। घर की बातें अगर घर में ही रहे तो व्यक्ति का जीवन सुखी रहता है।

*- धन:

पैसों के बारे में भी किसी व्यक्ति को नहीं बताना चाहिए। धन ऐसी चीज होती है जो अपने को भी दुश्मन बना देती है। ऐसे में अगर कोई अन्य व्यक्ति इसके बारे में जानेगा तो आपके लिए मुसीबत ही खड़ी करेगा।

*- डॉक्टर:

डॉक्टर ही एक ऐसा व्यक्ति होता है जो किसी भी व्यक्ति के बारे में काफी निजी बातें जानता है। ऐसे में आपके दुश्मन या आपसे जलने वाले इसका फायदा उठाते हैं। इसलिए अपने चिकित्सक की जानकारी भी लोगों से गुप्त रखी जानी चाहिए।

*- दान:

ऐसा माना जाता है कि दान-धर्म गुप्त रहे तो ज्यादा फल मिलता है। जो व्यक्ति लोगों के बीच खुद को बड़ा दिखाने के लिए खुलेआम दान करता है, उसे दान का फल नहीं मिलता है और उसके सभी पुण्य नष्ट हो जाते हैं।

*- मंत्र:

आप भगवान को खुश करने के लिए जिन मन्त्रों का जाप करते हैं, उनके बारे में किसी और को नहीं बताना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति अपनी पूजा-पाठ या मन्त्रों को गुप्त रखता है, उसे ज्यादा फल मिलता है।

*- मान-सम्मान:

अपने मान-सम्मान का दिखावा कभी भी नहीं करना चाहिए। ये काम छोटी सोच के लोग करते हैं। ऐसा बार-बार करने पर लोगों को आपसे चिढ़ हो जाएगी और इसका बुरा असर आपके मान-सम्मान पर पड़ेगा।

*- अपमान:

मान-सम्मान की तरह ही व्यक्ति को अपने अपमान के बारे में भी किसी को नहीं बताना चाहिए। दूसरों को इस बारे में बताने से आपको नुकसान ही होता है। जब ये बातें दूसरों को पता चलेगी तो वो भी आपका सम्मान करना छोड़ देंगे।

Back to top button