बॉलीवुड

सच थी अनिल कपूर से माधुरी दीक्षित के अफेयर की ख़बर? माधुरी के मैनेज़र ने खोल दिया सबसे बड़ा राज

मुम्बई – हालांकि, माधुरी दीक्षित ने 90 के दशक में बॉक्स ऑफिस पर कई हिट फिल्में देकर बॉलीवुड पर राज किया है। हालांकि, उनकी निजी जिंदगी पर भी हमेशा चर्चा होती रही। माधुरी के अफेयर की चर्चे संजय दत्त, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ जैसे कुछ सह-कलाकारों के साथ जोड़े गए। लेकिन अब जो खुलासा हुआ है शायद उसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। जी हां हम आज बात कर रहे हैं अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित के उस अफेयर की जिसके बारे में ज्यादा लोगों को मालूम नही है।

हाल ही में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित को लेकर ये बात फाइनल हो गई है कि दोनों एक बार फिर से टोटल धमाल फिल्म में एक दुसरे के साथ कम करेंगे। इस बात की खबर लगते ही उनके प्रशंसक उन्हें एक साथ देखने का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के निर्माताओं ने 90 के दशक एक हिट गाने को इस फिल्म में रिमिक्स करने का प्लान किया है। इस फिल्म से जुड़े एक सोर्स के मुताबिक, यह अभी मालूम नहीं हुआ है कि निर्माता किस गाने का रिमिक्स करेंगे। क्योंकि, अनिल और माधुरी ने कई हिट गाने दिए हैं, इसलिए इसका निर्णय करना थोड़ा मुश्किल हो रहा है।

यानि जाहिर है कि इस फेमस जोड़ी को दशकों बाद एक बार फिर से रोमांस करते देखा जायेगा। लेकिन, आपको बता दें कि बॉलीवुड की यह फेमस जोड़ी 17 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर फिर से साथ नज़र आने वाली है। अनिल और माधुरी को अंतिम बार 1992 में आई फिल्म ‘बेटा’ में देखा गया था। फिल्म बहुत बड़ी हिट रही और दोनों की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म के बाद से ही दोनों के अफेयर की खबरें सामने आने लगी। हालांकि, माधुरी का नाम जैकी श्रॉफ, मिथुन चक्रवर्ती, संजय दत्त और अनिल कपूर जैसे बड़े स्टार के साथ जोड़ा गया। लेकिन, माधुरी ने कभी भी अपने किसी भी अफेयर के बारे में खुलकर बात नहीं की।

हाल ही में माधुरी के एक्स मैनेजर रिक्कू राकेश नाथ ने एक इंटरव्यू के दौरान माधुरी और अनिल के अफेयर के राज खोले। रिक्कू ने बताया कि, अनिल और माधुरी ने चार फिल्मों में साथ काम किया था लेकिन दोनों के बीच ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। इसके अलावा माधुरी ने भी एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया था कि क्या वो अनिल कपूर से शादी करेंगी तो उन्होंने कहा, ‘मैं उस जैसे इंसान के साथ कभी शादी नहीं करूंगी। वो अधिक भावुक हैं।’

इस बारे में अनिल कपूर से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मैंने बहुत सी खूबसूरत हीरोइनों के साथ काम किया। मैं हमेशा सोचता हूँ कि मुझे दो पल की खुशियां नहीं बल्कि जीवनभर की खुशियाँ चाहिए। मैं अपनी पत्नी सुनीता के साथ खुश हूं।’ अनिल ने माधुरी के साथ अपने अफेयर की खबरो पर बोलते हुए कहा कि फिल्म को हिट कराने के लिए अक्सर हीरो-हीरोइन के लिंकअप की अफवाह उड़ाई जाती है। गौरतलब है कि एक वक्त था जब शादीशुदा अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित के अफेयर की खबरे बॉलीवुड में आग की तरह फैलीं थी।

Back to top button