विशेष

शोएब नहीं बल्कि इस बॉलीवुड ऐक्टर को दिलोजान से चाहती थी सानिया मिर्ज़ा, नाम जानकर हो जाएँगे..

रणबीर कपूर को चाहती थी सानिया मिर्ज़ा: खेल जगत और बॉलीवुड का बहुत पुराना रिश्ता है। आज खेल जगत की से जुड़े हुए कई लोगों ने बॉलीवुड अभिनेता-अभिनेत्री से शादी की है। आए दिनों उनके रिश्तों के बारेमे ख़ुलासे होते रहते हैं। अभी हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने बॉलीवुड की अनुष्का शर्मा से शादी रचायी। कुछ दिनों तक मीडिया में दोनो के रिश्तों को लेकर ही चर्चा चलती रही थी। ऐसा नहीं है कि बॉलीवुड और क्रिकेट का यह पहला मिलन था। इससे पहले भी कई क्रिकेटरों ने बॉलीवुड अभिनेत्रियों से शादी रचाई है।

टूट गया लाखों युवाओं का दिल:

हालाँकि आज हम किसी भारतीय क्रिकेटर की नहीं लेकिन खेल जगत से जुड़ी हुई एक हस्ती के बारे में बात करने जा रहे हैं। आप अपने ज़माने की सबसे हॉट और दमदार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा को भूले नहीं होंगे। जी हाँ हम उसी सानिया मिर्ज़ा की बात कर रहे हैं जो अपने हुस्न और अपनी अदा की वजह से पूरे देश के युवाओं की पहली पसंद बन गयी थीं, लेकिन सानिया ने सभी भारतीय लड़कों को एक किनारे करते हुए पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक को अपने जीवनसाथी के रूप में चुना। सानिया के इस एक फ़ैसले से लाखों भारतीय युवाओं का दिल टूट गया था।

सानिया मिर्ज़ा ने ख़ुद किया इस बात का ख़ुलासा:

सानिया मिर्ज़ा ने मैदान पर कई लोगों के हौसले पस्त कर दिए थे। सानिया मिर्ज़ा का नाम सुनते ही अच्छे-अच्छे खिलाड़ियों की हालत ख़राब हो जाती थी। सानिया मिर्ज़ा भले ही आज पाकिस्तान की बहु बन गयी हों, लेकिन आज भी वह भारत की तरफ़ से खेलती हैं। इनके जीवन से जुड़े हुए कई ऐसे राज हैं, जिनके बारे में बहुत काम ही लोग जानते हैं। आपको जानकार हैरानी होगी कि सानिया मिर्ज़ा का दिल सबसे पहले शोएब मलिक के लिए नहीं बल्कि एक बॉलीवुड ऐक्टर के लिए धड़का था। इस बात का ख़ुलासा ख़ुद सानिया मिर्ज़ा ने कारण जौहर के शो ‘कॉफ़ी विद करण’ में किया था।

सलमान खान के साथ करना चाहती हैं फ़िल्मों में काम:

आपको बता दें सानिया मिर्ज़ा करण के शो में अपनी सबसे चहेती दोस्त फ़राह खान के साथ पहुँची थीं। यहाँ पर दोनो ने ख़ूब मस्ती भी की थी। शो के दौरान जब करण ने सानिया से पूछा था कि अगर आपको फ़िल्मों में काम करना हो तो किस ऐक्टर के साथ काम करना पसंद करेंगी। इसके जवाब में सानिया मिर्ज़ा ने सलमान खान का नाम लिया। इसके बाद जब करण जौहर ने सानिया मिर्ज़ा से पूछा कि अगर आपको किसी बॉलीवुड ऐक्टर के साथ डेट पर जाना हो तो आप किसके साथ जाना पसंद करेंगी? इसके जवाब में सानिया ने जिसका नाम लिया आपको भी जानकार हैरानी होगी।

रणबीर कपूर से करती सानिया मिर्ज़ा शादी:

आपको बता दें सानिया ने बिना एक पल सोचे ही रणबीर कपूर का नाम लिया। इतना ही नहीं करण के सवालों का सिलसिला जारी रहा और उन्होंने झट से सानिया से तीसरा सवाल पूछ लिया। करण ने सानिया से पूछा कि अगर आपकी शादी शोएब मलिक से नहीं हुई होती तो आप किस ऐक्टर को अपना पति चुनती? इसके जवाब में भी सानिया मिर्ज़ा ने रणबीर कपूर का नाम लिया। सानिया ने बताया कि रणबीर कपूर उनके पहले क्रश रह चुके हैं। अगर रणबीर कपूर के साथ शादी का मौक़ा मिलता तो यह उनके लिए ख़ुशनसीबी की बात होती।

Back to top button
?>