बॉलीवुड

कभी अजय जडेजा के प्यार में पागल थी बॉलीवुड यह अभिनेत्री, जडेजा की इस गलती से हो गए दोनों अलग

मुंबई: बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया का बहुत पुराना रिश्ता है। शुरुआत से ही दोनों के बीच एक अलग ही रिश्ता रहा है। यह किसी को बताने की जरुरत नहीं है कि दोनों ही दुनियाओं से सम्बन्ध रखने वाले लोगों का जीवन कैसा होता है। बीच-बीच में दोनों के बीच रिश्ता भी बना है। अगर पिछले कुछ सालों का रिकॉर्ड देखा जाए तो कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों का दिल भारतीय क्रिकेटरों पर आया है। इनमें से एक एक्ट्रेस का दिल तो वेस्टइंडीज के क्रिकेटर के ऊपर भी आ गया था।

दोनों का रिश्ता नहीं पहुँच सका मुकाम तक:

जी हम नीना गुप्ता की बात कर रहे हैं। एक समय था जब नीना गुप्ता वेस्टइंडीज के खिलाडी विवियन रिचर्ड के प्यार में पागल थी। दोनों के प्यार की एक निशानी भी है। हालाँकि दोनों साथ नहीं रह सके और दोनों का रिश्ता अधुरा ही रह गया। बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया के बीच ऐसे कई अधूरे रिश्ते हैं जो अपने मुकाम तक नहीं पहुँच पाए। आज हम आपको एक ऐसे ही बॉलीवुड और क्रिकेट के रिश्ते के बारे में बताने जा रहे हैं।

कुछ कम नहीं हुई है माधुरी के अफेयर की चर्चा:

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल के नाम से प्रसिद्द माधुरी दीक्षित के बारे में किसी को कुछ बताने की जरुरत नहीं है। एक समय था जब पुरे बॉलीवुड पर माधुरी का ही राज चलता था। माधुरी दीक्षित की एक झलक पाने के लिए उनके फैन्स पागल रहते थे। हालाँकि माधुरी अब इंडस्ट्री से दूर हो गयी हैं, लेकिन समय-समय पर वह दिखाई पड़ जाती हैं। रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म टोटल धमाल में माधुरी अनिल कपूर के साथ दिखाई देंगी।

बॉलीवुड में माधुरी के अफेयर की चर्चा कुछ कम नहीं हुई थी। माधुरी का नाम अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ के साथ भी जुड़ चुका है।

जडेजा की एक गलती ने तोड़ दिया माधुरी का दिल:

इसके साथ ही माधुरी का नाम कई और स्टार्स के साथ जुड़ चुका है। लेकिन माधुरी ने किसी को खास भाव नहीं दिया। ख़बरों के अनुसार कभी माधुरी दीक्षित क्रिकेटर अजय जडेजा के प्यार में पागल थीं। लेकिन अजय जडेजा की एक गलती ने माधुरी का दिल तोड़ दिया। कई सुपरहिट फ़िल्में देने वाली माधुरी क्रिकेटर अजय जडेजा के ऊपर जी-जान से फ़िदा थीं। एक मैगजीन के फोटोशूट के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। पहली ही मुलाकात में माधुरी दीक्षित अजय जडेजा को अपना दिल दे चुकी थीं। दोनों के अफेयर की चर्चा देश के हर शहर में होने लगी।

प्रोडूसर ने एक फिल्म में रोल देने का कर दिया था ऐलान:

डायरेक्टर्स को भी लगने लगा कि बॉलीवुड को एक नयी जोड़ी मिलने वाली है। माधुरी की सिफारिश के बाद एक प्रोडूसर ने अजय को फिल्म में रोल देने का भी ऐलान कर दिया। माधुरी से जुड़ने के बाद अजय का मन खेल में नहीं लगता था और उसका असर साफतौर पर देखा जाने लगा था। मीडिया में दोनों के अफेयर की ख़बरें हर रोज आने लगीं। जडेजा के परिवारवालों को यह बात पसंद नहीं आई। परिवार के दबाव में आकर अजय ने अपने खेल पर ध्यान देना शुरू कर दिया। इसके बाद जडेजा अजहरुद्दीन के साथ मैच फिक्सिंग में जुड़ गए। इस खबर की वजह से माधुरी का दिल टूट गया और उन्होंने जडेजा से दूरी बना ली।

Back to top button