बॉलीवुड

डीजे वाले बाबु से गाना बजाने के लिए कहने वाली यह मॉडल अब दिखती है ऐसी, देखें तस्वीरें

मुंबई: अक्सर कई अभिनेत्रियों को जिन्हें हम टीवी पर या पर्दे पर एक बार देखते हैं, उसके बाद वह गायब ही हो जाती हैं। बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत में ऐसी अभिनेत्रियों की कमी नहीं है, जिन्हें एक बार काम मिला लेकिन दुबारा उन्हें कोई देख नहीं पाया। हालाँकि आज हम आपको किसी वैसी अभिनेत्री के बारे में नहीं बताने जा रहे हैं। आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे एक समय पर पुरे देश ने पसंद किया था।

हर किसी की जुबान पर गूंजता था यह गाना:

आपने भारत के मशहूर रैपर और गायक बादशाह के बारे में तो सुना ही होगा। जी हाँ अब बादशाह को किसी पहचान की जरुरत नहीं रह गयी है। उन्हें तो देश का बच्चा-बच्चा जानता है। बादशाह ने बहुत कम समय में ही सबके दिलों में अपने लिए जगह बना ली। उनके कुछ गाने तो इस कदर हिट हुए कि आज भी लोग उन गानों को गुनगुनाते हुए दिखाई पड़ जाते हैं। कुछ साल पहले बादशाह का एक गाना आया था डीजे वाले बाबु मेरा गाना बजा दे। उस समय हर किसी के नाम पर बस यही गाना गूंजता रहता था।

सोशल मीडिया पर बन चुकी हैं सेलेब्रिटी:

उस गाने ने इतनी लोकप्रियता हासिल की कि बादशाह एक गायक से रातो-रात स्टार बन गए। उस गाने में एक एक्ट्रेस थी, जो डीजे वाले बाबु से गाना बजाने की रिक्वेस्ट कर रही थी। आपको बता दें उस गाने में एक्टिंग करने वाली मॉडल नताशा स्तानकोविक को भी लोगों ने खूब पसंद किया था।

देखते ही देखते नताशा के चाहने वालों की संख्या बढ़ने लगी। आज नौबत यह हो गयी है कि नताशा सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटी बन चुकी हैं। आज नताशा भले ही डीजे बाबु से गाना बजाने के लिए नहीं कह रही हैं, इसके बाद भी लोग इनकी एक झलक पानें के लिए तरसते रहते हैं।

बिग बॉस सीजन 8 में भी हिस्सा ले चुकी हैं नताशा:

हाल ही में नताशा ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ हॉट तस्वीरें अपलोड की हैं। सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करने के बाद हर जगह नताशा की हॉटनेस और खूबसूरती की ही चर्चा की जा रही है। इन तस्वीरों में नताशा हॉट और बोल्ड अवतार में नज़र आ रही हैं। जानकारी के लिए आपको बता दूं नताशा बिग बॉस सीजन 8 में भी हिस्सा ले चुकी हैं। हालाँकि वह बिग बॉस की विजेता नहीं बन पायी थी। आज हम आपको नताशा के बारे में कुछ बताने जा रहे हैं।

रणबीर सिंह के साथ भी कर चुकी हैं काम:

नताशा का जन्म 4 मार्च 1977 को सर्बिया के नोवी सैड में हुआ था। वहीँ उन्होंने मॉडलिंग की शुरुआत की। वहां से 2012 में नताशा भारत आयीं और यहाँ एड फिल्मों में काम करने लगीं। इन्होने बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर सिंह के साथ भी एड में काम किया है। 2015 में इन्होने बादशाह के गाने डीजे वाले बाबु में एक डांसर का रोल निभाया था। इसके बाद से ही नताशा को पहचान मिलनी शुरू हो गयी। सोशल मीडिया पर नताशा के लाखों चाहने वाले हैं। नताशा अपने चाहने वालों के लिए हॉट फोटो डालती रहती हैं। नताशा स्टार एले गोनी को डेट करने की वजह से चर्चा में भी आ चुकी हैं। हालाँकि दोनों की बाद में ब्रेकअप की भी ख़बरें आई थीं।

Back to top button