
श्रीदेवी के बाद जीतेंद्र से जुड़ी आई इस बेहद दुखद खबर ने देश को दिया बड़ा झटका, लगा यौन का आरोप
मुंबई: यह बात किसी से छुपी हुई नहीं है कि बॉलीवुड की दुनिया बहुत चमक-धमक की दुनिया है। यहाँ कभी भी कुछ भी हो सकता है। यहाँ के लोगों का जीवन आम लोगों के जीवन से बिलकुल अलग होता है। यहाँ के लोग समाज के आम नियमों को भी ज़्यादा नहीं मानते हैं। जो बातें आम लोगों के लिए बहुत ज़्यादा मायने रखती हैं, यहाँ काम करने वाले लोगों के लिए कई बार उन बातों का कोई महत्व नहीं होता है। यह बात तो आप जानते ही हैं कि इस समाज में रहने वाले लोगों के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं।
अक्सर आपने यह लोगों को कहते हुए सुना होगा कि अमुक जगह पर एक बच्ची के साथ या महिला के साथ यौन उत्पीड़न की घटना हुई है। ऐसी ख़बरें सुनकर अक्सर मन में यही ख़याल आता है कि आख़िर ये कौन लोग हैं जो इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं? क्या इन्हें समाज या क़ानून का बिलकुल भी डर नहीं है? कई बार ऐसे लोगों को देखकर मन में बहुत ज़्यादा ग़ुस्सा फूट पड़ता है। लेकिन सोचिए अगर ऐसी घटना को अंजाम देने वाला आपका कोई पसंदीदा अभिनेता हो तो आप क्या करेंगे?
इस उम्र में लगा है जितेंद्र के ऊपर यौन उत्पीड़न का आरोप:
जी हाँ आप बिलकुल सही सुन रहे हैं। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जितेंद्र को किसी पहचान की ज़रूरत नहीं है। अपने समय में जितेंद्र ने कई सुपरहिट फ़िल्में दी हैं। इन्हें बॉलीवुड का सुपरस्टार भी कहा जाता है। एक समय था जब जितेंद्र की अदाओं के ऊपर देश की सारी लड़कियाँ फ़िदा थीं। जितेंद्र के बारे में आपने ऐसा बिलकुल भी नहीं सोचा होगा कि जितेंद्र ऐसा कुछ कर सकते हैं। आपको बता दें जितेंद्र के ऊपर हाल ही में एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस उम्र में जितेंद्र के ऊपर यह आरोप लगा है कि जानकार सच में हैरानी होती है।
घटना के 47 साल बाद दर्ज करवायी रिपोर्ट:
बॉलीवुड ऐक्टर जितेंद्र के ऊपर यौन उत्पीड़न मामले में एफ़आईआर दर्ज हो गयी है। आपको बता दें जितेंद्र की कज़िन ने ही कुछ समय पहले उनके ऊपर यौन उत्पीड़न का आरोप लगते हुए शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद अब शिमला में जितेंद्र के ऊपर एफ़आईआर दर्ज कर ली गयी है। ख़ुद को पीड़ित बताते हुए जितेंद्र की कज़िन ने यह आरोप घटना के 47 साल बाद लगाया है। पिड़िता ने बताया कि उस समय वह 18 साल की थीं और जितेंद्र की उम्र 28 साल थी। उसी समय जितेंद्र ने उनके साथ ग़लत काम किया था।
माता-पिता को दुःख ना हो इसलिए नहीं की शिकायत:
मीडिया की ख़बरों के अनुसार पिड़िता ने बताया कि उस समय वह 18 साल की थी। एक बार जितेंद्र ने उनके पापा से कहा कि वे उन्हें फ़िल्म की शूटिंग दिखाने ले जा रहे हैं। इसी दौरान जितेंद्र ने उनके साथ गंदी हरकत की। इस घटना के बाद वह बहुत ज़्यादा डर गयी थी। इसी वजह से कई सालों तक इस घटना पर वह कोई प्रतिक्रिया नहीं दे पायीं। पिड़िता ने बताया कि अब उनके माता-पिता इस दुनिया में नहीं है इसलिए वह इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करवा रही हैं। पहले उन्होंने इसलिए शिकायत नहीं कि क्योंकि यह जानकार उनके माता-पिता को बहुत दुःख होता। पिड़िता ने बताया कि #METOO
कैम्पेन की वजह से ही उनके अंदर हिम्मत आयी।