
टीवी की संस्कारी अंगूरी भाभी को असल जीवन उड़ जाएँगे आपके होश, दिखती हैं ऐसी….
अंगूरी भाभी शॉर्ट्स में: टीवी जगत हो या बॉलीवुड दोनो की चमक-धमक वाली दुनिया है। यहाँ काम करने वाले लोग दो तरह का जीवन जीते हैं। रील लाइफ़ अलग होती है और रियल लाइफ़ अलग होती है। लेकिन कई बार दर्शक इनके रील लाइफ़ को ही रियल लाइफ़ मान लेते हैं। ऐसे में उन्हें कन्फ़्यूज़न का भी सामना करना पड़ता है। अगर आपको याद होगा तो आज से कई साल पहले टीवी पर रामायण धारावाहिक आया करता था। उसमें भगवान राम और माता सीता का किरदार निभाने वाले अभिनेता और अभिनेत्री को ज़्यादातर लोग सच में भगवान राम और माता सीता मानने लगे थे।
हीरो को पिटता हुआ देखकर पागल हो जाते थे लोग:
यह कोई अनोखी घटना नहीं है, इसी तरह की कई और घटनाएँ हमारे सामने आ चुके हैं। फ़िल्मों में हीरो को पिटता हुआ देखकर दर्शक ग़ुस्से से पागल हो जाते थे। उन्हें लगता था कि सच में विलेन हीरो को पीट रहा है। यही नहीं लोग विलेन का किरदार निभाने वाले अभिनेताओं से नफ़रत भी करने लगे थे। हालाँकि अब समय पूरी तरह से बदल चुका है। अब लोग समझ चुके हैं कि असल जीवन और पर्दे का जीवन दोनो अलग-अलग है। लेकिन आज भी कुछ लोग ऐसी ग़लती कर बैठते हैं। आज भी लोग किरदार के हिसाब से किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व का निर्धारण कर देते हैं।
हर कोई बना हुआ है अंगूरी भाभी का दीवाना:
टीवी जगत में आजकल ‘भाभी जी घर पर हैं’ सीरियल ने धमाल मचाया हुआ है। हर किसी के ज़ुबान पर इस सीरियल के किरदारों का नाम रहता है। सबसे ज़्यादा दर्शकों को इस सीरियल की अंगूरी भाभी पसंद आती हैं। लोग अंगूरी भाभी के चुटीले अन्दाज़ और उनकी अदाओं के दीवाने हैं। यही वजह है कि इस सीरियल की टीआरपी अच्छी चल रही है। इन दिनों अंगूरी भाभी की अदाओं का हर व्यक्ति दीवाना बना हुआ है। अंगूरी भाभी को सीरियल में देखकर ज़्यादातर लोग यही समझते हैं कि अंगूरी भाभी असल जीवन में भी ऐसी ही हैं, जबकि यह सच्चाई नहीं है।
अंगूरी भाभी को इस रूप में देखकर उड़ जाएँगे आपके होश:
अक्सर अंगूरी भाभी को सीरियल की शूटिंग के सिलसिले में यहाँ-वहाँ जाना ही पड़ता है। कुछ दिनों पहले सबकी चहेती अंगूरी भाभी गोवा में शूटिंगक के सिलसिले में गयी हुई थीं। यहाँ उनके साथ सीरियल की पूरी टीम गयी हुई थी। यहाँ अंगूरी भाभी ने सीरियल की अंगूरी भाभी से हटकर अपने जलवे दिखाए। जी हाँ गोवा में अंगूरी भाभी यानी शुभांगी को मॉडर्न कपड़ों में देखा गया। जिस अंगूरी भाभी को दर्शक हमेशा सर पर साड़ी का पल्लू लिए देखते थे, उसी अंगूरी भाभी को इस रूप में देखकर सबके होश उड़ जाएँगे
सोशल मीडिया की दीवानी हैं शुभांगी:
आपको बता दें शुभांगी असल जीवन में काफ़ी ग्लैमरस हैं और अक्सर उन्हें शॉर्ट्स में देखा जा सकता है। शुभांगी को सोशल मीडिया का भी काफ़ी शौक़ है। सभी अभिनेत्रियों की तरह शुभांगी भी आए दिन अपनी फ़ोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
इनके इंस्टाग्राम पर लाखों चाहने वाले हैं, जिन्हें इनकी फ़ोटो का बेशब्री से इंतज़ार रहता है। गोवा में शूटिंग लो लेकर शुभांगी ने बताया कि सभी लोग मुंबई में शूटिंग करते-करते बोर हो गए थे, इसीलिए बदलाव के लिए गोवा में शूटिंग का प्लान बना।