![आपके हाथ का अंगूठा खोल सकता है आपके जीवन के कई सारे राज, जानें महत्वपूर्ण बातें](https://www.newstrend.news/wp-content/uploads/2018/02/thumb-4-2-18-4.jpg)
आपके हाथ का अंगूठा खोल सकता है आपके जीवन के कई सारे राज, जानें महत्वपूर्ण बातें
हर व्यक्ति कुछ खास योग्यताओं के साथ पैदा होता है। दुनिया में अरबों व्यक्ति हैं और सबकी अपनी-अपनी खासियत है। हर व्यक्ति अपने आप में महत्वपूर्ण होता है। इस दुनिया में जन्म लेने वाला कोई भी व्यक्ति बिना वजह पैदा नहीं होता है। सबके जन्म लेने के पीछे कोई ना कोई वजह जरुर होती है। हालाँकि साधारण इन्सान इस बात को आसानी से नहीं समझ पाता है। कई बार कुछ लोगों को अपना जीवन निरर्थक लगने लगता है, जबकि ऐसा नहीं है। बस हर व्यक्ति को अपनी योग्ताओं के बारे में पता करते की जरुरत है।
कई बार लोग अपनी योग्यताओं के बारे में जानने के लिए किसी ज्योतिषी की मदद लेते हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार आपके हाथ को देखकर आपके बारे में कई चीजें बताई जा सकती हैं। केवल हाथ ही नहीं शरीर के कई अंगों के बारे में देखकर किसी भी व्यक्ति के बारे में कुछ भी बताया जा सकता है। इसी क्रम में आज हम आपको हाथ के अंगूठे के बारे में बताने जा रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि किसी भी व्यक्ति के हाथ के अंगूठे को देखकर उसके जीवन के कई सारे राज के बारे में जाना जा सकता है।
हस्त रेखा शास्त्र में अंगूठे का बहुत ज्यादा महत्व होता है। किसी भी व्यक्ति का अंगूठा तीन अस्थि खण्डों को मिलकर बना होता है। हथेली से बाहर निकला हुआ पहला अस्थि खंड तर्क शक्ति को, दूसरा खंड दृढ़ इच्छाशक्ति को और तीसरा खंड विशुद्ध चरित्र के बारे में बताता है। जिस व्यक्ति का अंगूठा छोटा होता है, व्यक्ति के अविकसित व्यक्तित्व के बारे में बोध कराता है। जबकि इसके उलट जिस व्यक्ति का अंगूठा लम्बा होता है जीवन कार्यों में वृद्धि और अधिक उपयोग का ज्ञान कराता है। अंगूठे का बहुत ज्यादा छोटा होना अशुभ माना जाता है।ऐसा कहा जाता है कि जिस व्यक्ति का अंगूठा बहुत ज्यादा छोटा होता है वह अपराधी प्रवृत्ति का होता है। जिन लोगों का अंगूठा ललिचा होता है और आसानी से पीछे की तरफ मुद जाता है, यह उस व्यक्ति के लिए सफलता का संकेत होता है।
जिन लोगों का अंगूठा लम्बा और उनकी अंगुलिय वर्गाकार या फैली हुई होती हैं, ऐसे लोग जीवन में अच्छे गणितज्ञ, वैज्ञानिक, प्रोफ़ेसर, शिल्पकार या इंजिनियर बनते हैं।
जिन लोगों की अंगुलियाँ आगे से नुकीली होती हैं वो लोग काव्य के दीवाने होते हैं और कला के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाते हैं।
जिन लोगों के अंगूठे की आकृति केले की तरह होती है, उस अंगूठे को अविकसित माना जाता है। जिन लोगों का ऐसा अंगूठा होता है वह बहुत ही क्रूर और विद्रोही स्वाभाव के होते हैं। जिन लोगों के अंगूठे का अगला भाग गेंद की तरह गोल और नाख़ून संकरे होते हैं, वो लोग अपराधी प्रवृत्ति के होते हैं। ऐसे लोगों के बारे में कहा जाता है कि वो ज्यादातर स्वार्थी, कामुक, अस्थिर मन वाले, हृदयहीन और व्यभिचारी होते हैं। जिन महिलाओं का अंगूठा लम्बा होता है, वह सभी गुणों से भरपूर होती हैं और अच्छी पत्नी बनती हैं।