समाचार

त्रिपुरा में शपथ ग्रहण समारोह के बाद पीएम मोदी ने दिया नारा ‘सबका साथ, सबका विकास’

त्रिपुरा में अब भगवा राज चालू हो गया है। जी हां, त्रिपुरा में बीजेपी के मुख्यमंत्री ने शपथ ले ली। बता दें कि 25 सालों के बाद त्रिपुरा में सत्ता परिवर्तन हुआ है, जिसको लेकर बीजेपी काफी गदगद दिखाई दे रही है। शपथ समारोह के बाद पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि सबका साथ सबका विकास से अब त्रिपुरा का भी विकास होगा। इस दौरान पीएम मोदी ने केंद्र सरकार भी जमकर तारीफ की। आइये जानते हैं कि पीएम मोदी ने क्या कुछ कहा?

बता दें क बीजेपी के त्रिपुरा प्रदेश अध्यक्ष बिप्लब देब ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, अब से सूबे में बिप्लब राज शुरू हो गया। बता दें कि शपथ के बाद पीएम मोदी ने त्रिपुरा की जनता का तहे दिल आभार व्यक्त किया। पीएम मोदी के अलावा बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी जन रैली को संबोधित किया। त्रिपुरा में जिष्णु देव वर्मा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

लेफ्ट के 25 साल के किले को बीजेपी ने प्रचंड बहुमत से ध्वस्त कर दिया, जिसके बाद अब से त्रिपुरा में बीजेपी का राज होगा। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि एक बार फिर से त्रिपुरा में दिवाली आ गई है, क्योंकि त्रिपुरा के नागरिको ने इतिहास रचा है। साथ ही जिस तरह से सूबे में शांतिपूर्वक चुनाव हुआ पीएम मोदी ने उसके लिए भी प्रदेश की जनता को धन्यवाद कहा।

त्रिपुरा का हर नागरिक हमारा है-पीएम मोदी

रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जिसने हमें वोट दिया औऱ जिसने वोट नहीं दिया हम सबका आभार करते हैं। साथ ही त्रिपुरा की जनता को यह भरोसा दिलाना चाहते हैं कि त्रिपुरा का एक एक नागरिक हमारा है, क्योंकि ये सरकार आपकी है। इस दौरान पीएम मोदी के चेहरे पर जीत की लाली चमक रही थी।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि अब त्रिपुरा का विकास होगा। साथ ही त्रिपुरा को मॉडल राज्य बनाएंगे, क्योंकि जनता ने हम पर विश्वास किया और हम इस विश्वास को टूटने नहीं देंगे, बल्कि इस पर खड़े उतरेंगे। आपको बता दें कि चुनाव प्रचार के लिए पीएम मोदी खुद त्रिपुरा की जनता को संबोधित करने गये थे, जिसकी वजह से आज त्रिपुरा में बीजेपी राज कायम हुआ है। बीजेपी ने जीत का श्रेय पीएम मोदी को दिया।

अमित शाह बोले त्रिपुरा अब विकास की राह पर चलेगा

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने जन रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जनता ने पीएम मोदी के नेतृत्व पर जो विश्वास रखा है, ठीक उसी तरह से हमारी टीम त्रिपुरा को मॉडल राज्य बनाएगी। जनता का धन्यवाद करते हुए अमित शाह ने कहा कि त्रिपुरा शांति और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ेगा। अमित शाह ने आगे कहा कि जब से केंद्र मे मोदी सरकार आई है, तब से नार्थ ईस्ट में शांति है। केंद्र सरकार को लेकर शाह बोले कि मोदी सरकार नार्थ ईस्ट के विकास को लेकर हमेशा से ही तत्पर रही है। अब राज्य और केंद्र सरकार मिलकर त्रिपुरा को मॉडल राज्य बनाएगें।

Back to top button