विशेष

हजारों साल पहले की गयी ये 10 भविष्यवाणीयाँ धीरे-धीरे हो रहीं हैं सच, जानें कहीं आप भी तो नहीं..

हजारों साल पहले की गई भविष्यवाणी: हिन्दू धर्म के बारे में कहा जाता है कि यह विश्व का सबसे पुराना धर्म है। दरअसल हिन्दू धर्म सनातन धर्म से बना हुआ है। आज विश्व में हिन्दू धर्म को मानने वाले अरबों लोग हैं। भारत में हिन्दू धर्म को सबसे ज्यादा मानने वाले लोग हैं। इसके साथ ही नेपाल और कई अन्य देशों में भी हिन्दू धर्म को मानने वाले लोग हैं। हिन्दू धर्म में कई ऐसी बातों के बारे में बताया गया है, जो इन्सान के जीवन में बहुत मायने रखती हैं।

आज हो रही है हुबहू वैसी ही:

हिन्दू धर्म में कई धर्मग्रंथों के बारे में भी बताया गया है। इनमे से कई धर्मग्रन्थ बहुत ज्यादा पुराने हैं। कुछ के बारे में तो लोगों को पता ही नहीं है कि ये कब लिखे गए थे। महाभारत हिन्दू धर्म का सबसे प्रचिलित और पवित्र धर्मग्रन्थ माना जाता है। इसमें मनुष्य के जीवन से जुडी कई ऐसी बातों के बारे में बताया गया है, जिसका पालन करने वाला व्यक्ति जीवन में कभी भी मुश्किल में नहीं पद सकता है। इसके साथ ही इसमें कई ऐसी बातें भी बताई गयी हैं, जो आज हुबहू वैसी ही हो रही हैं।

5000 साल पहले की गयी थी भविष्यवाणी:

आपको बता दें महाभारत धर्मग्रन्थ की रचना आज से लगभग 5000 साल पहले मानी जाती है। इस ग्रन्थ में यह भी बताया गया है कि कलयुग में क्या-क्या होगा? कलयुग में होने वाली बातों और घटनाओं के बारे में इसमें पहले ही भविष्यवाणी कर दी गयी थी। आज हम श्रीमद्भागवत गीता की 10 ऐसी भविष्यवाणी के बारे में बताने जा रहे हैं जो आज के समय में सही साबित हो रही हैं।

हजारों साल पहले की गई भविष्यवाणी:

*- कलयुग में महिला और पुरुष एक दुसरे के साथ बिना विवाह किये आपसी सहमती से रहेंगे। जो आज लिव-इन-रिलेशन के नाम से जानी जाती है। कलयुग में छल-कपट से व्यापार होगा। पहले के समय में ब्राह्मण बहुत कुछ करते थे, लेकिन कलयुग में अपने शरीर पर एक धागा डालकर लोग खुद को ब्राह्मण मान लेंगे।

*- धर्म, सत्यवादिता, स्वच्छता, सहिष्णुता, दया, जीवन की अवधि, शारीरिक शक्ति और स्मृति सभी लगातार धीरे-धीरे घटती जाएगी।

*- कलयुग में जो व्यक्ति ज्यादा धनि होगा. वही सबसे ज्यादा बुद्धिमान और सम्मानित माना जायेगा। कलयुग में कानून न्याय शक्ति के बल पर लागू किया जायेगा।

*- जो व्यक्ति घूस देने में सक्षम नहीं होगा उसे न्याय आसानी से नहीं मिल पायेगा। कलयुग में चालाक और धूर्त व्यक्ति ही विद्वान माना जायेगा।

*- जो निर्धन होगा वह कलयुग में अधार्मिक और पापी माना जायेगा। विवाह इस समय दो लोगों के बीच एक समझौता बनकर रह जायेगा। इस समय लोग केवल स्नान करके समझ लेंगे कि वह शुद्ध हो गए हैं।

*- कलयुग में लोग दूर-दूर स्थित नदी-तालाबों को तीर्थस्थल मानेंगे और पास में रहने वाले माता-पिता की निंदा करेंगे। इस समय पेट भरना ही लोगों का लक्ष्य होगा और सर पर बड़े-बड़े बाल रखना सुन्दरता बन जाएगी।

*- कभी बारिश नहीं होगी तो कभी सूखा पड़ जायेगा और कभी भयानक सर्दी होगी तो कभी भयानक गर्मी पड़ेगी। इस परिस्थिति में व्यक्ति का सबकुछ नुकसान हो जायेगा

*- अकाल और ज्यादा कर की वजह से लोग घर-बार छोड़कर सड़कों और पहाड़ों पर रहने के लिए मजबूर हो जायेंगे। इसके साथ ही आदिमानव वाला जीवन जीने के लिए मजबूर हो जायेंगे।

*- लोग कलयुग में सामने अच्छा दिखने का दिखावा करेंगे। पृथ्वी पर भ्रष्ट लोग बढ़ जायेंगे और लोग सत्ता के लालच में एक दुसरे का खून भी करने लगेंगे।

 

*- भूख-प्यास और कई तरह की चिंताओं से लोग दुखी रहने लगेंगे। कई बिमारियों से भी घिर जायेंगे। कलयुग में लोगों की उम्र घटकर 20-30 साल रह जाएगी।

Back to top button