Bollywood

तलाक के बाद करिश्मा कपूर की बेटी ने माँ नहीं बल्कि पिता के साथ मनाया जन्मदिन

करिश्मा कपूर की बेटी जन्मदिन: अक्सर हम आपको बॉलीवुड के रिश्तों के बारे में बताते रहते हैं। पहले भी हम आपको बता चुके हैं कि बॉलीवुड में रिश्तों का कोई भरोसा नहीं होता है। कब रिश्ते बदल जाते हैं, कुछ पता ही नहीं चलता है। जो लोग पहले एक-दूसरे से खूब प्यार करते थे, आज वो एक-दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते हैं। बॉलीवुड में कई ऐसी जोड़ियाँ थी जो आज टूट चुकी हैं। पहले इनकी जोड़ी के उदहारण दिए जाते थे, लेकिन आज वो अलग हो चुके हैं।

होता है उम्र में भी काफी अंतर:

अक्सर बॉलीवुड की अभिनेत्रियों की शादी देखकर आम लोगों के मन में यह सवाल जरुर उठता है कि वो ऐसा रिश्ता क्यों बनाती है, जो एक ना एक दिन टूट ही जाता है। कई बार अभिनेत्री जिस अभिनेता से या व्यक्ति से शादी करती है, उसकी उम्र में भी काफी अंतर होता है। हालाँकि ये उन लोगों का आपसी मामला है, इसके बारे में कोई बात नहीं की जा सकती है। आपको बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री करिश्मा कपूर तो याद ही होंगी। जी हाँ हम उसी करिश्मा कपूर की बात कर रहे हैं जो एक समय अपनी अदाओं से सबको घायल कर देती थीं।

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है फोटो:


आपको बता दें करिश्मा शादी के बाद से फ़िल्मी दुनिया से दूर हो गयीं। अभी तक उन्होंने पर्दे पर कदम रखने के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। आपको बता दें करिश्मा कपूर का तलाक हो चूका है और आजकल वह बेटी समाइरा और दोनों बेटों की जिम्मेदारी अकेले ही संभाल रही हैं।

हालाँकि बच्चे अक्सर अपने पिता संजय कपूर से मिलने जाते रहते हैं। हाल ही में बेटी समाइरा के बर्थडे पर पिता संजय भी नज़र आयें। बर्थडे की एक फोटो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इसमें संजय बेटी समाइरा के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

करिश्मा ने शेयर की समाइरा के बचपन की फोटो:


आपको बता दें बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटो संजय कपूर की वर्तमान पत्नी प्रिय सचदेव ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस फोटो में समाइरा काफी खुबसूरत लग रही हैं और बाप-बेटी के बीच की बॉन्डिंग भी जबरदस्त लग रही है। वहीँ करिश्मा कपूर ने भी बेटी समाइरा को बर्थडे विश करते हुए उनके बचपन की एक फोटो शेयर की है।

आपको बता दें कुछ दिनों पहले ही बेटी समाइरा और बेटा कियान पापा से मिलने गए हुए थे। दोनों ने अपने पिता के साथ काफी समय बिताया। आपको बता दें 13 जून 2016 को मुंबई की फैमिली कोर्ट ने तलाक की इजाजत दे दी थी।

संजय कपूर ने कर ली तीसरी शादी:


तलाक के बाद संजय ने बच्चों के नाम 10 करोड़ रूपये का ट्रस्ट किया और करिश्मा को ड्यूप्लेक्स दिया। संजय बच्चों की पढाई का भी खर्च उठा रहे हैं। करिश्मा कपूर की शादी बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ 29 सितम्बर 2003 को हुई थी। यह करिश्मा कपूर की पहली और संजय कपूर की दूसरी शादी थी। 2012 में दोनों अलग हो गए थे। उसके बाद से करिश्मा अपनी माँ बबिता के साथ मुंबई में रहने लगी थीं। संजय कपूर ने अप्रैल 2017 में प्रिया सचदेव से तीसरी शादी की।

Back to top button