दिलचस्प

नहाते वक्त कौन से अंग पर पहले पानी डालते हैं, इससे पता चलता है व्यक्तित्व

आमतौर पर नहाते वक्त हम कुछ सोच-विचार नहीं करते हैं या फिर इसे लेकर कोई खास योजना नहीं बनाते हैं लेकिन आपको बता दें नहाने का तरीका आपके स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बताता है .. जी हां ये बात हम यूं ही नहीं कह बल्कि ये हाल में किए गए एक शोध में सामने आया है.. दरअसल इस बारे में कुछ रिसर्च हुए हैं, जिसमें व्यक्ति नहाने के लिए किस अंग पर पहले पानी डालता है और स्वभाव का अध्ययन किया गया। ऐसे में इस शोध से कई रोचक जानकारियां सामने आई हैं। चलिए आप भी जानिए अपने नहाने के तरीके से अपने व्यक्तित्व का रहस्य..

नहाने का तरीका

सिर

अक्सर लोग नहाने के लिए सबस पहले सिर या बाल धोते हैं, ऐसे लोग कलात्मक प्रवृत्ति के होते हैं। साथ ही ये लोग दिन में भी सपने देखते रहते हैं।ऐसे में किसी काम के प्रति उनमें समर्पण की कमी भी दिखती है, हालांकि ये अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए अथक भी प्रयास करते हैं। वैसे पैसा या सम्पत्ति इनके लिए अधिक महत्वपूर्ण नहीं होती है।

चेहरा

वहीं कुछ लोग पहले अपने चेहरे को धुलते हैं, ऐसे लोगों के लिए पैसा बहुत मायने रखता है और इसके लिए वे कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। यहां तक कि ईमानदारी और गरिमा को भी वो ताक पर रख देते हैं..  साथ ही वो अपने रिश्तों के लिए भी गम्भीर नहीं होते हैं.. ये लोग अपने ही बारे में सोचते हैं।

सीना

कुछ लोग नहाने वक्त सबसे पहले अपने सीने पर पानी डालते हैं, आपको बता दें कि ऐसे लोग काफी व्यावहारिक होते हैं। ऐसे में इस तरह के लोग धोखा नहीं खाते है .. साथ ही जब ऐसे लोग किसी काम में व्यस्त होते हैं और अगर उनका ध्यान कोई हटा दे तो उन्हें इससे बहुत उन्हें नफरत होती है। इसके अलावा अगर कोई इनके नजरिये से काम नहीं करता है, तो भी ये उखड़ जाते हैं और अपना धैर्य खो देते हैं। वहीं ऐसे लोग नई चीजों और काम को क आजमाने के लिए हमेशा उत्साहित रहते हैं।

बगल

वहीं जो लोग नहाते समय सबसे पहले अपनी बगल को पहले धोते हैं, वो काफी भरोसेमंद और ईमानदार होते हैं .. साथ ही ये लोग कड़ी मेहनत करने वाले होते हैं। वहीं ये लोग काफी बहुत लोकप्रिय भी होते हैं लेकिन फिर भी ज़मीन से जुड़े होते हैं और दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। पर वो अक्सर ये समझ नहीं पाते हैं कि सामने वाला व्यक्ति उनके लिए सही है या नहीं।इसलिए इन्हे धोखा मिलने की सम्भावना भी रहती है।

कंधा

कुछ लोग नहाते वक्त सबसे पहले अपने कंधे पर पानी डालते हैं। ऐसे लोग अक्सर अपने जीवन में असफल साबित होते हैं ..वे जो भी करते हैं, उनमें निराशा हाथ मिलती है। साथ ही सबसे खराब बात ये होती है कि दूसरे लोग भी उन्हें नापसंद करते हैं और इसलिए वे अकेले रह जाते हैं। ऐसे में ये लोग अधिकतर जुआरी और शराबी बन जाते हैं ।

निजी अंग

वहीं कुछ लोग नहाते समय सबसे पहले अपने निजी अंग को साफ करते हैं, ऐसे लोग बहुत शर्मीली होते हैं। साथ ही उनमें आत्मविश्वास की भी कमी होती है और दूसरे लोग उनकी खिंचाई करते रहते हैं। ऐसे में उनके दोस्त भी कमी होते हैं क्योंकि दूसरे लोग उन्हें बेकार और बोरिंग समझते हैं।

शरीर के अन्य अंग – नहाने का तरीका

वहीं जो लोग नहाते वक्त शरीर के अन्य हिस्सों को पहले धोते हैं, ऐसे लोग सामान्य दर्जे के होते हैं। उनमें आंतरिक शक्ति तो होती है, पर लोगों को उनकी प्रतिभा आसानी से नहीं दिखती है।

Back to top button