राशिफल

अपने सामने शंख रखकर प्रतिदिन करें इस मंत्र का 5 बार जाप, जल्दी ही बन जायेंगे धनवान

आज के इस आर्थिक युग में लोग तरह-तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं। इनमें से सबसे ज्यादा लोग पैसे की समस्या से परेशान हैं। आज के समय में बिना पैसे के कुछ भी संभव नहीं है। पहले की तरह बिना पैसे के आप अपना जीवन आसानी से नहीं गुजार सकते हैं। धीरे-धीरे लोगों की भौतिक आवश्यकताएं बढ़ी हैं, इस वजह से पैसे की जरुरत भी ज्यादा महसूस होने लगी है। पहले लोगों की भौतिक आवश्यकताएं नहीं थी, इसलिए बिना पैसे के भी काम हो जाता था।

जो व्यक्ति आज धनवान है, उसका समाज में अलग ही रुतबा बना हुआ है। लोग उसके आगे-पीछे घूमते हैं, जबकि जो व्यक्ति निर्धन है, उसे लोग अपने आस-पास भी नहीं फटकने देते हैं। जैसे एक भिखारी जो गरीबी में अपना जीवन काट रहा होता है, उसे लोग देखते हो दूर भगा देते हैं। इसलिए आज के समय में समाज में इज्जत और अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए धन की बहुत आवश्यकता है। कई लोग धन कमाने के लिए अपना पूरा जीवन लगा देते हैं, लेकिन अंत में उनके पास कुछ भी नहीं बचता है।

इसके विपरीत कुछ लोग कम मेहनत के बाद भी बहुत ज्यादा धन कमा लेते हैं। कहा जाता है कि ऐसे लोगों के ऊपर धन की देवी माता लक्ष्मी की कृपा होती है। अगर आप भी लक्ष्मी की कृपा अपने ऊपर चाहते हैं तो आपको बस कुछ आसान उपाय करने की जरुरत है। हिन्दू धर्मशास्त्रों में दक्षिणावर्ती शंख के विशेष महत्व के बारे में बताया गया है। ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में दक्षिणावर्ती शंख स्थापित करके उसके सामने खास मन्त्रों का जाप किया जाता है, उस घर में धन की कभी कमी नहीं होती है। इसकी पूजा और मंत्र जाप के लिए एक खास विधि का पालन किया जाता है।

दक्षिणावर्ती शंख के सामने बैठकर कब और किस मंत्र का जाप करें:

*- प्रत्येक सुबह जल्दी जागकर नित्यकर्मों से निवृत्त होकर स्नान करके शुद्ध हो जाएँ। इसके बाद दक्षिणावर्ती शंख को शुद्ध जल और कपड़े से साफ़ कर लें।

*- इसके बाद एक लाल रंग का कपड़ा जमीन पर बिछाएं और दक्षिणावर्ती शंख में गंगाजल भरकर अपने हाथ में पकड़े रहें।

*- गंगाजल भरने के बाद किसी आसन पर बैठकर इस मंत्र का पांच बार जाप करें।

‘ॐ श्री लक्ष्मी सहोदराय नम:

*- ऐसा कहा जाता है कि हर रोज यही क्रिया करने से धन की देवी महालक्ष्मी अत्यंत ही प्रसन्न होती हैं। इससे घर में धन की कभी कमी नहीं होती है।

दक्षिणावर्ती शंख के फायदे:

*- दक्षिणावर्ती शंख को धन संग्रह में रखने से धन-धान्य, अन्य संग्रह में रखने से अन्न में और वस्त्र संग्रह में रखने से व्यक्ति की भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होती है।

*- अपने सोने वाले कमरे में दक्षिणावर्ती शंख रखने से व्यक्ति के मन को शांति मिलती है और पुरे घर में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है।

*- दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर घर में छिड़कने से दुर्भाग्य से मुक्ति मिलती है।

*- जिस घर में दक्षिणावर्ती शंख की पुरे विधि-विधान से पूजा की जाती है, उस घर में देवी-देवताओं का वास होता है।

Back to top button