विशेष

नीरव मोदी के रिस्तेदार से इसी साल हो सकती है मुकेश अम्बानी के बड़े बेटे की शादी, जानिए पूरा सच

आकाश अम्बानी की शादी: शादी-ब्याह हर किसी के लिए बहुत ही ख़ास मौक़ा होता है। अमीर हो या ग़रीब हर किसी के लिए शादी के एक ही मायने होते हैं, शादी एक पवित्र रिश्ता होने के साथ-साथ बहुत ज़रूरी चीज़ भी है। बिना शादी के वंशवृद्धि कर पाना सम्भव नहीं है। शादी एक संस्कार भी है, इसीलिए इस संस्कार का पालन करना हर व्यक्ति का धर्म भी होता है। एक ग़रीब व्यक्ति भी शादी के इस बंधन में बँधता है और एक करोड़पति भी इस शादी के बंधन में बँधता है।

हर व्यक्ति बँधता है शादी के बंधन में:


शादी सभी के लिए एक ही महत्व रखती है। भारत बहुत बड़ा देश है। यहाँ तरह-तरह के काम करने वाले लोग भी हैं। भारत में पैसे वालों की कोई कमी नहीं, इसके साथ ही यहाँ ग़रीबी भी अपने चरम पर है। जिस जिस तरह से यहाँ ख़ूब पैसे वाले लोग हैं, उसी तरह से यहाँ पाई-पाई के लिए मोहताज लोग भी हैं। भारत में वैसे तो बहुत पैसे वाले लोग हैं, लेकिन आज हम जिस व्यक्ति की बात कर रहे हैं, वह भारत के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में जाना जाता है।

परिवार वालों ने बात करने से कर दिया मना:


जी हाँ आप बिलकुल सही समझ रहे हैं, आज हम आपको भारत के अरबपति मुकेश अम्बानी के परिवार के बारे में बताने जा रहे हैं। मुकेश अम्बानी के बेटे आकाश अम्बानी अब बड़े हो चुके हैं और उनके शादी की चर्चा काफ़ी दिनों से चल रही है। जानकारी के अनुसार आकाश अम्बानी की शादी इसी साल श्लोका मेहता से हो सकती है। आपको बता दें आकाश अम्बानी मुकेश अम्बानी के सबसे बड़े बेटे हैं। वहीं श्लोका हीरा व्यापारी रसेल मेहता की सबसे छोटी बेटी हैं। इस बारे में दोनो परिवारों ने बात करने से मना कर दिया है।

दोनो जानते हैं एक दूसरे को बहुत अच्छे से:

भले ही दोनो परिवारों ने इस बात से इनकार कर दिया हो, लेकिन सूत्रों की मानें तो शादी इसी साल हो सकती है। दोनो की सगाई की घोषणा कुछ ही सप्ताह में हो सकती है, जबकि शादी इसी साल के अंत में यानी दिसम्बर में हो सकती है। आपको बता दें अम्बानी और मेहता परिवार एक दूसरे को काफ़ी अच्छे से जानते हैं। आकाश और श्लोका धीरूभाई अम्बानी इंटरनेशनल स्कूल में साथ-साथ पढ़ते थे। परिवार के क़रीबी सूत्रों का कहना है कि आकाश की शादी या सगाई की कोई तारीख़ अभी तय नहीं हुई है। जब भी कोई अच्छी ख़बर होगी परिवार उसे सभी के साथ शेयर करेगा।

श्लोका की माँ हैं नीरव मोदी की रिस्तेदार:


जानकारी के लिए आपको बता दें 26 साल के आकाश मुकेश और नीता अम्बानी के तीन बच्चों में से सबसे बड़े बेटे हैं। इशा उनकी जुड़वा बहन है। वे रिलायंस ग्रुप के टेलीकोम वेंचर रिलायंस जीयो के बोर्ड में हैं। श्लोका जुलाई 2014 से रोज़ी ब्लू फ़ाउंडेशन में डायरेक्टर हैं। श्लोका कनेक्ट फ़ॉर की को-फ़ाउंडर भी हैं। आपको बता दें हीरा कारोबारी रसेल मेहता रोज़ी ब्लू डायमंड्स के मुखिया हैं। जानकारी के अनुसार श्लोका की माँ मोना पंजाब नेशनल बैंक के 12717 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने वाले नीरव मोदी की रिस्तेदार हैं।

Back to top button
?>