स्वास्थ्य

पेट से जुड़ी हर तरह की समस्या से निजात पायें इन घरेलू उपायों से, आज ही अपनाएँ

इंसानों के जन्म के साथ ही उन्हें बिमारियों का भी सामना करना पड़ रहा है। पहले बिमारियों के बारे में पता करने का कोई तरीका नहीं था, इसलिए व्यक्ति तड़पते हुए मर जाता था। लेकिन आज के समय में कई तकनीकों के माध्यम से तुरंत छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी बिमारी के बारे में पता लगाया जा सकता है। आधुनिकता बढ़ने के साथ-साथ लोगों की जीवनशैली में भी कई बदलाव हुए हैं। इसका नतीजा यह हुआ है कि उन्हें कई नयी बिमारियों का सामना करना पड़ रहा है। आज के समय में सबसे ज्यादा लोग पेट की बीमारी से पीड़ित हैं।

इसकी मुख्य वजह लोगों के खान-पान में हुए बदलाव हैं। आज के लोगों को ज्यादातर बाहर के खाने पसंद आते हैं। इस वजह से लोगों को पेट सम्बन्धी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर व्यक्ति को पाचन सम्बन्धी कोई बिमारी होती है तो साथ में कई अन्य बीमारियाँ भी उसे परेशान करती हैं। ऐसे में अपने पेट का ज्यादा से ज्यादा ख़याल रखने की जरुरत होती है। आज के समय में लगभग हर दूसरा व्यक्ति पेट की समस्या से पीड़ित है। आज हम आपको कुछ घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप पेट की समस्या से तुरंत राहत पा सकते हैं।

पेट की समस्याओं से निपटने के लिए घरेलू उपाय:

पेट दर्द की समस्या बहुत ही कॉमन समस्या है। इससे निजात पाने के लिए थोड़ी सी लाल मिर्च में गुड मिलाकर खाएं। इसके बाद भी अगर आपको आराम ना मिले तो तुरंत डॉक्टरी सलाह लें।

अगर सुबह पेट अच्छे से साफ़ नहीं होता है तो पूरा दिन आलसपन छाया रहता है। किसी काम में मन नहीं लगता है। अगर आपका भी पेट सुबह अच्छे से साफ़ नहीं होता है तो एक गिलास पानी में एक चम्मच सोडा मिलकर पी लें। इससे आपको कब्ज से मुक्ति मिल जाएगी।

व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए जरुरी है कि उसका पेट साफ़ हो। पेट की बिमारी कई अन्य बिमारियों की वजह बनती है। इसलिए पेट साफ़ करने के लिए सुबह उठकर टॉयलेट जाने से पहले एक गिलास पानी पीयें। दोपहर में खाना खाने के बाद एक गिलास लस्सी और रात को खाना खाने के बाद एक गिलास दूध का सेवन पेट के लिए बहुत अच्छा होता है।

अगर आप भूख ना लगने की समस्या से ग्रसित हैं तो इसका मतलब आपकी पाचन क्रिया में कोई ना कोई गड़बड़ी जरुर है। ऐसा होने पर थोड़ी-थोड़ी देर में काला नमक चाटते रहें। सरसों के तेल में बना खाना खाने से भी भूख बढती है। इससे आपकी पाचन क्रिया भी सही रहती है।

खाली पेट कुछ चीजें खाने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। जिन चीजों के सेवन से पेट में एसिड बनता है उन्हें खाली पेट भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। मसालेदार खाना, खट्टा फल, टमाटर, सोडा, शराब और चाय कॉफ़ी खाली पेट नहीं लेना चाहिए।

आंवला पेट इ लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। यह पेट की हर तरह की समस्या से मुक्ति दिलाने का काम करता है। हर रोज एक कप पानी में दो चम्मच आंवले का रस मिलाकर पीयें। आंवले के सेवन से शरीर के ज़हरीले तत्व बाहर निकल जाते हैं।

Back to top button